Jharkhand Champai Soren Floor Test : झारखंड में अब से थोड़ी ही देर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली चंपाई सोरेन सरकार की पहली ‘अग्निपरीक्षा’ होने जा रही है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज झारखंड विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित करेंगे। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक विधानसभा पहुंच गए हैं। बता दें कि, 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में ‘झामुमो-कांग्रेस-राजद’ गठबंधन के 47 विधायक हैं और इसे सीपीआईएमएल (एल) के एक विधायक का बाहर से समर्थन प्राप्त है।
झामुमो और गठबंधन के विधायक रविवार शाम को ही हैदराबाद से विशेष विमान के जरिये रांची पहुंच गए थे। इन सभी विधायकों ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लेने का विश्वास जताया है। झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि हमारे सभी विधायक एकजुट हैं। हमारे पास 48 से 50 विधायकों का समर्थन है। झामुमो विधायक मिथिलेश ठाकुर ने भी दावा किया कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन विश्वास मत हासिल कर लेगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा के कई विधायक भी गठबंधन के समर्थन में हैं।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बीच सत्ता पक्ष के विधायकों का हंगामा
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बीच सत्ता पक्ष के विधायक हंगामा कर रहे हैं। विधायक सरकार के विधेयक रोके जाने को लेकर हंगामा कर रहे हैं। लोबिन को छोड़ सभी विधायक सीट से उठे। हेमंत सोरेन जिंदाबाद, झारखंड जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
Jharkhand Floor Test Live Updates : राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण ने अपने अभिभाषण में गिनाए झारखंड सरकार के काम
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधानसभा में अपने अभिभाषण में कहा कि चार साल में जनता की उम्मीदों पर सरकार खरी उतरी हैं जनकल्याण में की दिशा में काम हुआ है। जनआकांक्षाओं के अनुरूप काम हो रहा है। सरकार की योजनाएं गरीब, पिछड़ों तक पहुंची हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हुई हैं। सरकार ने भ्रष्ट कर्मियों को भी जेल भेजा है।कानून व्यवस्था पर काम हुए हैं। नक्सलवाद कमजोर हुआ है। एंटी नक्सल कैंपेन के जरिये 269 नक्सलियों ने अब तक सरेंडर किया है, उन्हें ओपन जेल मे रखा गया हैं। साइबर अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। 479 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। माइग्रेंट कंट्रोल किया जा रहा है। एमओयू दस राज्यों से किए गए हैं, जहां लोग माइग्रेट होकर जाते हैं। स्किल डेवलपमेंट का काम ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है। इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट को बढ़ाने का काम हो रहा हैं। एमएसएमई, आईटी डेटा सेंटर के जरिये भी युवाओं में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जा रहा है। जेपीएससी के जरिए 45554 पोस्ट पर बहाली होगी।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण शुरू
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र की राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के साथ शुरुआत हो गई है।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधानसभा पहुंचे
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसके बाद विधानसभा की आगे की कार्यवाही शुरू होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार आज बहुमत साबित करेगी।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार आज बहुमत साबित करेगी।
Jharkhand Floor Test Live Updates : जेएमएम सांसद बोले- लोगों को बीजेपी का गंदा खेल समझ में आ गया है
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के आज बहुमत साबित करने के लिए होने जा रहे फ्लोर टेस्ट पर जेएमएम के लोकसभा सांसद विजय कुमार हंसदा ने कहा कि मुझे लगता है कि हर कोई हमारी एकता देख सकता है। हम मजबूती से हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। लोगों को बीजेपी का गंदा खेल समझ में आ गया है।
Jharkhand Floor Test Live Updates : हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा पहुंचे
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में आज होने जा रहे सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के शक्ति परीक्षण में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में झारखंड विधानसभा पहुंच गए हैं।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड के फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे हेमंत सोरेन
Jharkhand Floor Test Live Updates : ईडी के अधिकारी झारखंड में फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर रांची स्थित ईडी कार्यालय से निकले। हेमंत सोरेन राज्य विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के शक्ति परीक्षण में भाग लेंगे।
Jharkhand Floor Test Live Updates : बाबूलाल मरांडी बोले- जेएमएम अपने विधायकों से डरी हुई है और इसीलिए उन…
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आज बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले रांची में राज्य विधानसभा पहुंच गए हैं। बाबूलाल मरांडी का कहना है कि जेएमएम अपने विधायकों से डरी हुई है और इसीलिए उन पर नजर रख रही है। बीजेपी विधायकों की खरीद-फरोख्त जैसा कुछ भी गलत नहीं करती है। हम लोकतंत्र को दुकान नहीं बनाते हैं। पैसे और परिवार के लिए राजनीति करने वाले लोग इस तरह का काम करते हैं।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक झारखंड विधानसभा के लिए रवाना
Jharkhand Floor Test Live Updates : रांची के सर्किट हाउस में ठहरे झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक बसों में बैठकर झारखंड विधानसभा के लिए रवाना हो गए। बहुमत साबित करने के लिए सीएम चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का फ्लोर टेस्ट आज होगा।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में फ्लोर टेस्ट से पहले एनसीपी ने साफ किया रुख
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में आज बहुमत साबित करने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के फ्लोर टेस्ट पर एनसीपी (अजित पवार गुट) के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी NDA के साथ है और NDA जो भी निर्णय लेगा, हम उसका समर्थन करेंगे।
Jharkhand Floor Test Live Updates : बिरंची नारायण बोले- चंपाई सोरेन सरकार को जीत का भरोसा नहीं
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने रविवार को कहा था कि जेएमएम की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार सोमवार को विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में विधायकों को कड़ी निगरानी में रखा गया था, जिससे पता चलता है कि उन्हें जीत का भरोसा नहीं है।
Jharkhand Floor Test Live Updates : हेमंत सोरेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने झारखंड को अपमानित किया : प्रतुल शाह देव
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट पर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने कहा कि विश्वास मत का नतीजा जो भी हो, एक बात साफ है कि झारखंड हार गया है। प्रतुल ने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने झारखंड को अपमानित किया गया, वह वाकई चौंकाने वाला है। एक सीएम राज्य के शीर्ष अधिकारियों से बिना किसी संपर्क के 40 घंटे तक भगोड़ा रहा। राज्य के लोगों को उनकी दया पर छोड़ दिया गया और जिस तरह से सीएम पर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगा, उन्हें पद छोड़ना पड़ा, फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड सरकार ने वादे पूरे करने के बजाय भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी : अमर बाउरी
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड विधानसभा में आज होने वाले चंपाई सरकार के शक्ति परीक्षण पर राज्य के विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी का कहना है कि जनता और युवाओं से उन्होंने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के बजाय भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी। हमें उम्मीद है कि चंपाई सोरेन उन वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए उन्होंने वादा किया था। जेएमएम और कांग्रेस विधायक अभी भी हिरासत में हैं। आज विधानसभा में हम जानना चाहते हैं कि उन विधायकों की अंतरात्मा क्या कहेगी।
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में आज होने वाला फ्लोर टेस्ट महज औपचारिकता : मनोज पांडे
Jharkhand Floor Test Live Updates : झारखंड में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि मुझे लगता है कि यह महज औपचारिकता है। संख्या बल और इंडिया गठबंधन की एकजुटता को देखकर विपक्ष का हौसला पहले ही कम है। आंकड़ा 48 के पार भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी, हमारा गठबंधन एकजुट है। फ्लोर टेस्ट के दौरान झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे और वोट करेंगे।
Jharkhand Floor Test Live Updates : सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- झारखंड में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट में हमारे पास 47 से कम नंबर नहीं होंगे
Jharkhand Floor Test Live Updates : जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य का कहना है कि झारखंड में आज होने वाले फ्लोर टेस्ट में हमारे पास 47 से कम नंबर नहीं होंगे।








