गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - रांची में स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या, रोड किनारे खून से लथपथ मिला शव

रांची में स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या, रोड किनारे खून से लथपथ मिला शव

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 3 अगस्त 2024
A A
0
रांची में स्पेशल ब्रांच के दरोगा की गोली मारकर हत्या, रोड किनारे खून से लथपथ मिला शव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

झारखंड, 03 अगस्त (The News Air):  झारखंड की राजधानी रांची में दरोगा की गोली मारकर हत्या कर दी. उनका शव शनिवार सुबह रोड किनारे मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई. मृतक दरोगा के शव को रिम्स अस्पताल पहुंचाया गया है. डीजीपी, स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है. वारदात के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री ने मृतक दरोगा के परिजनों से मुलाकात की है.

मृतक दरोगा अनुपम कच्छप पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात थे. उनका शव कांके थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड से बरामद किया गया है. अनुपम को अपराधियों के द्वारा दो गोलियां मारी गई हैं. अनुपम की हत्या की सूचना मिलते ही रांची पुलिस में खलबली मच गई. पुलिस के मुताबिक, एसआई अनुपम कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से शुक्रवार की रात खाना खाकर वापस लौट रहे थे, उसी बीच उनकी हत्या की गई है.

DGP पहुंचे अस्पताल, दिए सख्त निर्देश

रांची पुलिस के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से प्रयास तेज कर दिए हैं. आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. झारखंड पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मृतक दरोगा के परिजनों से मुलाकात की.

यह भी पढे़ं 👇

FANS Manthan 5.0 Delhi

FANS Manthan 5.0 Delhi: “विशाल भारत” पर कल से दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

गुरूवार, 26 मार्च 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: WhatsApp, SMS, Missed Call से मिनटों में बुक करें गैस सिलेंडर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026

डीजीपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है. जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. जो भी लोग इस घटना में संलिप्त हैं, वह बच नहीं सकते. इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि लगातार पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी शिकायतें मिलती रहती हैं. वह अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाएं, नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

2018 बैच के थे दरोगा

मृतक दरोगा अनुपम कच्छप ने वर्ष 2014 में बीआईटी सिंदरी से बीटेक किया था. वह खूंटी जिले के रहने वाले थे. वह 2018 बैच के दरोगा थे. उनकी पोस्टिंग झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित स्पेशल ब्रांच में की गई थी, जहां वे क्रिमिनल्स पर काम करते थे. उनकी छवि एक तेज तर्रार पुलिस सब इंस्पेक्टर के रूप में थी. उनकी हत्या से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. पुलिस की टीम के साथ-साथ स्पेशल ब्रांच भी इस मामले की तफ्तीश कर रही है.

पूर्व मुख्यमंत्री ने बोला सोरेन सरकार पर हमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स अस्पताल पहुंचकर मृतक दरोगा अनुपम कच्छप के परिजनों से मुलाकत की. उनके साथ स्थानीय विधायक समरी लाल भी मौजूद थे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी हमला किया है. इधर मामले की जानकारी मिलते ही आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, डीआईजी रांची जोन अनूप बिरथरे, एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी सहित कई अधिकारी रिम्स के ट्रामा सेंटर पहुंचे हैं.

Previous Post

दलजीत सिंह चौधरी बने BSF के नए चीफ, राष्ट्रपति पदक से 3 बार हो चुके हैं सम्मानित

Next Post

सोनीपत में दुकान में लगी भीषण आग, मालिक को हुआ करीब 80 लाख का नुकसान,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

FANS Manthan 5.0 Delhi

FANS Manthan 5.0 Delhi: “विशाल भारत” पर कल से दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

गुरूवार, 26 मार्च 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: WhatsApp, SMS, Missed Call से मिनटों में बुक करें गैस सिलेंडर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Gagandeep Singh Randhawa Case: सुनील जाखड़ ने उठाई डीएम के परिवार की सुरक्षा की मांग

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Verka Milk Powder Rejected: सेना ने ठुकराया वेरका का दूध पाउडर, सुखजिंदर रंधावा ने मांगी जांच

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
सोनीपत में दुकान में लगी भीषण आग, मालिक को हुआ करीब 80 लाख का नुकसान,

सोनीपत में दुकान में लगी भीषण आग, मालिक को हुआ करीब 80 लाख का नुकसान,

बीच मझधार में लटका भारत के एक करोड़ 60 लाख क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स का भविष्य : WazirX विवाद

बीच मझधार में लटका भारत के एक करोड़ 60 लाख क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स का भविष्य : WazirX विवाद

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।