रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दे रही मजबूती

केजरीवाल सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार दे रही मजबूती

मुख्यमंत्री ने अरुणा आसफ अली अस्पताल में नए ओपीडी ब्लॉक का किया उद्घाटन

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 23 सितम्बर 2023
A A
0
kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

– अस्पताल में अभी रोजाना लगभग एक हजार मरीज आ रहे थे, अब इनकी संख्या दो-तीन गुना बढ़ सकती है- अरविंद केजरीवाल

– हम लोगों ने एक तरफ सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार किया और दूसरी तरफ सभी स्वास्थ्य सुविधाएं फ्री कर दी- अरविंद केजरीवाल

– सरकारी अस्पतालों में पहले 10 हजार बेड थे, 16 हजार और बेड बढ़ाने के लिए 11 नए अस्पताल व मौजूदा अस्पतालों में नए ब्लॉक बनाए जा रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

– नए अस्पताल और ब्लॉक तैयार होने के बाद दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं हो जाएंगी- अरविंद केजरीवाल

– अगर हम रामराज्य की परिकल्पना करें तो उसमें सबके लिए शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी और फ्री होनी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

– हम रामराज्य के करीब तो नहीं पहुंच सकते, लेकिन हमारी सरकार इस दिशा में काम करने की कोशिश कर रही हैं- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 23 सितंबर (The News Air) : दिल्ली के हेल्थ सिस्टम को डब्ल्यूएचओ द्वारा तय अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरुप बनाने के लिए केजरीवाल सरकार अथक प्रयास कर रही है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल में नव निर्मित शानदार ओपीडी ब्लॉक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ-साथ सभी स्वास्थ्य सुविधाएं फ्री कर दी है। अगर हम रामराज्य की परिकल्पना करें तो उसमें सबके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी व फ्री होनी चाहिए। मैं ये नहीं कह सकता कि हम रामराज्य के करीब पहुंच सकते हैं, लेकिन हमारी सरकार इस दिशा में काम करने की कोशिश कर रही हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज, स्थानीय विधायक प्रहलाद सिंह साहनी भी मौजूद रहे।

दिल्ली सरकार ने अरुणा आसफ अली अस्पताल में करीब 22.8 करोड़ रुपए के व्यय से ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन मंजिला नया ओपीडी ब्लॉक बनाया है। इस ब्लॉक में 25 परामर्श कक्ष हैं। दो लिफ्ट और दो सीढ़ियां हैं। इसे बनाने में करीब एक साल का समय लगा है।

नया ब्लॉक बनने से अस्पताल में पर्याप्त जगह हो गई है, अब डॉक्टरों को इलाज में दिक्कत नहीं होगी- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल का नया ब्लॉक बनकर तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुराने ब्लॉक में जगह की बहुत ज्यादा कमी थी। नवनिर्मित ब्लॉक में काफी जगह है और पूरी तरह से वातानुकूलित है। ब्लॉक का निरीक्षण के दौरान मैंने कुछ मरीजों से भी बात की। एक अम्मा सोनिया विहार से आई थीं। सोनिया विहार इस अस्पताल से काफी दूर है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में डॉक्टर बहुत अच्छे हैं। इसी तरह कुछ मरीज शास्त्री पार्क से आए थे। वे लोग भी डॉक्टरों की बहुत तारीफ कर रहे थे। अस्पताल में जगह की कमी की वजह से पहले डॉक्टर को ओपीडी में मरीजों का इलाज करने में दिक्कत होती थी। मुझे उम्मीद है कि अब अस्पताल में लोगों के आने की संख्या भी बढ़ेगी। अभी अरुणा आसफ अली अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 800 से 1000 हजार है, यह संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। नया ओपीडी ब्लॉक बन जाने के बाद अब दो से तीन गुना लोगों की संख्या बढने की उम्मीद है।

हमारा शिक्षा-स्वास्थ्य पर सबसे अधिक फोकस है, इस पर हम बड़े स्तर पर पैसा खर्च कर रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी जानते हैं कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा पर हमारा सबसे अधिक फोकस है। दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं पर बहुत बड़े स्तर पर खर्च किया जा रहा है। अभी तक दिल्ली में कुल 10 हजार बेड होते थे। दिल्ली में बेड की संख्या बढाने के लिए 11 नए अस्पताल बन रहे हैं। इसके अलावा मौजूदा कई अस्पतालों में नए ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। इससे दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 16 हजार और नए बेड तैयार हो जाएंगे। इसके बाद हम दिल्ली में प्राइवेट, केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों को मिलाकर बेड के मामले में डब्ल्यूएचओ के मानकों को भी पार कर जाएंगे और दिल्ली के अंदर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से स्वास्थ्य सेवाएं हो जाएंगी।

सरकार को सभी तबके के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी गुणवत्ता की मुहैया करानी चाहिए- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लोग शुरू से ही इस बात पर विश्वास करते हैं कि शिक्षा और स्वास्थ्य एक ऐसी चीज है कि सरकार को सभी को अच्छी गुणवत्ता की मुहैया करानी चाहिए। हमने सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार करने की कोशिश की। ढेर सारे मोहल्ला क्लीनिक, पॉलिक्लीनिक बनाए। कई नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं। पुराने अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी सुधारा जा रहा है। एक तरफ हम लोगों ने सरकारी अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार किया और दूसरी तरफ सभी सुविधाएं फ्री कर दी। सरकारी अस्पतालों में सारी दवाइयां, टेस्ट, ऑपरेशन समेत सारा इलाज फ्री है। पहले दिक्कत ये थी कि कहने के लिए सब फ्री थी, लेकिन लोगों को मिलती नहीं थी। दवाइयों की खिड़की खुलती थी, लेकिन दवाइयां नहीं मिलती थी। मशीनें खराब रहती थी। अब वो दिक्कतें नहीं हैं।

अब दिल्ली के हेल्थ सिस्टम की चर्चा पूरे देश में होती है- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि राजनीति में आने से पहले मैं सुंदर नगरी और नंद नगरी की झुग्गियों में काम किया करता था। उस दौरान जीटीबी अस्पताल ज्यादा जाना होता था। जीटीबी अस्पताल के सामने एक्सरे और दवाइयों की कई दुकानें होती थीं। क्योंकि अस्पताल में डॉक्टर दवाइयां लिख देता है, वो अस्पताल में नहीं मिलती थी और लोगों को बाहर से खरीदनी पडती थीं। अब अस्पताल के बाहर स्थित सारी दवाइयों की दुकानें बंद हो गई हैं, क्योंकि अब अस्पताल के अंदर ही सारी दवाइयां मिलने लगी है। अस्पताल में सारी सुविधाएं हो गई हैं। एक्सरे भी फ्री में होता है। मुझे इस बात की बड़ी खुशी है कि दिल्ली के हेल्थ सिस्टम की चर्चा पूरे देश के अंदर होती है।

पूरे स्वास्थ्य सिस्टम को दक्ष बनाना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकें- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में 16 हजार नए बेड बनने के बाद दिल्ली में पर्याप्त स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर हो जाएगा। फिर हमें इसके प्रबंधन पर ध्यान देना पड़ेगा, ताकि इसे पूरी तरह से कुशल बनाया जा सके और सभी मशीनें, डॉक्टरों और सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके। चूंकि दिल्ली देश की राजधानी है। इसलिए पूरे देश भर से लोग दिल्ली आते हैं। यह अच्छी बात है। आने चाहिए। अगर कोई कहीं और बीमार होता है और दिल्ली आकर इलाज कराना चाहता है, तो उसको आना चाहिए। इसलिए भी हमें अपने पूरे स्वास्थ्य सिस्टम को दक्ष बनाना होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott: जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

रविवार, 15 मार्च 2026

अमीर-गरीब सबको एक जैसी अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज मिलना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिनों में दशहरा और दीपावली आने वाली है। हम भगवान राम की पूजा करते हैं। रामराज्य की चर्चा की जाती है। मैं ये नहीं कह सकता कि हम रामराज्य के करीब पहुंच सकते हैं, लेकिन अगर हम रामराज्य की परिकल्पना करें तो उसके अंदर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी व फ्री होनी चाहिए। चाहे कोई अमीर हो या गरीब हो, सबको एक जैसा अच्छा इलाज मिलना चाहिए और एक जैसी अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। हमारी सरकार रामराज्य की परिकल्पना की दिशा में काम करने की कोशिश कर रही है। मैं समझता हूं कि अरुणा आसफ अली अस्पताल में बना नया ओपीडी ब्लॉक हमारे उस मकसद की तरफ एक और कदम है।

ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत इन 11 अस्पतालों में तैयार हो रहे 10 हजार बेड

1- सिरसपुर (1164 बेड)
2-ज्वालापुरी (691 बेड)
3- मादीपुर (691 बेड)
4-हस्तसाल (691 बेड)
5- शालीमार बाग (1430 बेड)
6- सुल्तानपुरी (525 बेड)
7- चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय एनेक्सी (610 बेड)
8- जीटीबी अस्पताल एनेक्सी (1912 बेड)
9- सरिता विहार (336 बेड)
10- गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल एनेक्सी (1565 बेड)
11- किरारी (485 बेड)

ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के तहत 10 अस्पतालों में तैयार हो रहे 6505 बेड

1- न्यू ब्लॉक लोक नायक अस्पताल (1570 बेड)
2- सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल, नरेला (773 बेड)
3- बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल, रोहिणी (1063 बेड)
4- गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल (572 बेड)
5- लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (460 बेड)
6- संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल, मंगोलपुरी (672 बेड)
7- आचार्य श्री भिक्षु सरकार. अस्पताल, मोती नगर (370 बेड)
8- राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल, जाफरपुर, नजफगढ़ (370 बेड)
9- दादा देव मातृत्व एवं शिशु अस्पताल, डाबरी (281 बेड)
10- कैजुअल्टी ब्लॉक, लोक नायक अस्पताल (384 बेड)

– इसके अलावा 537 मोहल्ला क्लीनिक कार्यरत हैं। इसमें से 05 महिला मोहल्ला क्लीनिक हैं।

अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं

अरुणा आसफ अली सरकारी अस्पताल 100 बिस्तरों वाला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है जो 24 घंटे निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है-
– दुर्घटना एवं आपातकालीन सेवाएं (प्रति दिन 275 रोगियों की देखभाल)
– श्रम कक्ष
– आईसीयू (5 वेंटिलेटर के साथ 9 बेड वाला आईसीयू)
– ब्लड स्टोरेज
– लैब सुविधाएं.

ओपीडी की सेवाएं

अस्पताल में प्रति दिन लगभग 1000 मरीजों की ओपीडी होती है और निम्नलिखित आउटडोर उपचार सेवाएं प्रदान करता है-
– सामान्य दवा
– जनरल सर्जरी
– हड्डी रोग
– बाल चिकित्सा
– स्त्री रोग एवं प्रसूति एवं परिवार नियोजन
– ईएनटी
– आंख
– दंत चिकित्सा

आईपीडी की सेवाएं

आईपीडी में हर महीने करीब 560 मरीज आते हैं। यहां प्रति माह करीब 45 प्रमुख सर्जरी और 38 आपातकालीन सर्जरी होती है।

दिल्ली के कई इलाकों से अस्पताल पहुंचने के लिए साधन उपलब्ध

दिल्ली के राजपुरा रोड स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल 100 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल है। तीस हजारी मेट्रो स्टेशन, आईएसबीटी (कश्मीरी गेट) और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से यहां असानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा अरुणा आसफ अली अस्पताल की देखरेख में सब्जी मंडी में मॉर्चूरी डिपार्टमेंट भी काम कर रहा है, जहां पोस्टमॉर्टम किए जाते हैं।

Previous Post

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर गिरिराज ने कहा

Next Post

2006 से आरक्षण के बावजूद ‘मुखिया पति’ का बोलबाला जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott

Jay Shah T20 World Cup 2026 Boycott: जय शाह ने पाकिस्तान-बांग्लादेश को दिया करारा जवाब

रविवार, 15 मार्च 2026
Isfahan Iran Attack 2026

Isfahan Iran Attack 2026: इस्फहान पर भीषण हवाई हमले, ईरान ने 51वीं बार अमेरिकी ठिकानों पर बरसाई मिसाइलें

रविवार, 15 मार्च 2026
McLaren DNS Chinese GP 2026

McLaren DNS Chinese GP 2026: नॉरिस और पियास्ट्री दोनों रेस शुरू ही नहीं कर पाए, बताई वजह

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
2006 से आरक्षण के बावजूद बिहार में 'मुखिया पति' का बोलबाला जारी

2006 से आरक्षण के बावजूद 'मुखिया पति' का बोलबाला जारी

ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, डीएम ने जांच करवाने के दिए निर्देश

ऋषिकेश-गंगोत्री जाने वाली टनल में आई दरारें, डीएम ने जांच करवाने के दिए निर्देश

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।