चंडीगढ़, 06 सितंबर,(The News Air): सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
हरतालिका तीज पूजन सामग्री
हरतालिका तीज पूजन सामग्री (Hartalika Teej 2024 And Pujan Samagri)
हरतालिका तीज पर पूजन के लिए इन सामग्रियों का होना आवश्यक है।
– भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा
– पीले रंग का कपड़ा
– जनेऊ, सुपारी, बेलपत्र, कलश, अक्षत, दूर्वा, घी, दही और गंगाजल
– देवी पार्वती के लिए श्रृंगार के लिए सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, कंघा, मेंहदी और कुमकुम
हरतालिका तीज पूजा शुभ मुहूर्त 2024
हरतालिका तीज व्रत के दौरान विशेष रूप से गौरी और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस पूजा को सुबह ही करनी चाहिए लेकिन शिव-पार्वती के पूजन के लिए प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद का समय सबसे सही माना जाता है। 06 सितंबर को सुबह के लिए पूजा का मुहूर्त 06 बजकर 2 मिनट से लेकर 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, वहीं प्रदोष काल 06 सितंबर को शाम 06 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो जाएगा।
हरतालिका तीज 2024 और शुभ योग (Hartalika Teej 2024 And Shubh Yog)

इस वर्ष हरतालिका तीज पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, हरतालिका तीज पर रवि योग, शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र बन रहा है। रवि योग सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लग रहा है, जो अगले दिन 7 सितंबर को सुबह 6 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा।
आज 6 सितंबर को शुक्ल योग और हस्त नक्षत्र के साथ हरतालिका तीज मनाई जा रही है। ये दिन गौरी-शंकर की पूजा को समर्पित है। हरतालिका तीज पर व्रती महिलाएं शिव परिवार की विधि विधान से पूजा करती हैं, जिससे सौभाग्यवती भव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दौरान अविवाहित लड़कियां भी इस दिन मनचाहे वर की कामना के लिए ये उपवास रखती हैं और अपनी सखी सहेलियों को शुभकामनाएं देती हैं। आप भी इन संदेशों के माध्यम से अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकती हैं।
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरतालिका तीज का त्योहार
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार।
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
हरतालिका तीज तिथि 2024 (Hartalika Teej 2024 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरतालिका तीज की तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। इस तरह से उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को रखा जाएगा।
Hartalika Teej 2024 Puja Vidhi: हरतालिका तीज आज, जानें पूजा विधि , आरती और मंत्र








