रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर अपने काम से बने जननायक

नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर अपने काम से बने जननायक

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 30 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, बिहार, सियासत
A A
0
Bihar: नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर अपने काम से बने जननायक - Dainik Savera Times
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटना, 30 मार्च (The News Air) आम तौर पर दलगत राजनीति को छोड़ दें तो बिरले नेता ही होते हैं जो आने वाली पीढ़ी के नेताओं के आदर्श बन पाते हैं। कर्पूरी ठाकुर का नाम ऐसे ही नेताओं में शुमार है, जिनके नाम पर आज के नेता भी सियासत करते हैं। सही मायनों में ठाकुर अपनी सादगी और अपने कार्यों से जननायक बन गए। कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

उनकी सादगी और सामान्य रहन सहन की चर्चा आज भी होती है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। बिहार के समस्तीपुर जिले में पितौंड़िया गांव में एक नाई परिवार में 24 जनवरी 1924 को कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था।

आज इस गांव की पहचान ही कर्पूरी गांव के रूप में की जाती है। युवा अवस्था में समाज में परिवर्तन के ख्याल से ये राजनीति में आ गए और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जो आजीवन खुला रहा। बिहार में एक बार उपमुख्यमंत्री, दो बार मुख्यमंत्री और लंबे समय तक विधायक और विरोधी दल के नेता रहे।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

1952 की पहली विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद वे बिहार विधानसभा का चुनाव कभी नहीं हारे। अपने दो मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में उन्होंने जिस तरह की छाप छोड़ी उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज राज्य के मुख्य राजनीतिक दलों में उनकी विरासत पर दावा जताने की आपसी होड़ नजर आती है।

कर्पूरी ठाकुर बिहार के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे। कर्पूरी ठाकुर ने कई ऐसे फैसले लिए जो न केवल बिहार में बल्कि देश में मिसाल बने। 1967 में पहली बार उपमुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने अंग्रेजी की अनिवार्यता को खत्म किया, जिसके कारण उनकी आलोचना भी खूब हुई लेकिन, इस निर्णय ने बिहार में शिक्षा को आम लोगों तक पहुंचाया।

ऐसा बताया जाता है कि उस दौर में अंग्रेजी में फेल मैट्रिक पास लोगों का मजाक कर्पूरी डिविजन से पास हुए हैं कह कर उड़ाया जाता था। देश में सबसे पहले उन्होंने पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया। उन्होंने बिहार में उर्दू को दूसरी राजकीय भाषा का दर्ज दिया। स्वतंत्रता का संघर्ष हो या जेपी का आंदोलन, उसमें कर्पूरी ठाकुर की अग्रणी भूमिका रही।

ठाकुर को करीब से जानने वाले बताते हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में कर्पूरी ठाकुर अपने सरकारी आवास पर सुबह से लोगों की समस्याएं सुनने बैठ जाते थे। वे उस दौरान एक टूटी बेंच पर बैठते थे, लेकिन उन्हें इसकी परवाह नहीं होती थी।

ठाकुर के निजी सचिव के रूप में कार्य कर चुके बिहार के वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर बताते हैं कि कर्पूरी ठाकुर जब मुख्यमंत्री पद से हट गए तो वह नहीं चाहते थे कि उनके परिजन उनके साथ पटना में रहें। उनकी आय सीमित थी। वह महीने में 20 दिन के करीब पटना से बाहर बिहार के दौरे पर रहते थे।

उस दौरान उन्होंने परिवार के सभी लोगों को पैतृक गांव पितौंङिाया भेज दिया। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत र} से सम्मानित किया गया। वैसे, पूर्व मुख्यमंत्री को भारत र} दिए जाने की मांग वर्षों से होती रही है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने इस मांग को पूरा किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी कहते हैं कि गरीबों, पिछड़ों, अति पिछड़ों के नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत र} देकर गरीबों को सम्मान दिया गया। यह बिहार के लोगों के लिए सम्मान की बात है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का तरीका है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पठान 2 से पहले बड़ा खेल! जिसने 1000 करोड़ कमा के दिए उसे ही दिखा दिया बाहर का रास्ता

Next Post

पंजाबियों को टोल प्लाजा की लूट से और राहत!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
बादल परिवार ने अपने निजी लाभों के लिए पंजाब के लोगों के करोड़ों रुपए लूटे - मुख्यमंत्री

पंजाबियों को टोल प्लाजा की लूट से और राहत!

लोकसभा से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' का महाजुटान,जयराम रमेश ने बताया मेगा रैली का पूरा प्लान

लोकसभा से पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में 'इंडिया' का महाजुटान,

Nora Fatehi Saree Look: आप भी ले सकती हैं इनसे इंस्पिरेशन, देखें तस्वीरें

Nora Fatehi Saree Look: आप भी ले सकती हैं इनसे इंस्पिरेशन, देखें तस्वीरें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।