मंगलवार, 31 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Hardik Pandya Angry on Kuldeep Yadav: जीत के बाद भिड़े हार्दिक-कुलदीप, कप्तान सूर्या ने भी लगाई फटकार

Hardik Pandya Angry on Kuldeep Yadav: जीत के बाद भिड़े हार्दिक-कुलदीप, कप्तान सूर्या ने भी लगाई फटकार

पाकिस्तान को हराने के बाद ड्रॉप कैच को लेकर विवाद, शाहीन के दो कैच छूटे थे; फैंस निराश

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 16 फ़रवरी 2026
A A
0
Hardik Pandya
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Hardik Pandya Angry on Kuldeep Yadav: कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया, लेकिन मैच के बाद एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने भारतीय फैंस को निराश किया है। जी हां, यह तस्वीर लड़ाई की है। यह तस्वीर है हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव की। मैच के बाद दोनों बहस करते हुए नजर आए और इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी एंट्री हुई। कप्तान सूर्या भी कुलदीप यादव से असहज नजर आए और थोड़ी नाराजगी भी जता दी।

जब मैच खत्म हुआ, जैसे ही हार्दिक पांड्या ने उस्मान तारिक को बोल्ड किया, वे गुस्से में नजर आए। क्योंकि मैच पहले खत्म हो सकता था, लेकिन दो कैच छूटे थे शाहीन शाह अफरीदी के। हार्दिक पांड्या की ही गेंद पर वो कैच छूटे थे। कुलदीप यादव ने एक कैच छोड़ा था और एक कैच ईशान किशन ने छोड़ा था।

18वें ओवर में छूटे दो कैच

18वें ओवर की बात है। एक कैच विकेट के पीछे ईशान किशन ने शाहीन शाह अफरीदी का छोड़ा। उसके ठीक अगली बॉल पर शाहीन शाह अफरीदी ने एक बड़ा शॉट लगाया। बाउंड्री पर कुलदीप यादव तैनात थे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News 31 March 2026

Breaking News 31 March 2026: PM Modi से Rakesh Tikait तक, बड़ी खबरें

मंगलवार, 31 मार्च 2026
America Israel Iran War

America Israel Iran War: Trump ने शेयर किया Isfahan धमाके का खौफनाक वीडियो!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Bhagwant Mann Punjab Police

Bhagwant Mann Punjab Police: 508 नई गाड़ियां, नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार का आह्वान!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Jewar Airport News

Jewar Airport News: 20 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जमीन के भाव सोने जैसे!

मंगलवार, 31 मार्च 2026

कैच आसानी से होना चाहिए था। लेकिन कुलदीप यादव ने कैच छोड़ा और कैच छोड़ने के साथ ही वो छह रन भी हो गया, क्योंकि कुलदीप के हाथ से लगने के बाद बॉल बाउंड्री रेखा के पार हो गई।

मैदान पर ही दिखा हार्दिक का गुस्सा

हार्दिक पांड्या गुस्से में नजर आए। मैच के दौरान भी उन्होंने ईशान किशन की तरफ इशारा किया और इसके बाद फिर कुलदीप यादव की तरफ। हार्दिक पांड्या गुस्से में लाल थे।

भारत जीता। यह विवाद वहीं खत्म हो जाना चाहिए था। लेकिन जीत के बाद भी जब खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, इस दौरान हार्दिक पांड्या कुलदीप यादव पर बरसते हुए नजर आए।

जीत के बाद भी जारी रहा विवाद

कुलदीप यादव पर उनका गुस्सा दिख रहा था। कुलदीप यादव पर वो भड़ास निकाल रहे थे और सोशल मीडिया पर तमाम तस्वीरें सामने आई हैं। आक्रामक लहजे में कुलदीप यादव से हार्दिक पांड्या बात कर रहे थे।

इस दौरान कुलदीप यादव थोड़े असहज दिखते हैं। कुलदीप यादव थोड़े मायूस दिखते हैं और थोड़ा सा वो सोच रहे हैं – ठीक है यार, एक ही कैच तो छूटा है। क्या इतनी जरूरत है इस बात को बढ़ाने की?

कप्तान सूर्या ने भी लगाई क्लास

इसके बाद तस्वीर एक और आई। जब कुलदीप आगे बढ़ते हैं तो बहुत कैजुअल तरीके से उन्होंने सूर्यकुमार यादव से हाथ मिलाया। सूर्या इससे असहज नजर आए।

उसके बाद सूर्या ने भी कुलदीप को गुस्से में देखा। एक तरीके से झल्ला गए। सूर्या ने भी क्लास लगा दिया कुलदीप यादव को। इस दौरान तिलक वर्मा और रिंकू सिंह बीच में दिखते हैं। वे बीच-बचाव करते हुए दिखते हैं।

फैंस के लिए निराशाजनक तस्वीर

लेकिन जो तस्वीर सामने आई है, वो इंडियन फैंस के लिए अच्छी नहीं है। इंडियन क्रिकेट के लिए अच्छी नहीं है। मैदान पर ठीक है, गलतियां होती हैं। कुलदीप यादव ने गलती की। ईशान किशन से भी कैच छूटा। कैचेस छूटते हैं।

यह बात भी सच है कि आज आप मैच जीत रहे थे तो ये कैच उतना आपको महंगा नहीं पड़ा। लेकिन जब अगर आपको टूर्नामेंट जीतना है तो आपको कैचेस पकड़ने होंगे।

2024 वर्ल्ड कप फाइनल की याद

कई बार ऐसा होता है। कप्तान सूर्या ने भी 2024 के वर्ल्ड कप के फाइनल में जो कैच पकड़ा था डेविड मिलर का, उस कैच की वजह से ही हम मैच जीत पाए थे, फाइनल जीत पाए थे।

तो कैचेस बहुत जरूरी हैं। ये कुलदीप को भी समझना होगा, क्योंकि जिस तरीके से उनका अप्रोच था, बहुत कैजुअल था। और चलिए ठीक है, कई बार आपसे कैच छूटे तो आप बाउंड्री ना जाने दीजिए। कैच भी छूटा और छक्का भी दे दिया।

हार्दिक का गुस्सा जायज था?

इसी पर हार्दिक पांड्या गुस्से में नजर आए। हालांकि हार्दिक पांड्या फिर बाद में बरसते हुए नजर आए हैं। उम्मीद यही करते हैं कि ड्रेसिंग रूम में जब दोनों खिलाड़ी पहुंचे होंगे, बात हुई होगी।

अब अगले मैच पर फोकस हुआ होगा, ना कि आपस में कोई मनमुटाव होगा। क्योंकि अगर आपस में ही खिलाड़ियों के बीच बहस होगी, नोकझोंक होगी, तो ये टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है। ड्रेसिंग रूम के माहौल के लिए अच्छी खबर नहीं है।

कुलदीप को एक्सेप्ट करना चाहिए

ऐसे में कुलदीप यादव को भी एक्सेप्ट करना चाहिए। ठीक है, डांट रहे हैं। गलती हुई है। इग्नोर करिए। आगे बढ़िए। अगले मैच पर ध्यान दीजिए। अपनी बॉलिंग पर ध्यान दीजिए।

क्योंकि जब अर्शदीप खेलेंगे तो वैसे भी कुलदीप के चांस कम हो जाएंगे। तो जब आपको मौका मिले तो आपको अपनी बॉलिंग से तो इंप्रूव करना ही है। आपको अपनी फील्डिंग से भी इंप्रूव करना चाहिए।

कैचेस मैच जिताते हैं

कुलदीप यादव को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि जब कैचेस छूटेंगे, कई ऐसे मौके आएंगे जहां से आप मैच हार जाएंगे। तो ये जो तमाम तस्वीरें आई हैं, इस तस्वीर को देखने के बाद निश्चित तौर पर मुझे लगता है कोई भी फैंस खुश नहीं होगा।

कई लोग ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि हार्दिक पांड्या मतलब ज्यादा गुस्सा कर गए हैं। इतना गुस्सा नहीं करना चाहिए था। ठीक है, कैच छूटा है, कोई बात नहीं है। मैच में ये सारी चीजें होती हैं।

ड्रेसिंग रूम में शांति जरूरी

लेकिन फिर भी कैचेस कई बार आपको मैचेस जिताते हैं। तो ये पूरा जो विवाद आया है कुलदीप बनाम हार्दिक का, उसमें सूर्या का भी गुस्सा। तो ऐसे में ड्रेसिंग रूम में उम्मीद यही करते हैं कि माहौल शांत हो गया होगा और सब भूल गए होंगे।

मैदान के बाद मैदान तक। उसके बाद अगले मैच की तैयारी और अगले मैच पर फोकस कि किस तरीके से आप अगले मैच में जाएंगे, खेलेंगे, जीतेंगे।

टीम यूनिटी जरूरी

सिर्फ अगले मैच तक नहीं, बल्कि आपको अगर आने वाले समय में ट्रॉफी उठानी है जो 2024 में हमने करके दिखाया था, उस ट्रॉफी को जीतने के लिए पूरी टीम को एक यूनिट के साथ खेलना पड़ेगा, बिना किसी मनमुटाव के।

एक-दूसरे के लिए ज्यादा एफर्ट लगाने होंगे। कैचेस के लिए एफर्ट लगाने होंगे। कई बार ऐसे भी विकेट्स आपको मिलेंगे जहां रनिंग बिटवीन द विकेट भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

एक-दूसरे का सपोर्ट जरूरी

तो ऐसी सिचुएशन में एक-दूसरे को आपको सपोर्ट करना होगा, ना कि इस तरीके का मनमुटाव करना होगा। टीम इंडिया को अगर ट्रॉफी जीतनी है तो सबको मिलकर खेलना होगा।


मुख्य बातें (Key Points)
  • पाकिस्तान को हराने के बाद हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव के बीच विवाद हुआ
  • 18वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के दो कैच छूटे थे – एक ईशान किशन ने, एक कुलदीप ने
  • कुलदीप के कैच छोड़ने के बाद छक्का भी लग गया, जिससे हार्दिक गुस्से में आए
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कुलदीप पर नाराजगी जताई
  • तिलक वर्मा और रिंकू सिंह ने बीच-बचाव किया
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

India-US Trade Deal: पंजाब विधानसभा स्पीकर ने केंद्र पर लगाया किसानों से विश्वासघात का आरोप

Next Post

UP News SP BSP Alliance : क्या सपा-बसपा में फिर बनेगा गठबंधन? अखिलेश ने दिए संकेत, 2027 चुनाव से पहले हलचल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News 31 March 2026

Breaking News 31 March 2026: PM Modi से Rakesh Tikait तक, बड़ी खबरें

मंगलवार, 31 मार्च 2026
America Israel Iran War

America Israel Iran War: Trump ने शेयर किया Isfahan धमाके का खौफनाक वीडियो!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Bhagwant Mann Punjab Police

Bhagwant Mann Punjab Police: 508 नई गाड़ियां, नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार का आह्वान!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Jewar Airport News

Jewar Airport News: 20 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, जमीन के भाव सोने जैसे!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोना ₹10,000 सस्ता, बड़ा मौका!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
UPPSC PCS Result 2024

UPPSC PCS Result 2024: फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 महिलाओं का दबदबा!

मंगलवार, 31 मार्च 2026
Next Post
news

UP News SP BSP Alliance : क्या सपा-बसपा में फिर बनेगा गठबंधन? अखिलेश ने दिए संकेत, 2027 चुनाव से पहले हलचल

Ishan Kishan Relationship

Ishan Kishan Relationship: दादा ने किया खुलासा, अदिति हुंडिया से करेंगे शादी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।