The News Air- (चंडीगढ़) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। उनकी इस घोषणा से भावुक हुए भगवंत मान की आंखों में खुशी के आंसू दिखे। वह भावुक होकर अरविंद केजरीवाल के गले लग गए और इस ऐलान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। भगवंत मान ने कहा कि मैं तो पार्टी का सिपाही हूं। यह जो सम्मान मिला है, मैंने कभी इसके लिए सोचा भी नहीं था।
भगवंत मान के आंसू को लेकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है। शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर पोस्ट कर कहा, ‘आज भगवंत मान रो रहे हैं, एक मौका देकर देखो, कल पूरा पंजाब न रोए तो कहना’। उन्होंने आगे कहा पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए एक और बुलबुला फूटने से पहले भगवंत मान ने 10 मार्च की हार के अपने आँसुओं का अभ्यास किया। उसके आंसुओं ने पुष्टि कर दी कि वह पहले से ही 10 मार्च के परिणाम को जानते हैं।
वहीं, एक यूजर प्रदीप कौर ने सोशल मीडिया ऐप कू पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि एक मिनट से भी कम समय में जानिए अपने मुख्यमंत्री की कहानी।
जबकि, परमिंदर कौर नामक यूजर ने कू पर एक वीडियो पोस्ट कर भगवंत मान के सीएम कैंडिडेट घोषित होने पर कमेंट किया कि- अब मैं पंजाब जाऊंगा, नशे में हूं… हमारे सीएम नशे में हैं… नशे में हर जगह…
रणनीर सिंह नाम के यूजर से सोशल मीडिया एप कू पर एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि अपना पंजाब है.. शराब हाथ में है और पेगवंत मान का राज है तो आइए पंजाब का भविष्य संवारें।
पंजाबी कलोल नाम के एक यूजर ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का एक मीम शेयर करते हुए लिखा कि दिलबर है शराब की बात.. दिलबर परेशान है…
इस समय सोशल मीडिया साइट पर #Pegwantmann ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर तमाम तरह के मीम के जरिए कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान करने से पहले कहा कि हमारी रायशुमारी में 93 फीसदी लोगों ने सरदार भगवंत मान को सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया है। दूसरे नंबर पर अरविंद केजरीवाल थे, जिन्हें 3 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘यदि मैं भगवंत मान को अपनी ओर से सीएम उम्मीदवार घोषित कर देता तो लोग कहते कि अरविंद केजरीवाल ने भाई-भतीजावाद किया है।’