चंडीगढ़, 13 जुलाई (The News Air)
साध्वी यौन शोषण (Sadhvi Sexual Abuse) के मामले में 20 वर्ष की सज़ा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। राम रहीम को मंगलवार सुबह लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर रोहतक की सुनारिया जेल से दिल्ली के एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया। फ़िलहाल राम रहीम गुरमीत के स्वास्थ्य की जांच एम्स हॉस्पिटल में चल रही है। मई महीने में राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के चलते रोहतक के पी.जी.आई. में भी स्वास्थ्य जांच हुई थी।
आपको बता दें कि पिछले माह राम रहीम को मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। जहां पर टेस्ट के दौरान प्राथमिक जांच में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिला था। मगर उसकी आर.टी.पी.सी.आर. रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, जिसके बाद उसे कोविड वार्ड से हटाकर 15वीं मंज़िल पर शिफ़्ट किया गया था। राम रहीम एक महीने में 4 बार सुनारिया जेल से बाहर आ चुका है।
राम रहीम 5वीं बार जेल से आया बाहर- 12 मई को उसे ब्लड प्रेशर लो होने को कारण पी.जी.आई.एम.एस.(PGIMS) लाया गया था। 17 मई को 12 घंटे की पैरोल पर वह गुरुग्राम में मां से मिलने आया था। 3 जून को पेट में दर्द होने पर अल सुबह पी.जी.आई में उपचार के लिए ले जाया गया, वहीं छह जून को मेदांता गुरुग्राम में इलाज के लिए लाया गया था।
राम रहीम 2017 से जेल में है बंद- गुरमीत राम रहीम 25 अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। सी.बी.आई. की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में 28 अगस्त 2017 को 10-10 वर्ष की सज़ा सुनाई गई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सज़ा हुई, तभी से राम रहीम इस जेल में बंद है।
पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में राम रहीम को उम्रकैद की सज़ा- राम रहीम और तीन अन्य दोषियों को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी, उस पर 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। इस सज़ा की ख़ास बात यह थी कि उम्रकैद गुरमीत को साध्वी दुष्कर्म मामले में दी गई 20 साल की क़ैद पूरी होने के बाद शुरू होगी। उस मामले में उसे 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक क़ैद की सज़ा काटनी होगी और उसके बाद उम्रकैद शुरू होगी।
पटना के पाल होटल में लगी भीषण आग, पांच की मौत; 15 घायल
बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के सामने पाल होटल की बिल्डिंग में भीषण आग गई. हादसे में पांच...