सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा हलका दिड़्बा को दी 11.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दिवाली सौगात

हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा हलका दिड़्बा को दी 11.46 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दिवाली सौगात

गांव छाजली में 2.5 करोड़ रुपए की लागत वाले नहरी पानी प्रोजेक्ट का शिलान्यास

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

दिड़्बा, 14 अक्तूबर (The News Air)– पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने विधानसभा हलका दिड़्बा के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए आज 11.46 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों में गांव छाजली में नहरी पानी परियोजना, विभिन्न गांवों की सड़कों का शिलान्यास और गांव मैदेवास में एस.सी. समुदाय की नई धर्मशाला का उद्घाटन शामिल है।

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान लोगों को बधाई देते हुए श्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। राज्य के लोगों ने विकास के नाम पर वोट दिया था, इसलिए सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वे केवल वादों में विश्वास नहीं रखते, बल्कि साफ नीयत से सभी कार्य समय पर पूरे किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही है। पिछली सरकारों की गलत नीतियों और खराब नीयत के कारण राज्य विकास में पिछड़ गया था, लेकिन आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से ही प्राथमिकता के आधार पर सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गांव छाजली में 2.5 करोड़ रुपए की लागत से नहरी पानी परियोजना का शिलान्यास किया गया है, जिसके तहत 13 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी ताकि किसानों के खेतों को नहरी पानी से जोड़ा जा सके। वर्तमान में इस क्षेत्र में ट्यूबवेल से सिंचाई की जाती है, लेकिन भूमिगत जलस्तर गिरने के कारण अधिकांश ट्यूबवेल लगभग बेकार हो चुके हैं। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

इसी तरह 8.81 करोड़ रुपए की लागत से 17.35 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि गांव ढढियाल से पातड़ां (4 किमी) सड़क को अपग्रेड कर 18 फुट चौड़ा किया जाएगा। इसी तरह गांव ढढियाल से हरियाओ (4.25 किमी), ढढियाल से शादिहरी (3.10 किमी), ढढियाल से चुनागढ़ा (3 किमी) और खेतला से काकूवाला (3 किमी) नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही गांव मैदेवास में 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित एस.सी. समुदाय की नई धर्मशाला का लोकार्पण भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी विकास कार्यों पर कुल 11 करोड़ 46 लाख 60 हजार रुपए की लागत आएगी और इन्हें बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यह पहली बार है कि इन ग्रामीण सड़कों की अगले पाँच वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी। सड़कों के साथ-साथ अन्य विकास कार्यों में भी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन कार्यों की निगरानी स्वयं करें और संतुष्टिपूर्वक पूरा करवाएँ।

इस अवसर पर एस.डी.एम. दिड़्बा श्री राजेश कुमार शर्मा, श्री प्रीतम सिंह पीतू (चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर), श्री तपिंदर सिंह सोही (ओ.एस.डी. वित्त मंत्री), श्रीमती जसवीर कौर शेरगिल (चेयरपर्सन मार्केट कमेटी दिड़्बा) तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘आप’ विधायकों के फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए राज्यसभा सीट हड़पने की कोशिश हुई बेनकाब – अमन अरोड़ा

Next Post

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया लुधियाना में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के भवन का लोकार्पण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Shivraj minister

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किया लुधियाना में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान के भवन का लोकार्पण

Sanjeev Arora

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा जी के तत्काल प्रयासों से कनाडा हादसे में मारे गए पुत्र का पार्थिव शरीर परिवार को देश वापिस लाने में सफलता मिली

Harpal Singh Cheema

रावी और सतलुज नदियों को साफ़ कर गहरा और चौड़ा किया जाएगा — हरपाल सिंह चीमा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।