रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - नीतीश का कैसे मुंह उतरा… तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने RJD के खुले दरवाजे के दिए संकेत

नीतीश का कैसे मुंह उतरा… तन वहां, मन यहीं; तेजस्वी ने RJD के खुले दरवाजे के दिए संकेत

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 15 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
नीतीश
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 15 मई (The News Air)बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार की वापसी की सूरत में राजद का दरवाजा खुले रहने का संकेत देते हुए कहा है कि चाचा जी का शरीर वहां है, मन यहीं है। महागठबंधन के साथ 17 महीने सरकार चलाने के बाद नीतीश ने जनवरी में दूसरी बार महागठबंधन का हाथ छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में वापसी की थी। राजद के अध्यक्ष लालू यादव ने 5 मई को कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री घर आ जाएंगे तो वो धन्यवाद करेंगे लेकिन अब वो नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेंगे। गौर करने वाली बात ये है कि 28 जनवरी को दूसरी बार महागठबंधन सरकार के पतन के बाद से अब तक तेजस्वी अपने बयान और लोकसभा चुनाव की रैलियों के भाषण में नीतीश को लेकर नरम हैं।

चाचा का शरीर वहीं हैं, मन यहीं हैं: तेजस्‍वी यादव

लोकसभा के साथ-साथ 2025 के विधानसभा चुनाव पर नजर गड़ाए तेजस्वी यादव ने सारण में सोमवार को एक जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के पटना रोड शो में नीतीश की मौजूदगी पर कहा- “रोड शो में नहीं देखे, कैसे मुंह उतरा हुआ लग रहा था। हमको दुख हुआ। उनको नीचे खड़ा कर दिया, मोदी खुद ऊपर खड़े हो गए। चाचा इधर-उधर देख रहे थे। एक बात बता दें। चाचा का शरीर वहीं हैं, मन यहीं हैं। मोदी जी का आज नामांकन था। चाचा जी बीमार पड़ गए। नामांकन में नहीं गए। चाचा ने कहा था कि जो 14 में आए हैं, वो 24 में जाएंगे। भतीजा वही काम कर रहा है। उनका भी यही मन है कि 14 वाले 24 में जाएं। पूरा आशीर्वाद है।”

मोदी जैसा झूठा पीएम पूरी दुनिया में नहीं होगा: यादव

तेजस्वी ने पीएम मोदी के रोड शो पर कहा कि 34 साल के एक लड़के ने नौकरी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को सड़क पर उतार दिया। उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री इतना झूठ बोलते हैं कि गोबर को भी हलवा बना दें। मोदी जैसा झूठा पीएम पूरी दुनिया में नहीं होगा। सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद करते हैं, लड़वाना चाहते हैं। अब कह रहे हैं कि विपक्ष वाले आएंगे तो मंगलसूत्र छीन लेंगे, दो भैंस होगा तो एक ले लेंगे। मंगलसूत्र शादी में पहनाया जाता है। नरेंद्र मोदी किसी को नौकरी दिए कि ब्याह हो जाए। तेजस्वी ने पांच लाख नौकरी दिया, ब्याह करवा दिया, मंगलसूत्र पहनवा दिया। हम लोग मंगलसूत्र छीन रहे हैं या पहनवा दिए। तेजस्वी 5 लाख नौकरी तो दिया. तीन लाख प्रक्रियाधीन करके आया है. वो तो 8 लाख पूरा हो जाता लेकिन चाचा पलट गए। चाचा पलटे नहीं, भाजपा वालों ने हाईजैक कर लिया है।”

यह भी पढे़ं 👇

Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
रोहिणी पर बाहरी उम्मीदवार होने का आरोप लगा

सारण लोकसभा सीट से तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्या पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। सिंगापुर में रहने वाली रोहिणी अपने पिता को एक किडनी दान कर चुकी हैं जिसको लेकर लालू कई बार भावुक हो जाते हैं। सारण परिसीमन के बाद 2009 में बनी सीट है जिस पर पहली बार लालू ने बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी को हराया था। 2014 में रूडी ने राबड़ी देवी और 2019 में लालू के समधी चंद्रिका राय को हराया था। बीजेपी रोहिणी पर बाहरी उम्मीदवार होने का आरोप लगा रही है जबकि रोहिणी कह रही हैं कि वो बाहरी नहीं, यहीं की बेटी हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण सीट पर 20 मई को मतदान है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Azam Khan अन्य की पुनरीक्षण याचिका पर निर्णय सुरक्षित

Next Post

झारखंड के मंत्री आलमगीर की बढ़ेगी परेशानी, ईडी दूसरे दिन भी कर रही पूछताछ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
किसानों

Asha Bhosle Death: ‘सुरों की मलिका’ आशा भोंसले के निधन पर स्पीकर संधवां ने जताया शोक

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
झारखंड के मंत्री आलमगीर की बढ़ेगी परेशानी, ईडी दूसरे दिन भी कर रही पूछताछ

झारखंड के मंत्री आलमगीर की बढ़ेगी परेशानी, ईडी दूसरे दिन भी कर रही पूछताछ

Nisha ने देश को दिलाया ओलंपिक कोटा, दिल्ली पहुंचने पर Sakshi Malik ने किया स्वागत

Nisha ने देश को दिलाया ओलंपिक कोटा, दिल्ली पहुंचने पर Sakshi Malik ने किया स्वागत

मनोज बाजपेयी

जिंदगी की आखिरी सांसे गिन रहे पिता से मनोज बाजपेयी ने कही थी ये बात,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।