रविवार, 15 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड मा चिदम्बरम स्टेडियम

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड मा चिदम्बरम स्टेडियम

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 21 सितम्बर 2024
A A
0
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट दिन 3 मैच स्कोरकार्ड मा चिदम्बरम स्टेडियम
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 21 सितंबर (The News Air): शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच 50+ रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने अब तक आधे घंटे में काफी शानदार खेल दिखाया है। शुभमन खुल के खेलते दिख रहे हैं। वहीं, पंत ने उनका अच्छा साथ निभाया है।

09:58 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक

शुभमन गिल ने 79 गेंद में टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने मेहदी हसन मिराज की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। भारत ने तीन विकेट पर 110+ रन बना लिए हैं। पंत और गिल के बीच 40+ रन की साझेदारी भी हो चुकी है। भारत की बढ़त अब 340+ रन की हो चुकी है।

यह भी पढे़ं 👇

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026

09:34 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। भारतीय टीम की नजर बढ़त को 400 के पार पहुंचाने की है। चेन्नई में रात भर बारिश हुई है और फिलहाल ओवरकास्ट कंडीशन है। यह देखने वाली बात होगी कि बांग्लादेशी गेंदबाज इसका कितना फायदा उठा पाएंगे।

09:23 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: चेन्नई में बारिश

चेन्नई में रात भर बारिश हुई और सुबह-सुबह भी वहां बारिश हुई है। पिच और आउटफील्ड को ढक दिया गया था, लेकिन मैदानकर्मियों ने उन सभी को हटा दिया है। चेपॉक में बेहतरीन जल निकासी व्यवस्था है। खिलाड़ी वॉर्मअप भी करते नजर आ रहे हैं। बांग्लादेशी सीमरों को इन परिस्थितियों में गेंदबाजी करने में कोई आपत्ति नहीं होगी।

08:44 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: चेपॉक में नया रिकॉर्ड

चेपॉक में एक नया रिकॉर्ड भी बना है। इस मैदान पर शुक्रवार को 17 विकेट गिरे। यह इस मैदान पर किसी टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 1979 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट के तीसरे दिन 15 विकेट गिरे थे। वहीं, साल 2021 में भारत इंग्लैंड के बीच टेस्ट में दो दिन 15-15 विकेट गिरे थे। इस टेस्ट के दूसरे और चौथे दिन चार-चार विकेट गिरे थे। भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट में दूसरे दिन 17 विकेट गिरे और कुल 267 रन बने। 

08:43 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत की दूसरी पारी अब तक

\भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी और रोहित एंड कंपनी को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दूसरी पारी में तीन झटके रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के रूप में लगे। रोहित और विराट लगातार दूसरी पारी में फेल रहे। पहली पारी में विराट और रोहित ने छह-छह रन बनाए थे।

08:42 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश की पहली पारी

बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश को फॉलोऑन बचाने के लिए 177 बनाने थे, लेकिन टीम वह भी नहीं बना पाई। हालांकि, भारत ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं खिलाते हुए खुद बल्लेबाजी की। टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, बांग्लादेश की ओर से शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। वह दो रन बना सके थे।

इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया। जाकिर ने तीन रन बनाए, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल सके। बांग्लादेश की टीम को लंच के ठीक बाद चौथा झटका लगा। सिराज ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को स्लिप में कोहली के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बना सके। जसप्रीत बुमराह ने मुशफिकुर रहीम को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह आठ रन बना सके। 

शाकिब अल हसन और लिटन दास के बीच पनप रही साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने लिटन को सब्स्टिट्यूट फील्डर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। लिटन और शाकिब के बीच छठे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। लिटन ने 42 गेंद में 22 रन की पारी खेली।जडेजा ने लिटन दास के बाद शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। लिटन ने 22 रन और शाकिब ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद हसन महमूद के रूप में टीम को आठवां झटका लगा। 

चायकाल तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 112 रन बनाए थे। आठवां विकेट गिरते ही चायकाल की घोषणा की गई। जसप्रीत बुमराह ने हसन महमूद को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। हसन ने मेहदी के साथ 20 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने तस्कीन अहमद और मोहम्मद सिराज ने नाहिद राणा को आउट कर बांग्लादेश की पारी को 149 रन पर समेट दिया। तस्कीन 11 रन और नाहिद 11 रन बना सके। बुमराह के अलावा सिराज, आकाश दीप और जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

08:42 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Live Score: भारत की पहली पारी

भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम शुक्रवार को एक घंटे के खेल में सिमट गई। भारत को दूसरे दिन का पहला झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। उन्हें तस्कीन अहमद ने विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 86 रन बनाए। उन्होंने अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी की। इसके बाद तस्कीन ने आकाश दीप को आउट किया।

आकाश ने 17 रन बनाए और अश्विन के साथ आठवें विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी निभाई। फिर तस्कीन ने अश्विन को शांतो के हाथों कैच कराया। उन्होंने 113 रन बनाए। यह उनका टेस्ट में छठा शतक रहा। बुमराह सात रन बनाकर हसन महमूद के शिकार बने। हसन ने गुरुवार को चार विकेट लिए थे और बुमराह के विकेट के साथ उन्होंने फाइव विकेट हॉल पूरा किया। उन्होंने लगातार दो टेस्ट में दो फाइव विकेट हॉल लिए हैं। वह भारत में भारत के खिलाफ टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज हैं। इसके अलावा तस्कीन ने तीन विकेट झटके। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले गुरुवार को भारत का शीर्ष क्रम ढह गया था। रोहित शर्मा छह रन, विराट कोहली छह रन बनाकर आउट हुए थे। शुभमन गिल तो खाता भी नहीं खोल सके थे। फिर यशस्वी जायसवाल ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई थी। पंत 39 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, यशस्वी ने 56 रन की पारी खेली। केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे और 16 रन बना सके। 

08:37 AM, 21-Sep-2024

IND vs BAN Test Live Score: शुभमन गिल का अर्धशतक, भारत का स्कोर 120 रन के पार, पंत के साथ 50+ रन की साझेदारी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में जारी दूसरे टेस्ट का आज (शनिवार) तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है। टीम इंडिया अपनी बढ़त को 400 के पार पहुंचाने उतरेगी। 

Previous Post

खुद के लाभ के लिए भगवान का इस्तेमाल कर रहे नायडू…

Next Post

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर Amit Shah, पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Assembly Election 2026 Dates Announced

Assembly Election 2026 Dates Announced: बंगाल में सिर्फ 2 चरण, 4 मई को नतीजे, CEC ने चौंकाया

रविवार, 15 मार्च 2026
Punjab MSME Cluster Development

Punjab MSME Cluster Development: पंजाब सरकार ने MSME के लिए अपनाई क्लस्टर रणनीति, बनेगी समर्पित एजेंसी

रविवार, 15 मार्च 2026
Assembly Election 2026 Dates

Assembly Election 2026 Dates: 5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

रविवार, 15 मार्च 2026
Bank Holidays Next Week March 2026

Bank Holidays Next Week March 2026: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले चेक करें लिस्ट

रविवार, 15 मार्च 2026
Nepal Bus Accident Indian Pilgrims

Nepal Bus Accident Indian Pilgrims: नेपाल में भीषण हादसा, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

रविवार, 15 मार्च 2026
NZ vs SA T20 Series 2026

NZ vs SA T20 Series 2026: साउथ अफ्रीका ने 11 दिन में लिया वर्ल्ड कप का बदला, न्यूजीलैंड 91 पर ढेर

रविवार, 15 मार्च 2026
Next Post
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर Amit Shah, पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर Amit Shah, पांच चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दिल्ली जा रही स्लीपर बस पलटी

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दिल्ली जा रही स्लीपर बस पलटी

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।