रविवार, 22 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - धूल प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार गंभीर, टीमों ने अबतक 1108 निर्माण साइट्स का किया निरीक्षण

धूल प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार गंभीर, टीमों ने अबतक 1108 निर्माण साइट्स का किया निरीक्षण

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 14 अक्टूबर 2023
A A
0
धूल प्रदूषण
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– एंटी डस्ट कैंपेन के तहत नियमों का उल्लंघन मिलने पर 21 निर्माण साइट्स को नोटिस और 8.35 लाख रुपए का लगाया जुर्माना- गोपाल राय

– सरकार ने निर्माण साइट्स पर एंटी डस्ट को लेकर 14 नियम जारी किए हैं, इनका उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी – गोपाल राय

– धूल प्रदूषण रोकने के लिए गठित 13 विभागों की 591 टीमें लगातार कर रही निर्माण स्थलों का निरीक्षण – गोपाल राय

-सरकार वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी डस्ट, कैंपेन, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव समेत कई पहल कर रही है – गोपाल राय

– दिल्लीवासियों से अपील, कहीं भी निर्माण या विध्वंस कार्य में अनियमितता दिखे तो ग्रीन दिल्ली एप पर शिकायत करें- गोपाल राय

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (The News Air): दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसी के मद्देनजर धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सम्बंधित टीमों ने अभी तक 1108 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है। इसमें निर्माण स्थलों पर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर 21 निर्माण स्थलों को नोटिस जारी की गई है और 8.35 लाख रमृपये का जुर्माना भी लगाया गया। ये जानकारी साझा करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 7 अक्टूबर से एंटी डस्ट कैम्पेन चलाया जा रहा है, जो 7 नवम्बर तक चलेगा। इस अभियान में 13 विभागों को शामिल किया गया है। जिनमे डीडीए , एमसीडी ,डीपीसीसी ,जल बोर्ड, डीएसआईआईडीसी, डीसीबी ,दिल्ली मेट्रो , पीडब्ल्यूडी,राजस्व, सीपीडब्लूडी, एनडीएमसी समेत अन्य विभागों की 591 टीमें तैनात की गयी है। ये टीमें दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही हैं। सभी टीमों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सर्दी के मौसम में दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 29 सितम्बर को विंटर एक्शन प्लान की घोषणा की थी। जिसके आधार पर संबंधित विभागों ने इसे जमीन पर लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य शुरू कर दिया है। हमने ग्रीन वॉर रूम लॉन्च किया है, जहां से इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पाई है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है, जिसमे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव आदि प्रमुख है।

मंत्री गोपाल राय ने बताया कि टीम लगातार निर्माण साइट्स का दौरा कर रही है। यह टीम यह सुनिश्चित करेगी कि वहां निर्माण संबंधी दिशा निर्देशों का पालन हो। निर्माण साइट्स पर 14 सूत्रीय नियमों को लागू करना जरूरी है। यह अभियान 7 नवंबर तक चलेगा। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जो भी साइट्स डस्ट कंट्रोल के नियम का पालन नहीं करेगा, उस पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। कंस्ट्रक्शन साइटों पर नियम के उल्लंघन होने पर एनजीटी की गाइड लाइन के मुताबिक जुर्माना लगाया जाएगा। अगर ज्यादा उल्लंघन होगा तो कंस्ट्रक्शन साइट को बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Six Day War 1967

Six Day War 1967: इजराइल ने सिर्फ 6 दिन में तीन देशों को कैसे हराया

रविवार, 22 मार्च 2026
Aadhaar App Pre-install

Aadhaar App Pre-install पर बड़ा विवाद: Apple-Samsung ने सरकार को दिया झटका

रविवार, 22 मार्च 2026
Qatar LNG Capacity

Qatar LNG Capacity पर Iran Attack: भारत के लिए 5 साल का बड़ा संकट

रविवार, 22 मार्च 2026
Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एंटी डस्ट कैंपेन को लेकर पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि टीम से रोजाना रिपोर्ट लें। उन्होंने बताया कि टीमों का लगातार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक 1108 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया जा चुका है। कुछ निर्माण स्थलों पर दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन नहीं किया जाने कारण कुल 21 नोटिस जारी किए गए हैं तथा 8.35 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। गोपाल राय ने दिल्ली के लोगों से अपील किया कि कहीं भी अगर उनको निर्माण/विध्वंस कार्य में अनियमितता दिखे तो वे ग्रीन दिल्ली ऐप पर इसकी शिकायत करें।

Previous Post

उच्च स्तरीय बैठक में एमएमटीसी, एसटीसी, पीईसी को बंद करने पर फैसला होने की संभावना

Next Post

मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट द्वारा पंजाब सिवल सचिवालय में लिए अहम फैसले

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Six Day War 1967

Six Day War 1967: इजराइल ने सिर्फ 6 दिन में तीन देशों को कैसे हराया

रविवार, 22 मार्च 2026
Aadhaar App Pre-install

Aadhaar App Pre-install पर बड़ा विवाद: Apple-Samsung ने सरकार को दिया झटका

रविवार, 22 मार्च 2026
Qatar LNG Capacity

Qatar LNG Capacity पर Iran Attack: भारत के लिए 5 साल का बड़ा संकट

रविवार, 22 मार्च 2026
Sikh Empire

Sikh Empire की वापसी की मांग: बंटवारे से लेकर आज तक का पूरा सच

रविवार, 22 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: बंगाल-बिहार में बहुत भारी बारिश, 80 kmph तूफानी हवाओं का कहर

रविवार, 22 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार, सुबह 5 बजे से लाइन फिर भी खाली हाथ

शनिवार, 21 मार्च 2026
Next Post
cabinet meeting

मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट द्वारा पंजाब सिवल सचिवालय में लिए अहम फैसले

PUNJAB POLICE

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संभावित आतंकवादी हमले को किया नाकाम

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।