रविवार, 22 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Haryana Assembly Election: हरियाणा भाजपा में 40 नेताओं के इस्तीफे से हड़कंप

Haryana Assembly Election: हरियाणा भाजपा में 40 नेताओं के इस्तीफे से हड़कंप

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 7 सितम्बर 2024
A A
0
Haryana Assembly Election
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

रेवाड़ी, 07 सितंबर,(The News Air): हरियाणा में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने मची भगदड़ के बीच बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल करना शुरू कर दिया है। सब कुछ केंद्रीय कार्यालय की तरफ से तय किया जा रहा हैं। रूठों को मनाने के लिए शीर्ष नेतृत्व की तरफ से वन-टू-वन बातचीत की जा रही हैं। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, उट नायब सैनी और प्रदेश सहप्रभारी बिप्लब देब ने टिकट बंटने के बाद बागी तेवर अपनाने वाले 10 से ज्यादा नेताओं से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश की है। इनमें कुछ मान भी गए। कुछ ने समर्थकों के साथ मीटिंग कर निर्णय लेने की बात कही हैं। टिकट आवंटन के बाद रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, करनाल, अंबाला, हिसार, फतेहाबाद, गुरुग्राम जिले में सबसे ज्यादा बगावत हुई। करीब 40 नेताओं ने इस्तीफे दे दिए। इनमें विधायक, पूर्व मंत्री सहित कई निगम और बोर्ड के चेयरमैन तक शामिल रहे। कई नेताओं ने बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने का फैसला भी किया। इस्तीफों की झड़ी लगने के बाद सीधे हाईकमान की तरफ से डैमेज कंट्रोल करने के लिए बागी हुए नेताओं से संपर्क साधा गया। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने खुद बागियों से फोन पर बात करने के अलावा मिलने के लिए भी बुलाया।

सीएम ने नाराज नेताओं से की बात

रेवाड़ी सीट पर बागी तेवर अपनाने वाले परिवार पहचान पत्र के स्टेट कोआॅर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास और पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव से शीर्ष नेतृत्व की तरफ से बातचीत की गई। रणधीर सिंह कापड़ीवास से शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक में वन-टू-वन बात की। इसी तरह सतीश खोला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से बात होने के बाद दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और संगठन महासचिव बीएल संतोष से बात की। खोला ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था। हम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं। शीर्ष नेतृत्व से बात होने के बाद मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला वापस ले लिया हैं।

उम्मीदवार भी बागियों से घर-घर जाकर मिल रहे

जिन सीटों पर नेताओं ने बगावत का बिगुल बजाया अब उन्हें मनाने की जिम्मेदारी शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी द्वारा बनाए गए कैंडिडेट को भी दी गई है। नामांकन से पहले कैंडिडेट्स हर हाल में बागियों को मनाने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। रेवाड़ी से उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह यादव ने भी डॉ. अरविंद यादव, सतीश खोला और सुनील मुसेपुर से उनके घर जाकर उनसे गिले-शिकवे दूर किए। तीनों नेताओं से घंटों की बातचीत के बाद लक्ष्मण भी पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। हालांकि रणधीर सिंह कापड़ीवास से अभी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है।

यह भी पढे़ं 👇

Sunil Jakhar

Sunil Jakhar ने AAP सरकार को बताया ‘गैंगस्टरों का समूह’: CM आवास का घेराव, 23 मार्च को पंजाब भर में प्रदर्शन

रविवार, 22 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 61वें दिन 529 ठिकानों पर छापे, 212 गिरफ्तार

रविवार, 22 मार्च 2026
World News

World News: ईरान ने इजराइल के परमाणु शहर Dimona पर बरसाईं मिसाइलें, बदला जंग का पूरा समीकरण

रविवार, 22 मार्च 2026
Bikram Majithia

AAP Minister Laljit Bhullar गिरफ्तारी की मांग पर पंजाब में बड़ा बवाल, विपक्ष एकजुट

रविवार, 22 मार्च 2026
मॉनिटरिंग टीम रख रही नजर

बीजेपी के सीनियर नेता के अनुसार, टिकट आवंटन के बाद उपजे विवाद को संभालने के लिए राष्ट्रीय कार्यालय की तरफ से डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही हैं। राष्ट्रीय कार्यालय की एक मॉनिटरिंग टीम बागियों और संभावित बागियों पर नजर रख रही है। शीर्ष नेतृत्व की तरफ से असंतुष्ट और संभावित असंतुष्टों से वन-टू-वन बातचीत की जा रही है।

संडे का दिन अहम

प्रदेश में बीजेपी की टिकट नहीं मिलने से नाराज हुए ज्यादातर नेताओं ने कल यानी रविवार को बड़ी बैठकें बुलाई हैं। इन बैठकों के बाद ही तय होगा कि वह निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरेंगे या फिर पार्टी में ही रहकर बगावत करेंगे। सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन, रेवाड़ी के कोसली में पूर्व मंत्री बिक्रम ठेकेदार, रेवाड़ी सीट पर दावेदारी जताने वाले पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। इसी तरह सन्नी यादव ने अपने पैतृक गांव बुढ़पुर में पंचायत करने का निर्णय लिया है।

Previous Post

पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा को कहा अलविदा

Next Post

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू-तेजस्वी को फिलहाल राहत, समन जारी करने पर आदेश टला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sunil Jakhar

Sunil Jakhar ने AAP सरकार को बताया ‘गैंगस्टरों का समूह’: CM आवास का घेराव, 23 मार्च को पंजाब भर में प्रदर्शन

रविवार, 22 मार्च 2026
Punjab Police Gangster Crackdown

Punjab Police Gangster Crackdown: 61वें दिन 529 ठिकानों पर छापे, 212 गिरफ्तार

रविवार, 22 मार्च 2026
World News

World News: ईरान ने इजराइल के परमाणु शहर Dimona पर बरसाईं मिसाइलें, बदला जंग का पूरा समीकरण

रविवार, 22 मार्च 2026
Bikram Majithia

AAP Minister Laljit Bhullar गिरफ्तारी की मांग पर पंजाब में बड़ा बवाल, विपक्ष एकजुट

रविवार, 22 मार्च 2026
Khabar 20/20

Khabar 20/20: मणिपुर में बड़ी बैठक से लेकर Iran-Israel तनाव तक, आज की बड़ी खबरें

रविवार, 22 मार्च 2026
PM Modi Iran War Meeting

PM Modi Iran War Meeting: ईरान जंग के बीच मोदी ने बुलाई हाई लेवल बैठक

रविवार, 22 मार्च 2026
Next Post
lalu-yadav

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू-तेजस्वी को फिलहाल राहत, समन जारी करने पर आदेश टला

गुंटूर में लूट के सायनाइड से सीरियल किल्लिंग, 3 महिलाएं गिरफ्तार

गुंटूर में लूट के सायनाइड से सीरियल किल्लिंग, 3 महिलाएं गिरफ्तार

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।