शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Floods in India: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, उफान पर हैं नदियां, हिमचाल में सबसे ज्यादा असर; PM मोदी ने…

Floods in India: उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, उफान पर हैं नदियां, हिमचाल में सबसे ज्यादा असर; PM मोदी ने…

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Floods in India | उत्तर भारत में बारिश का कहर जारी, उफान पर हैं नदियां, हिमचाल में सबसे ज्यादा असर; PM मोदी ने लिया हालात का जायजा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
नई दिल्ली (The News Air): उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश के कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया जबकि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने बारिश प्रभावित राज्यों के लिए पीएम केयर्स फंड से राहत की मांग की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में मूसलाधार बारिश के कारण हुए जलभराव और यमुना के बढ़ते जल स्तर पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। उत्तर भारत में दिल्ली में यमुना सहित कई नदियां उफान पर हैं। क्षेत्र के शहरों और कस्बों में कई सड़कें और आवासीय इलाके घुटने तक पानी में डूब गए हैं। रविवार को रिकॉर्ड बारिश के कारण नगर निकाय भी स्थिति सुधारने में असहाय नजर आया। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में अत्याधिक बारिश से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की।

पीएमओ ने कहा, ‘‘स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित लोगों की कुशल-क्षेम सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं।” हिमाचल प्रदेश के मनाली में फंसे 20 लोगों को बचा लिया गया लेकिन पहाड़ी राज्य के विभिन्न हिस्सों में करीब 300 अन्य लोग फंसे हुए हैं। राज्य में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, घरों को नुकसान पहुंचने और कई लोगों की मौत होने के एक दिन बाद मौसम विभाग ने सोमवार को ‘अत्यंत भारी बारिश’ के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल शिमला-कालका मार्ग पर रेल परिचालन मंगलवार तक के लिए रोक दिया गया है क्योंकि भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है जबकि राज्य भर में शैक्षणिक संस्थानों को सोमवार और मंगलवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार सुबह जारी एक वीडियो में लोगों से अपील की कि वे भारी बारिश में घरों से बाहर निकलने से बचें, खासकर नदियों और नालों के पास, और अगले 24 घंटों के लिए सतर्क रहें क्योंकि मौसम विभाग ने भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी विधायकों से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रहने और संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करने के लिए भी कहा। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों में हुए जान माल के नुकसान पर दुख जताया और केन्द्र सरकार से आग्रह किया कि ‘‘पीएम केयर” कोष से अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जानी चाहिए।

खरगे ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात भी की और प्रभावित राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे राहत एवं बचाव कार्य में अपना योगदान दें। खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर भारत के राज्यों में बेतहाशा बारिश के कारण कई लोगों की मृत्यु दुखद व पीड़ादायक है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात हुई। राज्य में राहत कार्यों में तेज़ी आई है और मूसलाधार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए, ख़राब मौसम के बावजूद हरसंभव प्रयास जारी हैं।” उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य कर रही हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Iran F-35 Fighter Jet Claim

Iran F-35 Fighter Jet Claim: ईरान का बड़ा दावा, दूसरा F-35 मार गिराया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पीड़ितों को उचित मुआवज़ा दिया जाएगा और जान-माल का जो नुक़सान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हर संभव मदद मिलेगी।  उन्होंने बताया, ‘‘सभी कांग्रेस विधायकों को हमने निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्र में प्रभावित लोगों की हर प्रकार से मदद करें। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वह सहायता में अपना योगदान दें। ” खरगे ने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार से आग्रह है कि हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लिए पीएम केयर फंड से एक अतिरिक्त राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। इस मुश्किल समय में हम प्रभावित लोगों के साथ है।”

केजरीवाल द्वारा बुलाई गई बैठक दिल्ली सचिवालय में आयोजित की गई थी। इसमें सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। लगातार बारिश के बीच हरियाणा द्वारा हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रगति मैदान सुरंग पर जलभराव के कारण जाम लगने के कारण इसे सोमवार को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में सोमवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई और अधिकारी संकट के समय में सबसे अधिक प्रभावित स्थानों पर लोगों तक पहुंचने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सुबह से बारिश हो रही है।

PM Modi spoke to senior Ministers and officials, and took stock of the situation in the wake of excessive rainfall in parts of India. Local administrations, NDRF and SDRF teams are working to ensure the well-being of those affected: PMO pic.twitter.com/TYLWKz2afi

— ANI (@ANI) July 10, 2023

अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न मौजूदा स्थिति को देखते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिन के लिए अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और गृह, आपदा प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकायों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई। पंजाब का पटियाला जिला मानसून की भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहा है और अधिकारियों ने बढ़ते संकट से निपटने के लिए सेना की सहायता मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि यहां राजपुरा थर्मल पावर प्लांट के परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे इसकी 700 मेगावाट की एक इकाई बंद हो गई।

अधिकारियों ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि राजपुरा कस्बे में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में दरार आने के बाद पानी भर जाने पर पटियाला जिला प्रशासन ने सेना की सहायता मांगी थी। उन्होंने बताया कि सेना की मदद से जिले के एक निजी विश्वविद्यालय के 800 छात्रों को सफलतापूर्वक बचाया गया। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भेड़ाघाट के पास उफनती नर्मदा नदी में एक टापू पर फंसे चार लोगों को एनडीआरएफ ने 13 घंटे से अधिक समय के अभियान के बाद बचाया। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण नर्मदा नदी के स्तर में अचानक वृद्धि के बाद वे लोग टापू पर फंस गए थे। (एजेंसी)

Previous Post

बारिश से गिरी 60 साल पुरानी इमारत: किराए पर दी थी दुकान; घटना के वक्त….

Next Post

यमुनानगर के कई गांवों हुए जलमग्न, फसलें हो रही है तबाह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran F-35 Fighter Jet Claim

Iran F-35 Fighter Jet Claim: ईरान का बड़ा दावा, दूसरा F-35 मार गिराया

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bihar New CM

Bihar New CM: चिराग पासवान बोले “बहुत जल्द होगा ऐलान”, NDA में बात फाइनल

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raghav Chadha AAP Controversy

Raghav Chadha AAP Controversy: “मोदी से डर गए चड्ढा”, पार्टी ने बोला तीखा हमला

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Raisen Krishi Mahotsav 2026

Raisen Krishi Mahotsav 2026: रायसेन में 3 दिन का राष्ट्रीय कृषि महाकुंभ, बड़ी तैयारी

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab

Bhagwant Mann Govt Jobs Punjab: 4 साल में रिकॉर्ड 65,264 सरकारी नौकरियां दीं

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Punjab Dengue Prevention 2026

Punjab Dengue Prevention 2026: डेंगू केस 23,389 से घटकर 4,981, मौतें 55 से सिर्फ 8

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
Haryana News: यमुनानगर के कई गांवों हुए जलमग्न, फसलें हो रही है तबाह

यमुनानगर के कई गांवों हुए जलमग्न, फसलें हो रही है तबाह

Rajasthan में निकले AMO के बंपर पद पर अब इस तारीख तक करें अप्लाई, 1.70 लाख है महीने की सैलरी

AMO के बंपर पद पर अब इस तारीख तक करें अप्लाई, 1.70 लाख है महीने की सैलरी

Travel Tips: You should also visit these Shiva temples in the month of Sawan

Travel Tips: सावन के महीने में करें आप भी इन शिव मंदिरों के दर्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।