झारखंड, 01 अगस्त (The News Air): हादसा झारखंड के लातेहार में एनएच-22 पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के पास हुआ। बालूमाथ के पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि टक्कर के बाद तेज वोल्टेज वाला तार वैन पर गिर गया, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
झारखंड के लातेहार में भीषण हादसे में 5 कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कांवड़िए देवघर के बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के बाद वैन से लौट रहे थे। रात 3 बजे वाहन बिजली से खंभे से टकरा गया। हाईटेंशन तारों के संपर्क में आने से करंट फैल गया।
खबर अपडेट हो रही है।








