गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - कंगना रनौत बिना शर्त माफी मांगें : अन्यथा किसान उनका सार्वजनिक बहिष्कार करने पर होंगे मजबूर

कंगना रनौत बिना शर्त माफी मांगें : अन्यथा किसान उनका सार्वजनिक बहिष्कार करने पर होंगे मजबूर

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 अगस्त 2024
A A
0
कंगना
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 26 अगस्त (The News Air): संयुक्त किसान मोर्चा ने एक साक्षात्कार में भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई चौंकाने वाली अपमानजनक और तथ्यात्मक रूप से गलत टिप्पणियों का संज्ञान लिया है। यह बेहद दुखद है कि किसानों को गाली देने की आदत रखने वाली यह सांसद अब भारतीय किसानों को हत्यारा, बलात्कारी, षड्यंत्रकारी और देशद्रोही कहने की चरम हद तक पहुंच गई है। यह आश्चर्य की बात नहीं है कि यह सांसद इस तरह की ऊटपटांग बातें कर रही हैं, क्योंकि दिल्ली की सीमाओं पर एसकेएम के नेतृत्व में चले ऐतिहासिक कॉर्पोरेट विरोधी किसान आंदोलन को अपमानित और बदनाम करना भाजपा की लंबे समय से नीति रही है। अपमान और जानबूझकर उकसावे के बावजूद, एसकेएम ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों और कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ किसानों का विरोध शांतिपूर्ण, वैधानिक और भारत के संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के अनुसार चले।

किसान आंदोलन की सबसे बड़ी उपलब्धि इसका व्यापक रूप में होना और 736 शहीदों का सर्वोच्च बलिदान है। इनमें लखीमपुर खीरी हत्याकांड के पांच पीड़ित भी शामिल हैं, जिसमें चार किसान और एक पत्रकार की मौत हो गई थी, जो कंगना रनौत की पार्टी के नेता और पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय कुमार टेनी और उनके बेटे की चलती गाड़ी के नीचे आ गये थे, जिन पर अब हत्या के आरोप में मुकदमा चल रहा है। इस देशव्यापी किसान आंदोलन के पूरे दौर में राजधानी दिल्ली के आसपास किसानों के संघर्ष के दौरान किसी भी हिंसा में एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी।

किसानों का यह आंदोलन ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ भारतीय लोगों के महान उपनिवेशवाद विरोधी संघर्ष का वारिस है और आज भी वह साम्राज्यवाद संचालित कॉर्पोरेट ताकतों और उसकी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रहा है। बेहतर होगा कि कंगना रनौत भारत में किसानों के आंदोलन को राष्ट्रविरोधी कहने से पहले इसके इतिहास और राजनीति को जानने की कोशिश करें।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू, तुरंत जानें मुहूर्त

गुरूवार, 19 मार्च 2026

एसकेएम मांग करती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपनी पार्टी के एक सांसद द्वारा की गई निंदनीय और झूठी टिप्पणियों के लिए भारत के किसानों से माफ़ी मांगें। प्रधानमंत्री अपनी पार्टी और उसके सदस्यों को देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने वालों ‘भारत के अन्नदाताओं’ के साथ दुर्व्यवहार करने की अनुमति न दें। यह न केवल प्रधानमंत्री का संवैधानिक कर्तव्य है, बल्कि भारत के लोग उनसे इससे कम की उम्मीद भी नहीं करते हैं।

एसकेएम ने आगे मांग की है कि भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने अनुचित और गलत बयानों के लिए भारत के किसानों से तुरंत बिना शर्त माफी मांगें और अपने पद की गरिमा बनाए रखें, अन्यथा एसकेएम के पास उनके सार्वजनिक बहिष्कार का आह्वान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

Previous Post

कंगना रनौत के बयान से बीजेपी की दूरी सिर्फ दिखावा, बीजेपी असल में किसान विरोधी पार्टी है: नील गर्ग

Next Post

कैबिनेट मंत्री ने गांव भनवाल में 70 लाख रुपये लागत वाली जल आपूर्ति प्रणाली की आधारशिला रखी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Today in History March 19

Today in History March 19: इराक पर हमले से लेकर Sydney Harbour Bridge तक, जानें बड़ी घटनाएं

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026

Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू, तुरंत जानें मुहूर्त

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Iran Israel War

ईरान पर इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: 48 घंटों में तीन टॉप लीडर मारे, लारीजानी से खुफिया चीफ तक, आखिर कौन बचा है?

बुधवार, 18 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Lal Chand

कैबिनेट मंत्री ने गांव भनवाल में 70 लाख रुपये लागत वाली जल आपूर्ति प्रणाली की आधारशिला रखी

राजस्थान में बारिश ने मचाई आफत, बांसवाड़ा में जलभराव से जनता परेशान

राजस्थान में बारिश ने मचाई आफत, बांसवाड़ा में जलभराव से जनता परेशान

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।