Health Tips: आजकल आंखों की रोशनी की समस्या आम बात हो गई है। अगर आपकी आंखें स्वस्थ रहेगी। तभी आप अपने काम आसानी से कर सकेंगे। वहीं आंखों की रोशनी जब धीरे-धीरे कम होने लगती है तो हमें चश्मे का सहारा लेना पड़ता है। वैसे भी आंखें हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है। इसके जरिए ही लोग देख पाते हैं। लेकिन आंख के मामले में बहुत कम लोग देखभाल करते हैं। फोन, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन के सामने काफी देर बैठने से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से आंखों में दर्द, भारीपन, सिरदर्द और धुंधला दिखाई देने लगता है।
कभी-कभी ध्यान लगाने और सोने में भी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। रोजाना हम कई ऐसी गलतियां करते रहते हैं, जिससे आंखों को काफी नुकसान पहुचंता है। आइये जानते हैं किन गलतियों से बचना चाहिए?
आर्टिफिशियल आई ड्रॉप का ज्यादा इस्तेमाल करना
बहुत से लोग किसी भी तरह के दर्द या जलन से तुरंत राहत पाने के लिए आई ड्रॉप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि ये ड्रॉप थोड़े समय के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। लेकिन लंबे समय तक ऐसी ड्रॉप का इस्तेमालक करना घातक साबित हो सकता है। इस मामले में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आपको लंबे समय तक आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करना है तो ऑयल बेस्ड आई ड्रॉप्स का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
आंखों को मलना
आमतौर पर लोग खुजली आदि होने पर बिना कुछ सोचे-समझे ही आंखों को मलने लगते हैं। इस मामले में जानकारों का कहना है कि किसी भी कारणवश आंखों को मलना घातक साबित हो सकता है। दरअसल, हमारी आंखों में एक बहुत पतली से लेयर होती है। जिससे उनकी रक्षा होती है। आंखों को मलने से वह लेयर डैमेज हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आंखों में खुजली लगने पर उन्हें मलने की बजाय ठंडे पानी से धो लें।
गर्म पानी का इस्तेमाल
कई लोगों को अपनी आंखों को गर्म पानी से धोने की आदत होती है। लेकिन यह सही तरीका नहीं है। आंखों को हमेशा कमरे के तापमान के पानी या ठंडे पानी से धोना चाहिए।
आंखों की ऐसे बढ़ाएं रोशनी
एक्सरसाइज
आंखों की सेहत के लिए रेगुलर एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। रेगुलर एक्सरसाइज करने वालों की आंख की रोशनी काफी अच्छी होती है। एक्सरसाइज करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। वजन बढ़ने के कारण टाइप टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। लिहाजा आंखों की रोशनी के लिए रेगलुर एक्सरसाइज करना चाहिए।
सरसों का तेल
सरसों का तेल इस्तेमाल करने से आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। पैर के तलवों पर करीब 10 मिनट तक रोजाना मालिश करके सोना चाहिए।