मोगा, 11 सितंबर,(The News Air): पंजाब में मोगा के दशमेश नगर की रहने वाली एक महिला के साथ जमीन दिलाने को लेकर पांच व्यक्तियों ने 30 लाख की ठगी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी देते हुए एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि दशमेश नगर मोगा की रहने वाली रंजीत कौर ने थाने में शिकायत दी थी कि राजिंदर कुमार फरीदकोट, कर्मजीत सिंह, महेश कुमार, आशीष जिंदल और विक्रम गर्ग निवासी बठिंडा ने उससे बठिंडा के गांव नहिया वाला में दिलाने की बात कहकर 30 लाख रुपए लिए थे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद आरोपियों द्वारा उसे जमीन नहीं दिलाई गई। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने पैसे भी वापस नहीं लौटाए।
रंजीत कौर के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे काार्रवाई शुरू कर दी गई है।








