नई दिल्ली (The News Air). एक अन्य बड़ी खबर के अनुसार गीतिका शर्मा सुसाइड केस (Gitika Shrma suicide Case) में आज हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा (Gopal Kanda) मामले से बरी हो गए हैं। आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें case से बरी घोषित किया है। गौरतलब है कि, गीतिका 5 अगस्त 2012 में दिल्ली में अपने आवास में मृत पाई गई थीं। वो कांडा की एयरलाइन में जॉब भी करती थीं।
#WATCH | Delhi's Rouse Avenue Court acquits former Haryana Minister Gopal Goyal Kanda in air hostess Geetika Sharma suicide case
(Visuals from Delhi's Rouse Avenue Court) pic.twitter.com/YIcuvK9Iz5
— ANI (@ANI) July 25, 2023
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को मामले से बरी कर दिया है।
Delhi's Rouse Avenue Court acquits former Haryana Minister Gopal Goyal Kanda in air hostess Geetika Sharma suicide case.
Geetika, a former air hostess, who was earlier employed with Kanda's MDLR airlines, was found dead on August 5, 2012 at her Ashok Vihar residence in North… pic.twitter.com/Ibs8hYuMcC
— ANI (@ANI) July 25, 2023
क्या था मामला
आपको बता दें कि, गीतिका एक पूर्व एयर होस्टेस थी जो पहले कांडा की MDLR एयरलाइंस में भी कार्यरत थी। बीते 5 अगस्त 2012 को उत्तर पश्चिम दिल्ली में अपने अशोक विहार आवास पर वह मृत पाई गई थी। उनकी लाश के पास एक चिट्ठी भी बरामद हुई थी। उसमें लिखा था कि गोपाल कांडा ने गीतिका का ‘ग़लत इस्तेमाल’ किया और इसी वजह से वो आत्महत्या कर रही हैं। गीतिका ने अपने दो पेज के सुसाइड नोट में लिखा था कि, “मैं खुद को खत्म कर रही हूं, मैं अंदर से बहुत ज्यादा टूट गई हूं, मेरे विश्वास टूट गया है। मेरी मौत के लिए गोपाल कांडा, अरुणा चड्ढा जिम्मेदार हैं। उन्होंने मेरा विश्वास तोड़ा, मुझे धोखा देते हुए अपने फायदे के लिए यूज किया। अब ये मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। मेरे बाद दोनों (गोपाल कांडा, अरुणा चड्ढा) को उनके कर्मों की सजा मिलनी चाहिए।
बता दें कि गीतिका की आत्महत्या के करीब छह महीने बाद उनकी मां ने भी सुसाइड कर लिया था। उन्होंने भी अपनी मौत के लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया था।7 अगस्त को कांडा ने इस मामले खुद को निर्दोष बताया था। हालांकि उनके ख़िलाफ़ ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ का मामला दर्ज हुआ था। गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में गोपाल कांडा 18 महीनों तक जेल में रहे थे। मार्च 2014 में उन्हें जमानत मिली थी।
कौन हैं गोपाल कांडा ?
जानकारी दें कि गोपाल कांडा उर्फ गोपाल कुमार गोयल, सिरसा सीट से विधायक हैं। इनकी पार्टी का नाम है हरियाणा लोकहित पार्टी। वे भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में हरियाणा के गृह मंत्री भी रहे थे। गोपाल ने हरियाणा की BJP-JJP सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है। गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा भी BJP नेता हैं। इसलिए गोवा की BJP सरकार से गोपाल के अच्छे संबंध बताए जाते हैं। गोपाल का नाम भी कई विवादों से जुड़ा है।








