रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बांग्लादेश हिंसा में हिंदूओं को निशाना बनाया, जयशंकर ने बताया; आगे क्या करने वाली है भारत सरकार

बांग्लादेश हिंसा में हिंदूओं को निशाना बनाया, जयशंकर ने बताया; आगे क्या करने वाली है भारत सरकार

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 6 अगस्त 2024
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्‍ली, 06 अगस्त (The News Air): भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के ताजा हालात की जानकारी सारी पार्टियों को दी। उन्होंने जानकारी दी है कि सभी दलों से खासा समर्थन मिला है। इस्तीफा देने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत पहुंचीं थीं, जहां उनकी मुलाकात भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से हुई थी। अब कहा जा रहा है कि वह भारत से भी रवाना हो चुकी हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा, ‘आज (मंगलवार को) को सर्वदलीय बैठक के दौरान मैंने बांग्लादेश में जारी सभी घटनाक्रमों की जानकारी दी। मैं सभी से मिले समर्थन और समझ की सराहना करता हूं।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को इस मुद्दे पर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की थी।

जयशंकर ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक में नेताओं को सूचित किया कि भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मदद का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भविष्य की रणनीति तय करने के लिए समय दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में जयशंकर ने कहा कि हसीना को भारत आए चौबीस घंटे भी नहीं बीते हैं और वह सदमे में हैं। सूत्रों के मुताबिक, जयशंकर ने कहा कि सरकार हसीना को सदमे से उबरने के लिए समय दे रही है और इसके बाद वह उनकी भविष्य की योजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर उनसे बात करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Gangsters Te Waar

Gangsters Te Waar के 68वें दिन 508 ठिकानों पर छापे, 188 गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर पूरी तरह सरकार के साथ

सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। वाईएसआर कांग्रेस नेता वी विजयसाई रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी देश हित में सरकार के साथ है। बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री हसीना के अचानक इस्तीफा देने और देश छोड़कर जाने से वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई है। हसीना सोमवार रात बांग्लादेशी वायुसेना के एक सी-130 जे सैन्य विमान से भारत पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उनकी लंदन जाने की योजना है।

अराजकता में विदेशी सरकारों की भूमिका से इनकार

सूत्रों के मुताबिक, संसद भवन में राजनीतिक दलों के नेताओं को बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत पड़ोसी देश में मौजूद 10 हजार से अधिक भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेशी सेना के संपर्क में है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं के सवालों के जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने बांग्लादेश में अराजकता में विदेशी सरकारों की भूमिका से इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हालात बहुत संवेदनशील हैं और सरकार पड़ोसी देश के घटनाक्रम पर लगातार नजर रख रही है।

अल्पसंख्यकों के घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया

सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय बैठक में राहुल ने पूछा कि क्या बांग्लादेश में अराजकता को बढ़ावा देने में विदेशी सरकारों का हाथ हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में जयशंकर ने कहा कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यकों के घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री बांग्लादेश के मुद्दे पर राज्यसभा और लोकसभा में बयान दे सकते हैं।

आरक्षण को लेकर बांग्लादेश में सरकार का काफी विरोध

सरकारी नौकरियों में कोटा के चलते बांग्लादेश में सरकार का काफी विरोध हो रहा था, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे। आंकड़े बता रहे हैं कि इन प्रदर्शनों के दौरान 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं इस्तीफे की खबरों के बाद प्रदर्शनकारी हसीना के आवास पर भी पहुंच गए थे। उपद्रवियों की कई तस्वीरें भी सामने आईं थीं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

2024 में कब मनाया जाएगा स्वर्ण गौरी व्रत, जानें क्या है? पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व और उपाय

Next Post

देवरिया के इंटर कॉलेज में खिलाया बासी छोला और पूड़ी, 97 बच्चों की तबियत खराब, मचा हड़कंप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Gangsters Te Waar

Gangsters Te Waar के 68वें दिन 508 ठिकानों पर छापे, 188 गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Goldy Dhillon Module

Goldy Dhillon Module का बड़ा खुलासा, Amritsar में Sub-Machine Guns बरामद

रविवार, 29 मार्च 2026
Sukhbir Singh Bada

Sukhbir Singh Badal का बड़ा ऐलान: Mohali-Dera Bassi बेल्ट बनेगा देश का अगला Financial Hub

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
देवरिया के इंटर कॉलेज में खिलाया बासी छोला और पूड़ी, 97 बच्चों की तबियत खराब, मचा हड़कंप

देवरिया के इंटर कॉलेज में खिलाया बासी छोला और पूड़ी, 97 बच्चों की तबियत खराब, मचा हड़कंप

ऐसे मां बाप को तो जेल होनी चाहिए, पाकिस्तान से वायरल हुए इस VIDEO को देख भड़क गए लोग

ऐसे मां बाप को तो जेल होनी चाहिए, पाकिस्तान से वायरल हुए इस VIDEO को देख भड़क गए लोग

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।