मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बम मारकर किया था जेलब्रेक, भाग गए थे 341 कैदी…

बम मारकर किया था जेलब्रेक, भाग गए थे 341 कैदी…

कौन है अजय कानू? जिसके लिए जेल में लगेगी अदालत

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिहार, राष्ट्रीय
A A
0
अजय कानू
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बिहार, 23 अगस्त (The News Air): कोई भी अपराधी हो या निबटारा उसकी सुनवाई कोर्ट में की जाती है और फैसला जज साहब सुनाते हैं. बिहार में एक मामला ऐसा आया है जिसकी सुनवाई के लिए जज साहब खुद जेल पहुंचेगे. जेल में जिसकी सुनवाई की जाएगी वो कोई मामूली अपराधी नहीं बल्कि एक कुख्यात नक्सली है. ये वो नक्सली है जिसने 19 साल पहले बिहार समेत पूरे देश को चौंका दिया था. जेल पर भीषण हमला कर इस कुख्यात नक्सली को उसके हजारों साथी छुड़ा ले गए थे. इसके साथ जेल में बंद 341 कैदी भी फरार हुए थे.

उस कुख्यात नक्सली का नाम है अजय कुमार, जिसे अजय कानू उर्फ रवि जी के नाम से भी जाना जाता है. अजय कानू के मामलों की सुनवाई को लेकर बिहार सरकार ने पटना के बेऊर जेल में ही जज की व्यवस्था की है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश के संदर्भ में अजय कुमार उर्फ अजय कानू के विरुद्ध लंबित मामलों की सुनवाई के लिए केंद्रीय जिला एवं पटना सत्र न्यायाधीश छेदी राम सुनवाई करेंगे. वर्तमान में अजय कानू जमानत पर है.

कौन है अजय कानू?

तारीख 13 नवंबर 2005, शाम करीब साढे छह से सात बजे के बीच का वक्त… फिजां में गुलाबी सर्दी के बीच बिहार के जहानाबाद जिले से एक खबर फैली. खबर ऐसी जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया, जिससे पूरा प्रशासनिक तंत्र हिल गया. यहां तक कि राज्य सरकार के हाथ पांव सुन्न हो गए. दरअसल, इस दिन जहानाबाद के जिला जेल पर बड़ा हमला हुआ. करीब एक हजार से भी अधिक मशीनगन, बम और आधुनिक हथियारों से लैश नक्सली जेल पर टूट पड़े. नक्सलियों ने जेल ब्रेक कर कुख्यात नक्सली कैदी अजय कानू को छुडा ले गए थे.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

साथ में फरार हुए 341 कैदी

जेल ब्रेक होने से पहले इस जेल में 658 कैदी थे. जेल ब्रेक होने के बाद जब जिला प्रशासन ने पड़ताल की तब तो जेल में 341 कैदी कम पाए गए. यह सभी फरार हो चुके थे. इन्हीं फरार कैदियों में कुख्यात अजय कानू का भी नाम शामिल था. बताया जाता है कि इतनी बडी संख्या में इन नक्सलियों ने अजय कानू को जेल से फरार करने के लिए ही जेल पर हमला किया था. तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी था कि इस घटना में जेल में पूर्व से बंद रणवीर सेना के कमांडर बीनू उर्फ बडे शर्मा की हत्या कर दी गई थी. साथ ही एक पुलिसकर्मी भी मारा गया था.

दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी बम-गोलियों की आवाज

इस जेल ब्रेक कांड के बारे में वरिष्ठ पत्रकार संजय उपाध्याय कहते हैं, नक्सलियों का हमला कुछ इस कदर था कि जेल से करीब दो किलोमीटर पहले से ही बम और गोलियों की आवाज आनी शुरू हो गयी थी. जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी थी. लोगों को बाद में पता चला जेल पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है. यह तांडव करीब तीन से चार घंटे तक चला. चूंकि तब तक रात अपने दामन को बढा चुकी थी, इसलिए पूरी रात इस इलाके के लोग दहशत में रहे. सुबह होने के साथ ही क्षेत्र के सभी लोग उस दिशा में भागे जिस दिशा से बम और गोलियों की आवाज आ रही थी. जब लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने जेल के दरवाजे को खुला पाया.

2 साल बाद हुआ झारखंड से गिरफ्तार

अजय कानू को भगाने के लिए नक्सलियों ने जहानाबाद जेल पर हमला किया था. जानकार तो यहां तक कहते हैं कि इस पूरी घटना का सूत्रधार अजय कानू ही था. दरअसल, अजय कानू की पहचान एक कुख्यात नक्सली की रही है. 1990 में हुई एक हत्या के मामले में वह करीब 12 वर्षों तक फरार रहा. लेकिन 2002 में वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया और उसे जेल भेज दिया गया था. अजय कानू के बारे में बताया जाता है कि अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वह नक्सली बन गया था. 2005 में जेल से फरार हुए अजय कानू को 2 साल बाद 2007 में झारखंड से गिरफ्तार किया गया था. 2021 में उसे भागलपुर जेल भेज दिया था. फिलहाल अजय कानू जमानत पर रिहा है.

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

RIL और Zomato के शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ा

Next Post

कोलकाता रेप मर्डर केस लाइव अपडेट सुप्रीम कोर्ट की अपील……

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: त्रिपुष्कर योग में बनेंगे चमत्कारी संयोग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
कोलकाता रेप मर्डर केस लाइव अपडेट सुप्रीम कोर्ट की अपील……

कोलकाता रेप मर्डर केस लाइव अपडेट सुप्रीम कोर्ट की अपील......

नीरज चोपड़ा सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे

नीरज चोपड़ा सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे

प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने National Space Day को बनाया और भी खास

प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने National Space Day को बनाया और भी खास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।