रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Indo-US Trade Deal पर विपक्ष का हंगामा, Shivraj Singh का पलटवार

Indo-US Trade Deal पर विपक्ष का हंगामा, Shivraj Singh का पलटवार

कृषि-डेयरी सुरक्षित, निर्यात को मिलेगा फायदा; संसद की गरिमा पर कांग्रेस को घेरा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 5 फ़रवरी 2026
A A
0
shivraj chuhan
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Indo-US Trade Deal : भारत‑यूएस ट्रेड डील को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे भ्रामक आरोपों के बीच केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि इस समझौते में भारतीय कृषि, विशेषकर कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह डील प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में डिप्लोमेसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का नया उदाहरण है और प्रधानमंत्री जी ने शुरू से साफ कर दिया था कि किसान हित सर्वोपरि हैं।

दिल्ली में आज मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे मुख्य अनाज, फल, प्रमुख फसलें, मिलेट्स और डेयरी उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित हैं और भारतीय कृषि या डेयरी पर किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित पूरी तरह संरक्षित हैं और इस समझौते से उल्टा भारत के किसानों को नए अवसर मिलेंगे।

छोटे किसानों की चिंता और यूएस फार्म प्रोडक्ट्स पर स्थिति स्पष्ट

इस आशंका पर कि देश की 50 प्रतिशत से ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर है और छोटे किसानों पर असर पड़ सकता है, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि कोई “बड़ी चीज़” भारत के बाजार में अचानक नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सभी मुख्य फसलें, मुख्य अनाज, फल और डेयरी उत्पाद सुरक्षित हैं और किसी भी ऐसे क्षेत्र के लिए बाजार नहीं खोला गया है, जो भारतीय किसानों के लिए नुकसानदेह हो सके।

यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी के उस ट्वीट से पैदा संशय पर, जिसमें अमेरिकी फार्म प्रोडक्ट्स के ज़्यादा भारत आने की बात कही गई थी, श्री चौहान ने कहा कि वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल ने संसद में पूरे तथ्य स्पष्ट कर दिए हैं और वे स्वयं भी दोहरा रहे हैं कि छोटे और बड़े, सभी भारतीय किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और मुख्य कृषि उत्पादों के लिए बाजार इस प्रकार नहीं खोला गया है कि किसानों पर दबाव बने।

चावल, मसाले और टेक्सटाइल निर्यात को नया बल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि भारत पहले से ही अमेरिका सहित विभिन्न देशों को चावल का बड़ा निर्यातक है और हाल के आंकड़ों के अनुसार लगभग 63,000 करोड़ रुपये के चावल का निर्यात किया गया था।

उन्होंने कहा कि टैरिफ कम होने से हमारे चावल, मसालों और टेक्सटाइल के निर्यात को बल मिलेगा और जब टेक्सटाइल एक्सपोर्ट बढ़ेगा तो इसका सीधा लाभ कपास उगाने वाले हमारे किसानों को होगा। श्री चौहान ने कहा कि यह समझौता समग्र रूप से भारत के किसानों के हित में है और विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने के बावजूद तथ्य यही हैं कि किसान हित सुरक्षित हैं और निर्यात के नए अवसर खुल रहे हैं।

विपक्ष पर तीखा प्रहार: ‘झूठ की मशीन’ और ‘अफवाहों का बाजार’

राहुल गांधी और विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष मानसिक रूप से कुंठित और हताश‑निराश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक चुनावी हार ने उन्हें अंधा विरोध करने की मानसिकता में धकेल दिया है और अब वे किसानों के नाम पर झूठ और अफवाहों का सहारा ले रहे हैं। कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष “झूठ की मशीन” और “अफवाहों का बाजार” बन चुका है, जो अफवाहें फैलाकर अराजकता का वातावरण तैयार करना चाहता है, जबकि वास्तविक तथ्य किसानों के हित में हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Goldy Dhillon Module

Goldy Dhillon Module का बड़ा खुलासा, Amritsar में Sub-Machine Guns बरामद

रविवार, 29 मार्च 2026
Sukhbir Singh Bada

Sukhbir Singh Badal का बड़ा ऐलान: Mohali-Dera Bassi बेल्ट बनेगा देश का अगला Financial Hub

रविवार, 29 मार्च 2026
New Rules 1 April 2026

New Rules 1 April 2026: LPG Price से Income Tax तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम

रविवार, 29 मार्च 2026
PPF, Sukanya Samriddhi Yojana

PPF, Sukanya Samriddhi Yojana अकाउंट हो सकते हैं बंद, 31 March से पहले करें ये काम

रविवार, 29 मार्च 2026
नेता प्रतिपक्ष द्वारा लोकतंत्र और संसदीय मर्यादाओं का अपमान

मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने संसद में विपक्ष के रवैये पर गहरी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगभग 35 वर्ष की संसदीय राजनीति, छह बार विधायक और छह बार सांसद रहने तथा 12 चुनाव जीतने के अनुभव में उन्होंने ऐसा व्यवहार कम ही देखा है, जैसा इन दिनों संसद की सीढ़ियों पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का संसद की सीढ़ियों पर बैठकर “छिछोरे कमेंट्स” करना, किसी मंत्री को “गद्दार” कहना और “सरेंडर” जैसे शब्दों का प्रयोग करना लोकतंत्र और संसदीय मर्यादाओं का अपमान है।

श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था और देश के गौरव हैं; उनके प्रति इस तरह की भाषा और आचरण प्रधानमंत्री पद की गरिमा से खिलवाड़ है, जिसे देश स्वीकार नहीं करेगा।

‘अगर विपक्ष बोलने ही नहीं देगा तो समझाया कैसे जाएगा’

जब यह सवाल उठा कि विपक्ष कह रहा है कि अगर ट्रेड डील कर रहे हैं तो सरकार आकर फाइन प्रिंट को संसद और देश के सामने समझाए, तो कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने पलटकर पूछा कि अगर विपक्ष बोलने ही नहीं देगा तो समझाया कैसे जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को संसद में बोलने से रोका गया और खुद उन्होंने आधी रात के बाद 1:30 बजे तक विपक्ष के नेताओं को धैर्यपूर्वक सुना था।

श्री चौहान ने कहा कि “आप आरोप लगाइए और जवाब देने नहीं दीजिए, यह कौन‑सी लोकतांत्रिक परंपरा है?” उन्होंने दोहराया कि डील की सारी डिटेल्स समय पर सामने आएंगी, लेकिन उसका मूल साफ है – किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।‘

किसान अन्नदाता, किसानों की सेवा भगवान की पूजा’

कृषि मंत्री ने चिंता जताई कि कृषि का क्षेत्र इतना बड़ा है कि किसी भी तरह की अफवाह से किसानों में अनावश्यक चिंता और बेचैनी पैदा हो सकती है, इसलिए सरकार की ओर से स्पष्ट आश्वासन देना जरूरी है। उन्होंने कहा, “मैं एक बार फिर कहना चाहता हूँ, किसान अन्नदाता हैं, अन्नदाता मतलब जीवनदाता। उनके हित ही देश के हित हैं और वे हित सुरक्षित हैं।”

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावुक शब्दों में कहा कि किसानों की सेवा सरकार के लिए भगवान की पूजा के समान है और मोदी सरकार हर कदम पर किसान के पक्ष में खड़ी रहेगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab-Alberta Economic Ties: कनाडाई प्रतिनिधिमंडल से हरपाल चीमा की अहम बैठक

Next Post

Bikram Majithia: रूठों को मनाने नंगे पैर जाऊंगा, दोनों अकाली दल को एक करना जरूरी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Goldy Dhillon Module

Goldy Dhillon Module का बड़ा खुलासा, Amritsar में Sub-Machine Guns बरामद

रविवार, 29 मार्च 2026
Sukhbir Singh Bada

Sukhbir Singh Badal का बड़ा ऐलान: Mohali-Dera Bassi बेल्ट बनेगा देश का अगला Financial Hub

रविवार, 29 मार्च 2026
New Rules 1 April 2026

New Rules 1 April 2026: LPG Price से Income Tax तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम

रविवार, 29 मार्च 2026
PPF, Sukanya Samriddhi Yojana

PPF, Sukanya Samriddhi Yojana अकाउंट हो सकते हैं बंद, 31 March से पहले करें ये काम

रविवार, 29 मार्च 2026
Iran-Israel War

Iran-Israel War: NATO ने दिया साथ छोड़ा, Trump पर बढ़ा दबाव, IRGC का अल्टीमेटम

रविवार, 29 मार्च 2026
Mann ki Baat

Mann Ki Baat 132: मध्य पूर्व जंग पर PM Modi ने जताई गहरी चिंता, देश से की बड़ी अपील

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Bikram Singh Majithia

Bikram Majithia: रूठों को मनाने नंगे पैर जाऊंगा, दोनों अकाली दल को एक करना जरूरी

US Russia Nuclear Treaty

US Russia Nuclear Treaty खत्म: परमाणु जंग का खतरा, दुनिया अलर्ट मोड में

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।