सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अमेरिका में हिंसक कारजैकिंग में भारत-श्रीलंकाई मूल की नेता पर हमला

अमेरिका में हिंसक कारजैकिंग में भारत-श्रीलंकाई मूल की नेता पर हमला

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय
A A
0
भारत-श्रीलंकाई मूल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

न्यूयॉर्क, 8 सितंबर (The News Air) अमेरिकी राज्य मिनेसोटा की भारतीय और श्रीलंकाई मूल की एक डेमोक्रेटिक नेता पर चार युवकों ने हमला कर उन्‍हें लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवकों ने बंदूक की नोक पर उनसे कार छीनने की कोशिश की। यह पूरी घटना उनके बच्‍चों के सामने हुई ।

मिनेसोटा डेमोक्रेटिक-फार्मर-लेबर (डीएफएल) पार्टी की पदाधिकारी शिवंती सथानंदन ने कहा कि मंगलवार की सुबह हुए हमले में उनका पैर टूट गया, सिर पर गहरे घाव हो गए और उनके पूरे शरीर पर चोट और घाव हो गए।

सथानंदन ने बुधवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आप आज मेरे और मेरे बच्चों के लिए मृत्युलेख पढ़ रहे होते। लेकिन, इसके बजाय मैं यहां हूं। इसे लिखने के लिए, मेरा एक पैर टूट गया है, मेरे सिर पर गहरे घाव हैं, मेरे पूरे शरीर पर चोट और घाव हैं, और मैं क्रोध में हूं।”

उन्होंने कहा, “चार बंदूकधारी युवकों ने मेरे बच्‍चों के सामने मुझे बुरी तरह पीटा। हमारे पड़ोसी जब मेरे पास आए और मेरी मदद करने की कोशिश की तो उन्होंने बंदूक की नोक पर उन्हें पकड़ लिया। यह सब दिन के उजाले में हुआ।”

डेमोक्रेटिक पार्टी से संबद्ध डीएफएल की दूसरी उपाध्यक्ष सथानंदन ने कहा कि उनकी चार साल की बेटी “बिना रुके चिल्लाती रही” और उनका सात साल का बेटा मदद के लिए चिल्लाता रहा “क्योंकि बुरे लोग बैकयार्ड में उनकी मां की हत्या कर रहे हैं।”

सथानंदन ने फेसबुक पर अपनी खून से सनी तस्वीर साझा करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

सथानंदन ने लिखा, “मेरे चेहरे को देखो। ये अपराधी जीत नहीं पाएंगे। हमें अपना शहर वापस लेना होगा और यह आखिरी बार नहीं होगा, जब आप मुझसे इस बारे में सुनोगे।”

उन्‍होंने कहा, ”मैं अब आंकड़ों का हिस्सा हूं। मैंने अपनी और अपने बच्चों की जान बचाने के लिए इन लोगों से लड़ाई की। मैं तब भी चुप नहीं थी, और अब भी चुप नहीं रहूंगी। हमें अपनी सड़कों से अवैध बंदूकें हटाने की जरूरत है, इन युवाओं को पकड़ें, जो हमारे शहर में अराजकता पैदा कर रहे हैं और उन्हें हिरासत में लेकर उन पर मुकदमा चलाएं।”

घटना की पुष्टि करते हुए मिनियापोलिस पुलिस ने केएसटीपी चैनल को एक बयान में कहा, ”सथानंदन के वाहन को बाद में संदिग्धों द्वारा छोड़ दिया गया, जिसे बरामद किया गया। लेकिन अब तक किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

सथानंदन ने तीन साल पहले मिनियापोलिस पुलिस विभाग को “नष्ट” करने का वादा किया था, लेकिन अब उन्‍होंने मिनियापोलिस के फोर्थ प्रीसिंक्ट अधिकारियों, मेयर जैकब फ्रे, पैरामेडिक्स, पड़ोसियों, दोस्तों और डीएफएल परिवार को धन्यवाद दिया है, जो इस भयानक अनुभव के दौरान उनके बचाव में आए।

वह मिनेसोटा के डीएफएल के दूसरे उपाध्यक्ष के रूप में चुनी जाने वाली पहली अश्वेत महिला और पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं। वह 2006 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं।

तब से वह चौथे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट की उपाध्यक्ष, राज्य आउटरीच और समावेशन समिति की सदस्य, राज्य क्रेडेंशियल्स समिति की सह अध्यक्ष, एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपसमूह कॉकस की बोर्ड सदस्य और मिनेसोटा एशियन डेमोक्रेटिक एसोसिएशन की बोर्ड सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

सथानंदन सेंट पॉल में पली-बढ़ी और मिनेसोटा विश्वविद्यालय से स्नातक हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

वर्ल्ड कप के लिए अंपायर्स-रेफरी का ऐलान, नितिन मेनन और जवागल श्रीनाथ शामिल

Next Post

पार्किंसंस की गंभीरता के लिए ऑनलाइन एआई-आधारित परीक्षण में दिखा आशाजनक परिणाम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
पार्किंसंस

पार्किंसंस की गंभीरता के लिए ऑनलाइन एआई-आधारित परीक्षण में दिखा आशाजनक परिणाम

कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस ने धूपगुड़ी विधानसभा सीट 4,500 वोटों से जीती

सिंगापुर सांसद

सिंगापुर सांसद ने भारतीय मूल के मंत्री को निलंबित करने के लिए पेश किया प्रस्ताव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।