अयोध्या (The News Air) रामनगरी अयोध्या में कोरोड़ों के आराध्य भगवान श्रीराम के विराजमान होने के बाद अब काशी और मथुरा के मंदिरों को लेकर मांग तेज हो गई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा-अगर अयोध्या के बाद काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों का शांति से मिल जाएंगे तो हम लोग सभी मंदिरों से संबंधित मुद्दों को नहीं उठाएंगे। यानि इसके बाद कोई मांग नहीं करेंगे।








