नई दिल्ली, 21 फरवरी (The News Air) ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस दो दिनों की भारत यात्रा पर हैं. 21 और 22 फरवरी को ग्रीक के प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है.
ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस बुधवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे. ग्रीक के प्रधानमंत्री का ये भारत दौरान काफी अहम माना जाता है. दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा होने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीक के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया है. वहीं राष्ट्रपति भवन में ग्रीक के प्रधानमंत्री के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
मित्सोताकिस के साथ उनकी पत्नी मारेवा ग्रेवोव्स्की भी भारत आई हैं. ग्रीक के प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने भारत आगमन पर प्रसन्नता जताई है. उन्होंने कहा कि भारत आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस का कहना है कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी काफी अहमियत रखती है.
#WATCH | PM Narendra Modi and Greek Prime Minister Kyriakos Mitsotakis arrive at Hyderabad House in Delhi to hold bilateral talks pic.twitter.com/3st7it5UYj
— ANI (@ANI) February 21, 2024
किरियाकोस मित्सोताकिस ने कहा है कि भारत के साथ मित्रता से क्षेत्र में माहौल में बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली वार्ता का मुझे बेसब्री से इंतजार है. उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी की ग्रीक यात्रा के अनुरूप भारत आना और उनके बात करना काफी अहम है.
ग्रीक के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस दो दिनों की भारत यात्रा पर हैं. 21 और 22 फरवरी को ग्रीक के प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है.








