Sandeshkhali News: पश्चिम बंगाल एक बार फिर संदेशखाली की वजह से सुर्खियों में है। राज्य के उत्तर 24 परगना स्थित संदेशखाली में महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम भी संदेशखाली पहुंची। टीम पीड़ित महिलाओं से मुलाकात करेगी। उधर, दूसरी बार बीजेपी की महिला टीम को संदेशखाली जाने से रोक दिया गया। बीजेपी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहीं सांसद लॉकेट चटर्जी को हिरासत में ले लिया गया है। लॉकेट चटर्जी का पुलिस टीम से बहस भी हुआ। इसके पहले 16 फरवरी को भी बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल जाने की कोशिश किया था लेकिन रोक दिया गया।








