शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - अवैध अस्पताल विवाद! CM हलफनामा दें, तो सारा वोट ले लें: आप की सीधी चुनौती।

अवैध अस्पताल विवाद! CM हलफनामा दें, तो सारा वोट ले लें: आप की सीधी चुनौती।

'सरकार की मिलीभगत से बर्बाद हो रहा GK1': सौरभ भारद्वाज ने अवैध निर्माण पर भाजपा को घेरा

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 23 नवम्बर 2025
in नई दिल्ली
A A
0
Sourabh
104
SHARES
696
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 नवंबर (कुशवाहा) आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने रविवार को ग्रेटर कैलाश-1 से पार्टी की उम्मीदवार ईशना गुप्ता के समर्थन में सभा कर लोगों से वोट मांगा। इस दौरान उन्होंने ग्रेटर कैलाश-1 के लोगों के लिए बड़ी समस्या बनने जा रहे निर्माणाधीन अवैध अस्पताल का मुद्दा उठाया। जिस दिन आम आदमी पार्टी की सरकार की सरकार हटी, GK1 में 400 बेड का अस्पताल शुरू हो गया । उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के विरोध के बाद भी अवैध अस्पताल बन रहा है, लेकिन भाजपा की दिल्ली सरकार और एमसीडी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरडब्ल्यूए को अस्पताल के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा है, तो अब भाजपा सरकार कोर्ट के सवालों का जवाब नहीं दे रही है। यहां के लोगों की सीएम रेखा गुप्ता से मांग है कि उनकी सरकार कोर्ट में हलफनामा दायर कर अस्पताल को अवैध बताएं। इसके बाद उनका सारा वोट ले लें।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ग्रेटर कैलाश-1 के सभी लोग चाहते हैं कि यहां अवैध अस्पताल न बने, लेकिन अस्पताल खुल्लम-खुल्ला बन रहा है। यह बहुत शर्म की बात है। यहां की आरडब्ल्यूए को पैसे इकट्ठा करके बन रहे इस अवैध अस्पताल के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा है, क्योंकि दिल्ली की सरकार उनकी नहीं सुन रही है। आरडब्ल्यूए की मांग को भाजपा की एमसीडी, सांसद, विधायक और पार्षद भी नहीं सुन रहे हैं। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तब मजबूर होकर आरडब्ल्यूए को कोर्ट जाना पड़ा है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आरडब्ल्यूए ने कोर्ट में दायर याचिका में अपनी जायज मांग रखी है। आरडब्ल्यूए ने याचिका में कहा है कि यह अस्पताल अवैध बन रहा है। यह अस्पताल सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया जा रहा है। अस्पताल बनाने के लिए सारे नियमों को ताक पर रख दिया गया है। दिल्ली जल बोर्ड के पास अस्पताल को देने के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। अस्पताल से सामने से गुजर रही सड़क के पास ट्रैफिक संभालने की क्षमता नहीं है। इसके बावजूद अवैध तरीके से अस्पताल बन रहा है।

सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश-1 के लोगों से कहा कि कोर्ट को यह बात दिल्ली सरकार का जल बोर्ड ही बता सकता है कि उसके पास अस्पताल को देने के लिए पानी है या नहीं है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है, लेकिन तीन महीने से सरकार बता नहीं रही है कि उसके पास अस्पताल को देने के लिए पानी है या नहीं है। सरकार चुप बैठी है।

यह भी पढे़ं 👇

Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha हटाए गए: AAP का चौंकाने वाला बड़ा एक्शन

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

AAP Gujarat Workers Arrest पर केजरीवाल भड़के, BJP पर बड़ा आरोप

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बात भी सरकार ही कोर्ट को बताएगी कि यहां अस्पताल बन जाएगा तो सड़क पर ट्रैफिक का भारी दबाव हो जाएगा। जज साहब यह देखने के लिए यहां तो आएंगे नहीं। अगर जज साहब ग्रेटर कैलाश-1 में रहते हों तब भी वह नहीं लिख सकते हैं कि सड़क पर टैªफिक बढ़ जाएगा, क्योंकि वह कानून के दायरे में बंधे हुए हैं। सरकार को बताना होगा कि ट्रैफिक की समस्या हो जाएगी। अगर सरकार कोर्ट को यह बता देती है तो अस्पताल नहीं बनेगा। लेकिन सरकार बताने को तैयार ही नहीं है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अवैध अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा सरकार मंुह में दही जमा कर बैठी है और भाजपा के लोग यहां रोज वोट मांगने आ रहे हैं। सीएम रेखा गुप्ता, ग्रेटर कैलाश से भाजपा की विधायक और नई दिल्ली की सांसद समेत कई मंत्री यहां के आर्य समाज मंदिर में वोट मांगने आएंगे। उन्होंने ग्रेटर कैलाश के लोगों से कहा कि जब सीएम रेखा गुप्ता समेत अन्य लोग वोट मांगने आएं तो उनसे सीधी मांग करनी चाहिए कि 24 नवंबर को सरकार हलफनामा दायर कर दे कि अस्पताल अवैध बन रहा है, नहीं बनना चाहिए। ग्रेटर कैलाश-1 के लोग भाजपा उम्मीदवार को अपना सारा वोट दे देंगे। भाजपा के लोग गोल-गोल ही बात करेंगे, लेकिन यहां के लोगों को सरकार से सीधी बात करनी पड़ेगी।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ग्रेटर कैलाश-1 के लोगों से सीएम रेखा गुप्ता से कहना चाहिए कि अभी तक तो सरकार ने हमारी सुध नहीं ली, लेकिन अब वोट मांगने आ रही है। इसलिए सरकार बताए कि अवैध अस्पताल को लेकर क्या करने जा रही है? अगर यहां के लोग यह मांग नहीं करेंगे तो सांसद आएंगे और कहेंगे की मेरी गारंटी पर वोट दे दीजिए। लेकिन छह महीने पहले सांसद की गारंटी पर ही ग्रेटर कैलाश के लोगों को ने वोट देकर भाजपा का विधायक भी चुना था। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद बासुरी स्वराज की गारंटी ली थी। यहां के लोगों के काम न तो सांसद काम आई और ना ही विधायक ही काम आईं। ग्रेटर कैलाश के लोगों को सेवा करने वाला पार्षद चाहिए। जिसे आप अपने घर पर बैठा लें और कह सकें कि काम करो।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आशीर्वाद लिया: CM मान और केजरीवाल ने श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ में टेका मत्था

Next Post

PMFBY Big Update: जंगली जानवरों और बाढ़ से फसल नुकसान पर अब मिलेगा पूरा बीमा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Raghav Chadha AAP

Raghav Chadha AAP: डिप्टी लीडर से हटे, आगे क्या होगा? पूरी कहानी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha हटाए गए: AAP का चौंकाने वाला बड़ा एक्शन

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

AAP Gujarat Workers Arrest पर केजरीवाल भड़के, BJP पर बड़ा आरोप

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Delhi Police Arms Smuggling

Delhi Police Arms Smuggling: पाक कनेक्शन वाला अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क बेनकाब

बुधवार, 25 मार्च 2026
Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Next Post
PMFBY Big Update

PMFBY Big Update: जंगली जानवरों और बाढ़ से फसल नुकसान पर अब मिलेगा पूरा बीमा

Maithili Thakur Viral AI Photo

Maithili Thakur Viral AI Photo बनाने वाला गुजरात से धरा गया

Digital Fraud RBI Alert

Digital Fraud RBI Alert: स्कैच पोर्टल पर फर्जी निवेश की तुरंत शिकायत करें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।