मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हार्ट के लिए रिस्की हो सकती है पहाड़ी यात्रा, कार्डियक अरेस्ट के जोखिम से बचने के लिए जरूरी है

हार्ट के लिए रिस्की हो सकती है पहाड़ी यात्रा, कार्डियक अरेस्ट के जोखिम से बचने के लिए जरूरी है

इन 8 बातों का ध्यान रखना

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 14 अगस्त 2023
in Breaking News, हेल्थ
A A
0
हार्ट के लिए रिस्की हो सकती है पहाड़ी यात्रा, कार्डियक अरेस्ट के जोखिम से बचने के लिए जरूरी है इन 8 बातों का ध्यान रखना
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जब एक साथ तीन-चार छुट्टियां मिल रहीं, तो लोग उनका इस्तेमाल अपने परिवार या दोस्तों के साथ सैर सपाटे के लिए करना चाहते हैं। उनमें भी समुद्र के किनारे और पहाड़ सबसे ज्यादा पसंदीदा यात्राओं में शामिल रहते हैं। इन जगहों पर जाना रोमांचक तो हो सकता है, पर यह आपकी सेहत के लिए कुछ चुनौतियां भी पैदा करते हैं।

पेपरफ्राई के को-फाउंडर अंबरीश मूर्ति का हो गया था कार्डियक अरेस्ट से निधन (Pepperfry co-founder Ambareesh Murthy dies in Leh with cardiac arrest)

पिछले दिनों पेपरफ्राई के सह-संस्थापक अंबरीश मूर्ति का लेह में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। जीवन में रिस्क लेने और हमेशा कुछ नया करने में विश्वास रखने वाले अंबरीश शायद नहीं जानते थे कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। वास्तव में आप जितनी ऊंचाई पर पहुंचते हैं आपके स्वास्थ्य खासतौर से हार्ट हेल्थ के लिए जोखिम बढ़ते जाते हैं। अगर आप भी ऊंचाई वाले पहाड़ों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आपको कुछ अलार्मिंग साइन्स और उससे बचाव (how to avoid cardiac arrest at high altitude) के बारे में जान लेना चाहिए।

Pepperfry co-founder Ambareesh Murthy ka Leh me cardiac arrest se nidhan ho gaya tha.
पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति का लेह में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। चित्र : इंटरनेट से साभार

बढ़ते जा रहे हैं हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले

वास्तव में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट दोनों ही हृदय संबंधी बीमारियां हैं। मगर दोनों में ही अंतर है। कभी-कभी आपको लग सकता है कि कोई व्यक्ति एकदम फिट था, तो फिर उसका निधन कैसे हो सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

कार्डियक अरेस्ट तभी होता है जब आपके दिल को किसी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, जिसे वह संभाल नहीं पाता और अचानक काम करना बंद कर देता है। जबकि हार्ट अटैक समय के साथ बढ़ने वाली समस्या का परिणाम होता है, जिसमें हृदय शरीर की आवश्यकताओं के अनुसार ब्लड पंप नहीं कर पाता।

हृदय संबंधी बीमारियां भारत में इतनी तेजी से बढ़ रहीं हैं कि दुनिया भर में होने वाली हार्ट डिजीज का 60 फीसदी अकेले भारत में ही होता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार कार्डियक अरेस्ट की सबसे ज्यादा घटनाएं सर्दियों में होती हैं, जब हृदय ऑक्सीजन के कम दबाव का सामना करता है। यही स्थिति ऊंचाई वाले पहाड़ों और जिम में ओवर वर्कआउट के समय भी हो सकती है।

ऊंचाई बढ़ने के साथ क्यों बढ़ जाता है हार्ट हेल्थ के लिए जोखिम (Cardiac arrest at high altitude)

मणिपाल अस्पताल, बानेर, पुणे में कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष एवं सलाहकार डॉ अभिजीत जोशी कहते हैं, “अकसर रोमांचक यात्राओं में हम जोखिम उठाने से नहीं डरते। पर चुनौतियां लेने और सेहत के लिए जोखिम बढ़ना, इन दोनों के बीच महीन अंतर होता है। जिसे हमें समझना चाहिए। ट्रैकिंग पर जाना, ऊंचाई वाले पहाड़ों की यात्रा करना या बाईकिंग ये सभी रोमांचक हो सकता है, पर इनके लिए खुद को उतना ही पुश करें, जितना सेहत इसके लिए अनुमति दे।”

High altitude par apki heart health ke liye challenges zyada badh jate hain

ज्यादा ऊंचाई पर पहुंचने के साथ ही आपके हृदय स्वास्थ्य के लिए चुनौतियां बढ़ जाती हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक

वे हाई एल्टीट्यूड पर हार्ट हेल्थ के लिए खतरे के बारे में बात करते हुए कहते हैं, “जब हम ऊंचाई पर जाते हैं, तो वहां ऑक्सीजन की कमी होती जाती है। इसके कारण ब्रीिदंग रेट और हार्ट रेट बढ़ जाता है। इसके बावजूद अगर थकान की परवाह किए बगैर आप खुद को आगे बढ़ाते रहते हैं, तो यह कार्डियक अरेस्ट का कारण बन सकता है।”

जरूरी है चेतावनी संकेतों को पहचानना (Alarming signs of cardiac arrest)

डॉ अभिजीत जोशी कहते हैं, हालांकि कार्डियक अरेस्ट अचानक होता है। पर आपका शरीर सबसे बेहतर मशीनरी है। यह अपनी थकान और असमर्थ होने के संकेत देता है। आपको कार्डियक अरेस्ट के इन चेतावनी संकेतों को इग्नोर नहीं करना है। इस दौरान –

  • सायनोसिस की स्थिति हो सकती है। जिसमें आपके होंठ, नाखून और त्वचा नीले पड़ सकते हैं। ये संकेत बताते हैं कि आपके खून में ऑक्सीजन की कमी हो रही है।
  • घबराहट, सांस लेने में दिक्कत होना, थकान भी कार्डियक अरेस्ट के चेतावनी संकेत हो सकते हैं। इन्हें न तो हल्के में लें और न ही इग्नोर करें।
  • कुछ लोगों को ऊंचाई पर पहुंचते हुए चक्कर आने का भी अनुभव हो सकता है। यह भी संकेत है कि आपके शरीर और ब्रेन में ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने लगी है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • कभी-कभी ऊंचाई पर पहुंचने पर अक्यूट पल्मोनरी एडेमा (acute pulmonary edema) की स्थिति भी हो सकती है, जिसमें फेफड़ों के ऊपर पानी भर जाता है। इस स्थिति में तत्काल हॉस्पिटल जाने की जरूरत पड़ती है।

हाई ऑल्टीट्यूड पर कार्डियक अरेस्ट के जोखिम से बचने के लिए क्या करें? (how to avoid cardiac arrest at high altitude)

1 एक्लेमेटाइज करें

डॉ अभिजीत सलाह देते हैं, “हाई ऑल्टीट्यूड या ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा करने से पहले आपको इसके लिए खुद को तैयार करना सबसे जरूरी है। किसी भी यात्रा पर लगातार चढ़ाई न करें। फिर चाहें आप ट्रैकिंग कर रहे हों या बाइकिंग। पहले थोड़े कम ऊंचाई वाले क्षेत्र में जाएं, वहां खुद को एक्लेमेटाइज करें। कम से कम 12 घंटे वहां गुजारें और अपने स्वास्थ्य का मुआयना करें। अगर सब ठीक है, उसके बाद ही और ऊंचाई की यात्रा की योजना बनाएं।”

2 डायमॉक्स जैसी दवाएं हो सकती हैं मददगार
अक्यूट पल्मोनरी एडेमा (acute pulmonary edema) के संकेत दो से चार दिन पहले से महसूस होने लगते हैं। अगर ऐसा महसूस होता है, तो डायमॉक्स या अपने डॉक्टर से परामर्श कर ऐसी ही कोई दवा अपने साथ रखें। यह लंग्स के ऊपर पानी बढ़ने नहीं देती। यात्रा से पांच से सात दिन पहले भी आप इन दवाओं का सेवन शुरू कर सकते हैं।

3 पानी पीते रहें

किसी भी यात्रा के दौरान पानी पीना न भूलें। पानी के माध्यम से भी आप अपने शरीर को आवश्यक ऑक्सीजन की सप्लाई कर सकते हैं।

Yatrao ke dauran pani peete rahna oxygen level ko banaye rakhne me madad karta hai.
यात्राओं के दौरान पानी पीते रहना ऑक्सीजन लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। चित्र : शटरस्टॉक
4 थकान हो तो रुकें

अगर यात्रा के दौरान, सीढ़ियां चढ़ते हुए, दौड़ते हुए आपको थकान महसूस हो रही है, तो रुकें और अपने शरीर को आराम दें। किसी भी चुनौती को पूरा करने के लिए उसे जबरदस्ती पुश न करें।

5 ब्लड थिनर अपने साथ रखें

एस्पिरिन जैसी ब्लड थिनर दवाएं इन यात्राओं में आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं। यह खून के थक्के नहीं जमने देतीं, जिससे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन की सप्लाई होती रहती है।

6 ऑक्सीजन का पोर्टेबल सिलैंडर ले सकते हैं
अगर आप लेह-लद्दाख जैसे पहाड़ों की यात्रा करने वाले हैं, तो आप ऑक्सीजन का पोर्टेबल सिलैंडर भी अपने साथ रख सकते हैं। इन्हें कैरी करना ज्यादा मुश्किल नहीं होता। ज्यादातर बाइकर इसे रखते हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके।

7 खिड़कियां खोलकर सोएं

अकसर ठंडे इलाकों में लोग खिड़की दरवाजे पूरी तरह बंद करके सोते हैं। पर यह हृदय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। सिर्फ अंगीठी ही नहीं, बंद कमरे में मोमबत्ती जलाकर सोना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए सोते समय कोई एक खिड़की खोलकर सोएं, जिससे कमरे में ऑक्सीजन का स्तर बना रहे। लाइट जाने की स्थिति में मोमबत्ती या दीया जलाने से बेहतर है टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल करना।

8 इमरजेंसी को इग्नोर न करें

इसके बावजूद अगर किसी भी तरह की इमरजेंसी हो, मसलन चक्कर आ रहा है, घबराहट हो रही है, होंठ या नाखून नीले पड़ रहे हों या सांस लेने में दिक्कत हो रही हो, जो तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में संपर्क करें। ये सभी ऑक्सीजन की कमी के संकेत हैं। जिसमें ह्यूमिडिफिकेशन की जरूरत महसूस हो सकती है। इसमें डॉक्टर ही आपकी मदद कर सकते हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Har Ghar Tiranga : हर घर तिरंगा अभियान के तहत गृह मंत्री शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Next Post

Dealing Room Check : 40 रुपये तक उछल सकता है ये हैवीवेट स्टॉक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 7 April 2026: Big Breaking, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
April 7 History

April 7 History: जब बदल गया था दुनिया का इतिहास, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में दो Western Disturbance का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 7 April 2026

Aaj Ka Rashifal 7 April 2026: वृश्चिक-मकर राशि वालों का दिन शानदार

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Iran War Update

Iran War Update: तेहरान में बड़ा हमला, IRGC खुफिया प्रमुख Majid Khademi की मौत, 25 से ज्यादा हलाक

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
Moneycontrol - Hindi Business News

Dealing Room Check : 40 रुपये तक उछल सकता है ये हैवीवेट स्टॉक

News

लुधियाना में पक्खोवाल अंडरपास पर सियासत: MLA गोगी करेंगे उद्घाटन

‘हम सबकी सुरक्षा करेंगे’ पलवल की महापंचायत पर अनिल विज का बड़ा बयान

‘हम सबकी सुरक्षा करेंगे’ पलवल की महापंचायत पर अनिल विज का बड़ा बयान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।