गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - राष्ट्रीय - Gaurikund Landslide : गौरीकुंड बाढ़-लैंडस्लाइड के चलते 3 की मौत, 19 अब भी लापता

Gaurikund Landslide : गौरीकुंड बाढ़-लैंडस्लाइड के चलते 3 की मौत, 19 अब भी लापता

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 4 अगस्त 2023
A A
0
Gaurikund Landslide | उत्तराखंड: गौरीकुंड बाढ़-लैंडस्लाइड के चलते 3 की मौत, 19 अब भी लापता
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

देहरादून/रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के पास भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद तीन लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य लापता हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर गौरीकुंड हादसे की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने ‘पीटीआइ-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को मध्य रात्रि के बाद तेज बारिश के दौरान गौरीकुंड से कुछ मीटर दूर डाट पुलिया में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मलबे के साथ तीन दुकानें बह गईं, जिससे उसमें रह रहे तीन लोगों की मौत हो गई। रजवार के मुताबिक, हादसे में बही दो दुकानों और एक खोखे में कुल 19 लोग रह रहे थे, जिनमें से 16 लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर रात में ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था और तीन लोगों के शव घटनास्थल से करीब 50 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी से बरामद किए गए।

रजवार के अनुसार, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस और अन्य एजेंसियां नदी में तथा उसके किनारे युद्धस्तर पर तलाश अभियान चला रही हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत ने कहा कि भारी बारिश के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास पहाड़ से अभी भी रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री ने राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर गौरीकुंड हादसे के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और वहां राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

यह भी पढे़ं 👇

IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
Breaking News 18 March

Breaking News 18 March: लोकसभा रद्द, ईरान में तबाही, DGCA का बड़ा फैसला समेत 20 धमाकेदार खबरें

बुधवार, 18 मार्च 2026
Nepal Helicopter Crash

Nepal Helicopter Crash: खोटांग में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ Air Dynasty का हेलीकॉप्टर, सभी सुरक्षित

बुधवार, 18 मार्च 2026

उन्होंने अधिकारियों से गौरीकुंड क्षेत्र में जल्द से जल्द हर संभव मदद पहुंचाने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में जारी बारिश से उपजे हालात का जायजा भी लिया और प्रमुख नदियों के जलस्तर के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ने से जहां भी बाढ़ की समस्या आ रही है, उन सभी स्थानों को खाली किया जाए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील इलाकों के आसपास बनी इमारतों एवं कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।

धामी ने कहा कि गौरीकुंड में हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और लापता लोगों को ढूंढने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतक एवं लापता लोगों के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान, मुख्यमंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उधर, उत्तराखंड के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का दौर जारी रहा। सर्वाधिक बारिश बागेश्वर जिले में दर्ज की गई, जहां लीती में 131 मिलीमीटर, बागेश्वर में 77 मिलीमीटर, कपकोट में 70 मिलीमीटर और डंगोली में 67.5 मिलीमीटर पानी बरसा। वहीं, हरिद्वार के लक्सर में 90 मिलीमीटर, नैनीताल के हल्द्वानी में 86 मिलीमीटर, देहरादून के विकासनगर में 54 मिलीमीटर और ऋषिकेश में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Previous Post

Delhi High Court : I.N.D.I.A के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, केंद्र- चुनाव आयोग और विपक्षी राजनीतिक दलों को….

Next Post

SC से राहत मिलने के बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे राहुल गांधी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

IMD Alert

IMD Alert: 20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-ओले-भारी बारिश की चेतावनी, Delhi में गिरेगा तापमान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Airlines Free Seats

Airlines 60% Free Seats Rule: सरकार का बड़ा फैसला, अब सीट सेलेक्शन के नाम पर नहीं चलेगी लूट

बुधवार, 18 मार्च 2026
Breaking News 18 March

Breaking News 18 March: लोकसभा रद्द, ईरान में तबाही, DGCA का बड़ा फैसला समेत 20 धमाकेदार खबरें

बुधवार, 18 मार्च 2026
Nepal Helicopter Crash

Nepal Helicopter Crash: खोटांग में लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ Air Dynasty का हेलीकॉप्टर, सभी सुरक्षित

बुधवार, 18 मार्च 2026
Flight Rule Change

Flight Rule Change: 60% सीटें फ्री! DGCA का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

बुधवार, 18 मार्च 2026
Breaking News 18 March 2026

Breaking News 18 March 2026: संसद में बहस, ईरान पर हमला, सोना गिरा और बेरोजगारी का बड़ा खुलासा

बुधवार, 18 मार्च 2026
Next Post
Live Update: SC से राहत मिलने के बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

SC से राहत मिलने के बाद कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे राहुल गांधी

Drugs case in India | ड्रग्स से जुड़े FIR के मामले में पंजाब टॉप थ्री में, गृह राज्य मंत्री ने रखा तीन साल का आंकड़ा

Drugs case in India : ड्रग्स से जुड़े FIR के मामले में पंजाब टॉप थ्री में, गृह राज्य मंत्री ने...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।