गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेप पीड़ितों के अपहरण की मुख्य सरगना,

पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेप पीड़ितों के अपहरण की मुख्य सरगना,

SIT ने HC को बताया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 18 जून 2024
A A
0
पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेप पीड़ितों के अपहरण की मुख्य सरगना,
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

कर्नाटक पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने कर्नाटक हाई कोर्ट को बताया कि रेप के आरोपी जनता दल (सेकुलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी रेवन्ना यौन उत्पीड़न की 7 पीड़ितों से संपर्क में बनी हुई थीं, ताकि उन्हें आपराधिक शिकायत दर्ज कराने से रोका जा सके. यौन शोषण यह मामला लोकसभा चुनाव के बीच आया था, हालांकि मामला सामने आने तक कर्नाटक में सभी सीटों पर वोटिंग हो चुकी थी.

एसआईटी ने 14 जून को हाई कोर्ट में भवानी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर बहस के दौरान यौन उत्पीड़न की पीड़िता के अपहरण में 55 साल भवानी की पहचान मास्टरमाइंड और सरगना के रूप में की. फिलहाल हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है, लेकिन 7 जून को गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई अंतरिम सुरक्षा को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया, साथ ही भवानी को एसआईटी के समक्ष पेश होकर जांच में सहयोग करने को कहा है.

बेटे के खिलाफ शिकायत से रोकने की कोशिश

विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) रविवर्मा कुमार ने जस्टिस कृष्ण एस दीक्षित की बेंच के समक्ष यह तर्क दिया, “जांच से पता चला है कि यह महिला सरगना है, जिसने पीड़िता को अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से रोकने के लिए अपहरण की साजिश रची. यह अब तक एकत्र किए गए साक्ष्यों में देखा गया है.”

यह भी पढे़ं 👇

PM Modi

LPG Rumours: अफवाह फैलाने वालों पर PM Modi सख्त, कैबिनेट में दिया बड़ा निर्देश

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Iran Oman Attack

Iran Oman Attack: ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, तेल टैंकर उड़ाए

गुरूवार, 12 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: गैस संकट के बीच भारत के पास हैं ये बड़े विकल्प

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Middle East tension Punjab helpline

Punjab Staff Nurse Recruitment 2026: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, 672 नर्सों की होगी भर्ती

गुरूवार, 12 मार्च 2026

एसआईटी की ओर से कुमार ने यह भी दलील दी, “जांच से पता चलता है कि याचिकाकर्ता अपने बेटे के खिलाफ आरोपों को छिपाने के लिए लगातार पीड़ितों पर नजर रख रही थी, जिस पर सीरियल रेपिस्ट होने का आरोप है और उसे उसके द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के लिए केस चलाने से बचाने को कोशिश में जुटी रही.”

‘जांच एजेंसी का सहयोग नहीं कर रही भवानी’

हाई कोर्ट को यह भी बताया गया कि जांच से पता चला है कि भवानी “सात पीड़ितों को अपने जाल में फंसाने में कामयाब रही”. एसपीपी रविवर्मा कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करने के लिए एसआईटी द्वारा हाई कोर्ट में दायर आपत्तियों के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, “याचिकाकर्ता ने न्याय को नाकाम करने के लिए अलग-अलग तरीकों से यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को चुप कराने के लिए अपने बेटे प्रज्वल रेवन्ना की तस्वीरों और वीडियो में पाई गई कुछ पीड़ितों तथा अन्य महिलाओं से संपर्क करने के कई प्रयास किए.”

उन्होंने यह भी बताया, “यहां यह बता दिया गया है कि याचिकाकर्ता कोर्ट के आदेशों के अनुसार जांच के लिए उपस्थित हुई और जब भी इस मामले में उससे सवाल पूछे जाते हैं तो वह जांच एजेंसी के साथ किसी तरह का सहयोग नहीं करती है. वह लगातार झूठ बोल रही है और जांच की कोशिशों को गुमराह कर रही है.” उन्होंने कहा, “यह प्रस्तुत किया गया है कि जांच के दौरान कई डिजिटल रिकॉर्ड भी सामने आए हैं, जिनसे याचिकाकर्ता का सामना कराया जाना है.”

एसपीपी कुमार ने हाई कोर्ट को बताया, “जांच से पता चला है कि याचिकाकर्ता उन मास्टरमाइंडों में से एक है, जिन्होंने पीड़िता का अपहरण करने और उसे चुप कराने के लिए उन सभी द्वारा रची गई आपराधिक साजिश को आगे बढ़ाने के लिए अन्य आरोपियों के साथ हाथ मिलाया.” उन्होंने कहा, “यह प्रस्तुत किया गया है कि तकनीकी डेटा से जानकारी मिलती है कि याचिकाकर्ता अपहरण के लिए अपने फोन और अपने ड्राइवर के फोन के जरिए अन्य आरोपियों से लगातार संपर्क में थी. सभी आरोपियों ने यह स्वीकार कर लिया है कि उसने अपहरण की साजिश रची थी.” हालांकि, हाई कोर्ट ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को भवानी को गिरफ्तारी के खिलाफ दी गई अंतरिम सुरक्षा को रद्द करने से इनकार कर दिया.

भवानी और उनके पति पर अपहरण के आरोप

भवानी और उनके पति एचडी रेवन्ना समेत 7 अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 364 ए के तहत गंभीर अपहरण के आरोप में जांच की जा रही है. उन पर आरोप है कि उन्होंने अप्रैल में सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा यौन उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद कथित यौन उत्पीड़न की पीड़िता को अपना घर छोड़ने और छिपने के लिए मजबूर किया था.

रेप का आरोपी प्रज्वल रेवन्ना, 26 अप्रैल को कर्नाटक के हसन क्षेत्र में चुनाव के दौरान अपना सेक्स वीडियो पब्लिक होने के बाद अचानक देश छोड़कर विदेश भाग गया. फिर 31 मई को भारत लौटने पर उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया. एसआईटी ने कथित सेक्स वीडियो में मिले सबूतों और वीडियो में पाई गई पीड़िताओं का पता लगाने के बाद प्रज्वल के खिलाफ यौन उत्पीड़न को लेकर 3 केस दर्ज किए हैं.

इनमें से एक केस में प्रज्वल पर एक घरेलू नौकरानी के साथ रेप करने का आरोप है, जो कुछ साल पहले उनके घर में नौकरी करती थी. आरोप है कि प्रज्वल के सेक्स वीडियो सामने आने के बाद, उसके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों की ओर से कथित तौर पर सांसद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को रोकने के लिए पीड़िता को छिपाने की कोशिश की गई थी.

Previous Post

बेकाबू हुई तेज रफ्तार Innova ने Bike सवार को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे

Next Post

सरकार किसी के लिए भी आरक्षण के खिलाफ नहीं: ओबीसी आंदोलनकारियों से..

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

PM Modi

LPG Rumours: अफवाह फैलाने वालों पर PM Modi सख्त, कैबिनेट में दिया बड़ा निर्देश

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Iran Oman Attack

Iran Oman Attack: ओमान के सलालाह पोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, तेल टैंकर उड़ाए

गुरूवार, 12 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: गैस संकट के बीच भारत के पास हैं ये बड़े विकल्प

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Middle East tension Punjab helpline

Punjab Staff Nurse Recruitment 2026: भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला, 672 नर्सों की होगी भर्ती

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Fortified Rice Ban Bihar

Fortified Rice Ban Bihar: राशन कार्ड धारकों को अब नहीं मिलेगा फोर्टिफाइड चावल

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Bihar Teachers Salary Cut

Bihar Teachers Salary Cut: भागलपुर में 45 शिक्षकों का वेतन कटेगा, बड़ी कार्रवाई

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
सरकार किसी के लिए भी आरक्षण के खिलाफ नहीं: ओबीसी आंदोलनकारियों से..

सरकार किसी के लिए भी आरक्षण के खिलाफ नहीं: ओबीसी आंदोलनकारियों से..

लुधियाना में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 10 से 12 मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर,

लुधियाना में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने 10 से 12 मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर,

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।