चंडीगढ़, 10 जुलाई (The News Air)
प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के दिशा निर्देशों पर प्रदेश भाजपा के महासचिव डा: सुभाष शर्मा ने पूर्व मंत्री अनिल जोशी को पार्टी में से निकाल दिया है।
इस संबंधी जानकारी देते डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री अनिल जोशी केंद्र सरकार, पार्टी की केंद्रीय लीडरशिप और पार्टी की नीतियों के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी कर रहे थे, जो पार्टी विरोधी गतिविधियों हैं। इस लिए प्रदेश भाजपा की ओर से अनिल जोशी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया, जिस पर जोशी को 2 दिनों के अंदर जवाब देने का समय भी दिया गया है।
उधर अनिल जोशी ने पार्टी के ख़िलाफ़ चलने के अपने अड़ियल रवैये को नहीं छोड़ा, जिस पर अनुशासनिक समिति की सिफ़ारिश पर प्रदेश भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने जोशी के ख़िलाफ़ अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए अनिल जोशी को पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से 6 साल के लिए निकाल दिया है।
Lok Sabha Election: बच्चू कडू ने महायुति को दिया झटका,
अमरावती, 29 मार्च (The News Air): एकनाथ शिंदे गुट के विधायक बच्चू कडू ने देश के हाई वोल्टेज लोकसभा सीटों...