शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - J&K में 89 अफसरों के बाद अब 33 पुलिस अधिकारियों का भी ट्रांसफर; नीतीश बने CID हेड

J&K में 89 अफसरों के बाद अब 33 पुलिस अधिकारियों का भी ट्रांसफर; नीतीश बने CID हेड

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
ट्रांसफर
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बड़ी संख्या में अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. केंद्र शासित प्रदेश में आईजीपी और डीआईजी समेत 33 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है. कई जिलों में नए पुलिस प्रमुख भी तैनात किए गए हैं. हालांकि इन ट्रांसफर को लेकर आलोचना भी की जा रही है. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस पर सवाल खड़े किए और इसकी जांच कराने की मांग भी की है.

आईपीएस नीतीश कुमार को जम्मू-कश्मीर का नया सीआईडी चीफ नियुक्त किया गया है. 1999 बैच के आईपीएस अफसर नीतीश को केंद्र शासित प्रदेश में सीआईडी (Criminal Investigation Department) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है. नीतीश इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) सीआईडी ​​के पद पर कार्यरत थे. वह आईपीएस आरआर स्वैन की जगह लेंगे. स्वैन के पास यह अतिरिक्त प्रभार था जिससे उन्हें मुक्त कर दिया गया है.

इनके अलावा आईपीएस भीम सेन टूटी को अब आईजीपी (मुख्यालय) पीएचक्यू, आईजीपी (दूरसंचार) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि आईपीएस सुनील गुप्ता को आईजीपी (अपराध), जम्मू-कश्मीर के पद पर तैनात किया गया है. इससे पहले आईपीएस दीपक कुमार के पास यह अतिरिक्त प्रभार था.

यह भी पढे़ं 👇

Shaheen Bhatt

Shaheen Bhatt की सगाई: आलिया भट्ट की बहन ने Ishaan Mehra से की एंगेजमेंट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Bhooth Bangla OTT

Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म Netflix पर आएगी, जानें कब

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Cigarette Companies Stock

Cigarette Companies Stock: ITC से गॉडफ्रे फिलिप्स तक रॉकेट बने, VST के नतीजों ने मचाई धूम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: सरकार का बड़ा अपडेट, बुकिंग के बाद नहीं होगी टेंशन

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
DC समेत 89 अफसरों का कल ही तबादला

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग ने कल गुरुवार देर रात तत्काल प्रभाव से 89 अधिकारियों का ट्रांसफर किए जाने और उनकी तैनाती के आदेश जारी कर दिया. जिन अफसरों का ट्रांसफर किया गया है उनमें पुंछ और बांदीपोरा जिलों के उपायुक्त (DC), सचिव, आयुक्त, महानिदेशक, प्रबंध निदेशक और कई विभागों के निदेशक भी शामिल हैं.

चुनाव आयोग की ओर से कुछ हफ्ते पहले यह निर्देश दिया गया था कि वे राज्य, अपने गृह जिलों में तैनात अधिकारियों का ट्रांसफर दूसरे जिलों में करें जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. आयोग ने पिछले महीने 31 जुलाई को केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को निर्देश दिया था कि वह उन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दे जो अपने गृह जिलों में पोस्टेड हैं. चुनाव से सामान्य तौर पर इस तरह की प्रक्रिया की जाती है.

ट्रांसफर को निलंबित किया जाएः नेशनल कॉन्फ्रेंस

पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्रांसफर को लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन को इस बड़े स्तर पर ट्रांसफर करने का आदेश देने के लिए सचिवालय और पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर काम करने के लिए बुलाना पड़ा, इससे मुझे पता चलता है कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है. चुनाव आयोग को इन ट्रांसफर के आदेश को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के नजरिए से देखना चाहिए. हालांकि नेशनल कॉन्फ्रेंस को एलजी के ऑफिस की ओर से पक्षपातपूर्ण इरादे का संदेह है.

That the J&K administration had to call officers in the secretariat & police HQ to work on Independence Day to order this massive reshuffle tells me they had absolutely NO CLUE that the ECI would be announcing poll dates today. All the more reason that the @ECISVEEP should look… https://t.co/KpUZNX09p2

— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) August 16, 2024

ताबड़तोड़ ट्रांसफर से नाराज नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इस पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी ने कहा कि कल शाम से लेकर आज सुबह तक पुलिस और प्रशासन में बड़े पैमाने पर फेरबदल क्यों किया गया. ऐसा लगता है कि यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा नियुक्त एलजी द्वारा अपनी पार्टी और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने आगे कहा, “यह कदम स्पष्ट रूप से चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को कमजोर करने के मकसद से किया गया लगता है, जो सत्तारूढ़ पार्टी को विपक्ष पर अनुचित प्रशासनिक लाभ हासिल करने से रोकने के लिए इस तरह के ट्रांसफर को प्रतिबंधित करता है. एलजी सरकार ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के सिद्धांतों से समझौता करते हुए पूरे प्रशासनिक ढांचे को रणनीतिक रूप से हिला दिया है. हम चुनाव आयोग से इस प्रयास की गहन जांच करने और इन आदेशों के कार्यान्वयन को तुरंत निलंबित करने का आह्वान करते हैं.”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

राजस्थान में भारी बारिश का दौरा जारी, 22 जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट, स्कूलों में छुट्‌टी

Next Post

अपने सपने को पूरा करने के लिए ये एक्टर भाग गया था घर से, केवल 18 रुपये बचे होने पर निभाई थी अजीब भूमिकाएं

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Shaheen Bhatt

Shaheen Bhatt की सगाई: आलिया भट्ट की बहन ने Ishaan Mehra से की एंगेजमेंट

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Bhooth Bangla OTT

Bhooth Bangla OTT: अक्षय कुमार की फिल्म Netflix पर आएगी, जानें कब

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Cigarette Companies Stock

Cigarette Companies Stock: ITC से गॉडफ्रे फिलिप्स तक रॉकेट बने, VST के नतीजों ने मचाई धूम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: सरकार का बड़ा अपडेट, बुकिंग के बाद नहीं होगी टेंशन

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Afsana Khan

Afsana Khan की कहानी: Bigg Boss 15 से बाहर, धुरंधर से स्टार बनीं

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
India Census 2026

India Census 2026: इतिहास की सबसे बड़ी जनगणना शुरू, पहली बार जाति गणना भी

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
Next Post
अपने सपने को पूरा करने के लिए ये एक्टर भाग गया था घर से, केवल 18 रुपये बचे होने पर निभाई थी अजीब भूमिकाएं

अपने सपने को पूरा करने के लिए ये एक्टर भाग गया था घर से, केवल 18 रुपये बचे होने पर निभाई थी अजीब भूमिकाएं

उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री चेहरे पर हलचल, उद्धव ठाकरे ने शरद पवार के सामने दे दिया खुला ऑफर

70th National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साउथ फिल्मों का जलवा,

70th National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में साउथ फिल्मों का जलवा,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।