The News Air: पंजाब में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के दावे पर सियासी घमासान मच गया है। पन्नू ने कहा था कि पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने SFJ के नाम पर करोड़ों रुपए इकट्ठा किए। इसको लेकर BJP नेता मनजिंदर सिरसा ने आप को घेरा। उन्होंने कहा कि AAP सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए। हालांकि आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि सरकार का ध्यान महत्वपूर्ण कामों पर है। पन्नू जैसे फ़ालतू आदमी के लिए सरकार के पास वक़्त नहीं है।
सिरसा बोले- BJP कार्यकर्ताओं के लिए SIT तो पन्नू पर क्यों नहीं?
मनजिंदर सिरसा ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बना रही है। चुनाव से पहले दिए बयान पर केस दर्ज़ किए जा रहे हैं। वहीं पन्नू ने गंभीर आरोप लगाए कि आप ने उनके नाम पर करोड़ों का फ़ंड इकट्ठा किया तो इसकी जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है? सिरसा ने कहा कि पन्नू खालिस्तानी और एंटी नेशनल है। उसने केजरीवाल और भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए। अगर झूठ है तो कार्रवाई करनी चाहिए।