मंगलवार, 17 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - वीके सिंह से वरुण गांधी तक… UP की 25 बची सीटों पर खत्म होगा उम्मीदवारों का सस्पेंस

वीके सिंह से वरुण गांधी तक… UP की 25 बची सीटों पर खत्म होगा उम्मीदवारों का सस्पेंस

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 15 मार्च 2024
A A
0
वीके सिंह से वरुण गांधी तक... UP की 25 बची सीटों पर खत्म होगा सस्पेंस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

दिल्ली की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है. बीजेपी इसी रास्ते से गुजर कर लगातार दो बार सरकार बना चुकी है और तीसरी बार की जुगत में है. बीजपी ने 2024 में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का टारगेट सेट किया है, जिसके लिए सियासी दांव भी चले जा रहे हैं. बीजेपी ने यूपी की 80 में से पांच सीटें अपने सहयोगियों को दी है तो 75 सीट पर खुद किस्मत आजमाने जा रही है. बीजेपी अपने कोटे की 75 में 51 सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, चूंकि बाराबंकी सीट से उम्मीदवार बनाए गए उपेंद्र रावत ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. इस तरह बीजेपी को 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना है.

लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक शनिवार शाम दिल्ली में हो सकती है. इस दौरान सूबे की बची हुई 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर चिंतन हो सकती है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत यूपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक संभावित है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में एक भी मौजूदा सांसदों का टिकट नहीं काटा है, लेकिन अब जनरल वीके सिंह, वरुण गांधी, मेनका गांधी, बृजभूषण सिंह, रीता बहुगुणा जोशी और संतोष गंगवार जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला होना है.

यूपी की 25 सीटों पर सस्पेंस : यूपी की जिन 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने अभी तक कैंडिडेट घोषित नहीं हुए हैं, उस पर पार्टी नेताओं की धड़कने बढ़ी हुई है. माना जा रहा है कि बीजेपी अपनी तीसरी लिस्ट में यूपी की बची 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है, जिसमें से कई सीट पर सरप्राइज नाम दे सकती है. यह सीटें मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, मेरठ, हाथरस, फिरोजाबाद, पीलीभीत, सुल्तानपुर, बदायूं, रायबरेली, कौशांबी, प्रयागराज, कैसरगंज, बरेली, कानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, मछली शहर, बलिया, भदोही, देवरिया, मैनपुरी, फूलपुर, बाराबंकी और बहराइच है.

यह भी पढे़ं 👇

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026
 

स्वामी की सजा संघमित्रा को मिलेगी? :  बदायूं लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद संघमित्रा मौर्य हैं, जो स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी है. बीजेपी ने बदायूं सीट पर कैंडिडेट घोषित नहीं किया. सभी की निगाहें लगी है कि बीजेपी क्या संघमित्रा को दोबारा से टिकट देगी, क्योंकि उनके पिता स्वामी प्रसाद लगातार बयानबाजी कर रहे है और बीजेपी पर हमलावर हैं. बदायूं हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है, जहां से सपा ने धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने इस सीट को हरहाल में अपने पास रखना चाहती है, जिसके लिए किसी तरह का कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती.

बरेली-गाजियाबाद-मेरठ में टिकट : मेरठ लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें है. माना जा रहा है कि मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट पार्टी कट सकती है और उनकी जगह पर नए चेहरे को उतारने की चर्चा है. इसी तरह गाजिबाद लोकसभा सीट को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं. जनरल वीके सिंह दोबार से सांसद हैं और तीसरी बार टिकट की जुगत में है, लेकिन बीजेपी के स्थानीय नेता उनकी राह में अड़चन बन रहे हैं. ऐसे में देखना है कि बीजेपी जनरल वीके सिंह को उम्मीदवार बनाती है कि नहीं. बरेली लोकसभा सीट पर छह बार के सांसद संतोष गंगवार का नाम भी पहली लिस्ट में नहीं था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उनका टिकट काट सकती है. बीजेपी बरेली सीट से किसी नए चेहरे को उतारने की तैयारी में है.

वरुण और मेनका को टिकट मिलेगा? : बीजेपी ने जिन सीटों पर अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, उनमें वरुण गांधी की पीलीभीत और उनकी मां मेनका गांधी की सुल्तानपुर लोकसभा सीट भी शामिल है. वरुण गांधी जिस तरह बयान देते आ रहे हैं, उसके चलते माना जा रहा है कि पार्टी पीलीभीत सीट से उनका टिकट काटकर नए चेहरे को उतारने के कयास लगाए जा रहे हैं. इसी तरह सुल्तानपुर की सीट पर भी सबकी निगाहें लगी हैं कि मेनका गांधी को पार्टी दोबारा उम्मीदवार बनाएगी कि नहीं. इस तरह वरुण गांधी और मेनका गांधी दोनों पर संशय बना हुआ है, जिस पर सभी की निगाहें लगी हुई हैं.

बृजभूषण-बहुगुणा का क्या होगा? : बीजेपी की पहली लिस्ट में प्रयागराज और कैसरगंज सीट के उम्मीदवारों के नाम नहीं थे. प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं तो कैसरगंज सीट से बृजभूषण सिंह सांसद है. बहुगुणा ने 2022 में ही राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया था, जिसके चलते माना जा रहा है कि बीजेपी प्रयागराज से किसी नए चेहरे को उतार सकती है. वहीं, कैसरगंज लोकसभा सीट पर बीजेपी ने भले ही पत्ते नहीं खोले हों, लेकिन बृजभूषण शरण सिंह चुनाव लड़ने का ताल ठोक रखी है, बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे, जिसका मामला अभी भी चल रहा. ऐसे में सभी की निगाहें हैं कि बीजेपी क्या उन्हें टिकट देती है कि नहीं?

मैनपुरी-बरेली में BJP किसे देगी टिकट : बीजेपी ने सपा के मजबूत गढ़ मैनपुरी और गांधी परिवार का दु्र्ग माने जाने वाली रायबरेली सीट पर भी अपने कैंडिडिटे घोषित नहीं किए. मैनपुरी सीट से सपा की डिंपल यादव सांसद हैं और दोबारा से चुनावी मैदान में उतरी हैं. बीजेपी ने दो चुनाव से शाक्य उम्मीदवार पर दांव खेल रही है, लेकिन इस बार बदलाव के मूड में है. वहीं, रायबरेली सीट बीजेपी मोदी लहर में भी नहीं जीत सकी है, लेकिन सोनिया गांधी के यह सीट छोड़ने के बाद बीजेपी की नजर इस सीट पर है. सपा विधायक मनोज पांडेय को बीजेपी ने अपने खेमे में मिला लिया है ताकि मजबूती से चुनाव लड़ सके. ऐसे में देखना है कि बीजेपी इस बार मैनपुरी और रायबरेली सीट से किसे उतारती है.

नजर देवरिया की सीट पर भी होगी जहां से सांसद रमापति राम त्रिपाठी हैं. इसके अलावा, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, बलिया सीट पर भी निगाहें हैं. मुरादाबाद और सहारनपुर में विपक्ष का कब्जा है जबकि बाकी सीट पर बीजेपी के सांसद है. पार्टी अपने मौजूदा सांसदों के जीत को लेकर कॉफिडेंस में नहीं दिख रही है. बलिया से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का टिकट बीजेपी काट सकती है. इसके अलावा गाजीपुर लोकसभा सीट पर भी पेच फंसा हुआ है, जहां पर बीएसपी का कब्जा है. बीएसपी से जीते सांसद अफजाल अंसारी इस बार सपा से चुनावी मैदान में उतरे हैं, जिसे बीजेपी अपने कब्जे में लेने की कोशिश में है.

Previous Post

BPSC करेगा सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए शिक्षकों की भर्ती, 25 अप्रैल से करें रजिस्ट्रेशन

Next Post

लोकसभा चुनाव – 2024 पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 13 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का विवरण किया जारी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gangajal Ke Upay

Gangajal Ke Upay: गंगाजल के 5 आसान उपाय जो घर में लाएंगे खुशहाली और सुख-सौभाग्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Bhav Nashak Yoga

Bhav Nashak Yoga: कुंडली का यह अशुभ योग बर्बाद करता है किस्मत, जानें उपाय

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Dry Cough

Dry Cough का घरेलू इलाज: तुलसी-शहद-अदरक से मिलेगी राहत, पर इन लक्षणों पर तुरंत जाएं डॉक्टर के पास

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Stone Man Syndrome

Stone Man Syndrome: राजस्थान में 9 साल के बच्चे का शरीर पत्थर बन रहा, जानें पूरा मामला

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Ramayana Hidden Science

Ramayana Hidden Science: रामायण कहानी नहीं बल्कि जीवन का Manual है, जानें छिपा रहस्य

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Greater Israel Third Temple

Greater Israel Third Temple: जेरूसलम पर इजराइल की खतरनाक प्लानिंग का पूरा सच

मंगलवार, 17 मार्च 2026
Next Post
Tarn Taran Election Schedule, Dera Baba Nanak Voter List, Talwara Nagar Council Election 2025, Punjab State Election Commission Updates, Final Voter List Punjab, Voter Registration Punjab, Election Updates Tarn Taran, Dera Baba Nanak Voting Rights, Punjab Nagar Palika Elections, Voter List Publication Punjab।

लोकसभा चुनाव - 2024 पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने 13 लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का विवरण किया जारी

cliQ India Hindi

पुलकित-कृति की हल्दी में हुआ नूर जोरा का फेमस गिद्दा, पंजाबी शादी में जुड़ा लोक नृत्य का तड़का

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।