संसद भवन में सर्वदलीय बैठक खत्म
संसद भवन में जारी सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में बांग्लादेश हिंसा को लेकर चर्चा की गई है और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया है. संसद भवन में सर्वदलीय बैठक खत्म
बांग्लादेश मामले पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने चर्चा के लिए दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति और भारत पर इसके संभावित प्रभाव पर चर्चा के लिए राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया.
ग्लादेश हमारा पड़ोसी देश, इसलिए चिंता स्वाभाविक- मीसा भारती
बांग्लादेश मुद्दे पर RJD सांसद मीसा भारती ने बैठक से पहले कहा, “बांग्लादेश हमारा पड़ोसी देश है इसलिए चिंता स्वाभाविक है. भारत के लोगों और सरकार को इस पर चिंता करनी चाहिए.”
बांग्लादेश मामले पर कांग्रेस ने चर्चा के लिए दिया नोटिस
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति और भारत पर इसके प्रभाव पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया.
बांग्लादेश हिंसा मामले पर संसद में सर्वदलीय बैठक जारी
बांग्लादेश हिंसा मामले पर संसद में सर्वदलीय बैठक हो रही है. इस बैठक में राजनाथ सिंह, किरेन रिजिजू, एस जयशंकर, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, रामगोपाल यादव, टीआर बालू, सुदीप बंदोपाध्याय, ललन सिंह, केसी वेणुगोपाल, मीसा भारती समेत कई नेता मौजूद हैं.








