शुक्रवार, 6 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक साल में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 15 मार्च 2023
A A
0
मुख्य समाचार,आज 26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 25 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 24 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 23 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज के मुख्य समाचार,आज 27 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,26 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 22 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 20 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,आज 21 फरवरी 2025 के मुख्य समाचार,hajj yatra 2025,आज मध्यप्रदेश के मुख्य समाचार,current affairs 2025,फरवरी,budget speech today 2025,मौसम समाचार,मध्य प्रदेश समाचार

the news air

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
  • पंजाब में अपराध में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई, पिछले एक साल में नशे की बरामदगी में वृद्धि हुई
  • 16 मार्च, 2022 से अब तक 17,568 ड्रग तस्करों से 863.9 किलोग्राम हेरोइन, 888 किलोग्राम अफीम, 1229 किलोग्राम गांजा, 10.36 करोड़ रुपए की ड्रग मनी बरामद
  • पंजाब पुलिस ने 26 आतंकी मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ कर 168 आतंकियों को किया गिरफ्तार
  • एजीटीएफ ने एक साल में पांच गैंगस्टरों/अपराधियों को मार गिराने के अलावा 582 गैंगस्टरों/अपराधियों को गिरफ्तार किया, 586 हथियार किए बरामद
  • पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुरूप पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

चंडीगढ़, 15 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता में आने के एक साल बाद सीमावर्ती राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, क्योंकि अधिकांश अपराधियों और गैंगस्टरों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है, जबकि उनमें से कईयों ने राज्य में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पंजाब पुलिस की कड़ी नजर के बीच राज्य को छोडऩा चुना है।
पिछले कुछ महीनों में, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव की देखरेख में पंजाब पुलिस ने कई विशेष अभियान चलाए हैं, और अधिकांश अभियानों में डीजीपी खुद इन अभियानों का संचालन करने के लिए पूरे पुलिस बल का नेतृत्व करने के लिए मैदान में उतरे हैं। जिसका उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों के बीच भय पैदा करने के लिए पुलिस की उपस्थिति बढ़ाना था। कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशंस (कैसोज़), खूंखार गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी, विशेष वाहन जाँच अभियान, ऑपरेशन सील, रात के वक्त चलाए जाने वाले ऑपरेशन आदि शामिल हैं।
16 मार्च, 2022 से 15 मार्च, 2023 तक के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि पंजाब पुलिस द्वारा 168 आतंकवादी/कट्टरपंथियों की गिरफ्तारी के साथ 31 राइफलें, 201 रिवॉल्वर/पिस्तौल, 9 टिफिन इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), 8.72 किलोग्राम आरडीएक्स और अन्य विस्फोटक, 11 हैंड ग्रेनेड, डिस्पोज्ड़ रॉकेट लॉन्चर की दो स्लीव्स, 30 ड्रोन और एक लोडेड रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड बरामद करने के साथ 26 आतंकी मॉड्यूल्स का भंडाफोड़ किया है।
इसी तरह, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने 6 अप्रैल, 2022 को अपने गठन के बाद से 582 गैंगस्टरों/अपराधियों को गिरफ्तार करने और पांच को बेअसर करने के बाद 162 गैंगस्टरों/अपराधियों मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है, साथ ही 586 हथियार एवं 131 वाहन बरामद किए हैं। जाहिर है, सत्ता में आने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य से गैंगस्टरों का सफाया करने के लिए एडीजीपी प्रमोद बान की अध्यक्षता में एक विशेष गैंगस्टर-विरोधी टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का गठन किया।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मोहाली में खुफिया मुख्यालय भवन में आरपीजी हमला, पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या; बरगाड़ी बेअदबी के आरोपी प्रदीप कुमार की हत्या; पीएस सरहाली, तरनतारन में आरपीजी हमला; सुधीर सूरी और भूपिंदर सिंह चावला उर्फ टिम्मी चावला की हत्याओं सहित अप्रैल 2022 में छह जघन्य अपराध की बड़ी घटनाएं हुईं थीं; और पंजाब पुलिस ने रिकॉर्ड समय में इन सभी मामलों को प्रभावी ढंग से हल करने में कामयाबी हासिल की है।
पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने नशों के खि़लाफ़ निर्णायक जंग छेड़ी है, जिसके नतीजे में 16 मार्च, 2022 से अब तक 13,094 एफ़आईआर दर्ज कर 17,568 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस ने केवल एक साल में रिकॉर्ड 863.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।’’
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने राज्य भर से 716.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है और इसके अलावा, पंजाब पुलिस की टीमों द्वारा गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों से 147.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिससे हेरोइन की कुल प्रभावी बरामदगी 863.9 किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा, पुलिस ने राज्य भर से 888 किलोग्राम अफीम, 1229 किलोग्राम गांजा, 464 क्विंटल पोस्त और 70.16 लाख गोलियाँ/कैप्सूल/टीके/फार्मा ओपिओइड की शीशियाँ भी बरामद की हैं। पुलिस ने पिछले एक साल में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 10.36 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।
उन्होंने कहा कि एनडीपीएस मामलों में घोषित अपराधियों (पीओ)/भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए चल रही विशेष मुहिम के तहत पंजाब पुलिस ने 16 मार्च, 2022 से अब तक 828 पीओज़/भगोड़ों को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी गौरव यादव ने दोहराया कि पंजाब पुलिस सीमावर्ती राज्य से नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है और नशा बेचने वालों पर नकेल कसने के लिए समय-समय पर कई विशेष नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सत्ता में आने के बाद ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर पुलिस कर्मियों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया है। यह राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा दिए जा रहे एक करोड़ रुपये के बीमा कवर के अतिरिक्त है। पंजाब सरकार ने पुलिस कल्याण के लिए बजट आवंटन भी 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपए कर दिया है।
बॉक्स:

  1. आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई
    आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: 26
    गिरफ्तार आतंकवादी/कट्टरपंथी: 168
    कुल बरामद राइफलें: 31
    कुल बरामद रिवॉल्वर/पिस्तौल: 201
    बरामद कुल टिफिन आईईडीज़ : 9
    आरडीएक्स और अन्य विस्फोटकों की बरामदगी: 8.72 किलोग्राम
    कुल बरामद हथगोले: 11
    ड्रोन बरामद: 30
  2. गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई
    कुल मॉड्यूल्स का पर्दाफाश: 162
    गैंगस्टर/अपराधी गिरफ्तार: 582
    गैंगस्टर/अपराधी निष्प्रभावी: 5
    बरामद हथियार: 586
    बरामद वाहन: 131
  3. ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई
    कुल ड्रग तस्कर/आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार: 17,568
    कुल दर्ज एफआईआर: 13,094
    बरामद कुल हेरोइन: 863.9 किलोग्राम
    बरामद कुल अफीम: 888 किलोग्राम
    बरामद कुल गांजा: 1229 किलोग्राम
    बरामद पोस्त: 464 क्विंटल

बरामद फार्मा ओपिओइड की कुल गोलियां/कैप्सूल/टीके/शीशियाँ: 70.16 लाख
बरामद कुल ड्रग मनी: 10.36 करोड़ रुपए
एनडीपीएस मामलों में घोषित अपराधियों/भगोड़ों की कुल गिरफ्तारी: 828

Previous Post

स्पेसएक्स की स्टारशिप की पहली कक्षीय उड़ान पास करने की केवल 50 प्रतिशत संभावना : मस्क

Next Post

जी-20 शिखर सम्मेलन: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर शहर में…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026

Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

शुक्रवार, 6 मार्च 2026
Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
G-20 SUMMIT

जी-20 शिखर सम्मेलन: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अमृतसर शहर में...

G-20 SUMMIT bhagwant mann

जी-20 सम्मेलन दुनिया भर में शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पुख़्ता प्लेटफॉर्म साबित होगा: मुख्यमंत्री

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।