नई दिल्ली , 7 जुलाई (The News Air)
देश की राजधानी दिल्ली में अपराध की एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। इस बार दिल्ली के वसंत विहार इलाके में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.आर कुमारमंगलम की पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 67 वर्ष की किट्टी कुमारमंगलम की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई है। घर के धोबी और उसके दो साथियों पर हत्या का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने धोबी राजू को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की है। खबर के अनुसार घर में काम करने वाली मेड ने धोबी को पहचान लिया था, जिसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि घर में लूट के बाद किटी कुमारमंगललम की हत्या कर दी गई। रात को 11 बजे के करीब पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब नौ बजे धोबी घर आया, नौकरानी ने दरवाजा खोला। नौकरानी को जबरदस्ती एक कमरे में घसीट कर बंद कर दिया। इसी बीच दो अन्य लड़के अंदर आए और किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। नौकरानी के बयान के बाद पुलिस ने रात में ही धोबी राजू को गिरफ्तार कर लिया। 24 साल का राजू वसंत विहार के ही भंवर सिंह कैंप में रहता है। वारदात में शामिल बाकी 2 आरोपियों की भी पहचान हो गई है, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि 67 वर्षीय किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी।