• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 रविवार, 21 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

फील्ड अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के असली आंकड़े जल्द पेश करने के आदेश

The News Air by The News Air
बुधवार, 29 मार्च 2023
A A
0
kuldeep dhaliwal

kuldeep dhaliwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Follow us on Google News

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Police Drug Raid

Punjab Police Drug Raid: नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 494 ठिकानों पर एक साथ रेड!

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
Odisha Homeguard Recruitment Exam

Odisha Homeguard Recruitment Exam: रनवे पर बैठकर 8000 युवाओं ने दी परीक्षा, बेरोजगारी की डरावनी तस्वीर!

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
Punjab School

Punjab Mega PTM: पंजाब के सरकारी स्कूलों में नया इतिहास, 23 लाख अभिभावकों ने मिलकर बदली शिक्षा की तस्वीर!

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
Egg Cancer Risk

Egg Cancer Risk Update: क्या अंडा खाने से होता है कैंसर? FSSAI ने बताई असली सच्चाई

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
  • नकली खादें और कीटनाशक दवाओं की शिकायत के लिए अलग नंबर जल्द होगा शुरू
  • कपास का एरिया बढ़ाने की हिदायतें, 33 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा कपास का बीज

चंडीगढ़, 29 मार्च (The News Air) पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों को बीते दिनों बारिश के कारण खऱाब हुई फसलों के असली आंकड़े भेजने के आदेश दिए हैं। पंजाब भवन में कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों और मुख्य कृषि अफसरों के साथ बैठक के दौरान धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि फसलों के हुए नुकसान का मुआवज़ें बैसाखी के आस-पास देना शुरू कर दिया जायेगा, इसलिए मुख्य कृषि अफ़सर नुकसान की असली तस्वीर राज्य सरकार के सामने पेश करें। उन्होंने कहा कि असली आंकड़े सिफ़ारिश रहित और किसानों को किसी भी परेशानी के बिना जल्द भेजने को सुनिश्चित बनाया जाए।
इस मौके पर धालीवाल ने नकली खादें और नकली कीटनाशक दवाओं संबंधी गंभीर नोटिस लेते हुए ऐलान किया कि जल्द ही किसानों की सुविधा के लिए एक अलग शिकायत नंबर जारी किया जायेगा, जहाँ वह इस सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। ऐसी शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से करने के लिए उन अधिकारियों को विशेष हिदायतें जारी कीं। उन्होंने कहा कि खादें और कीटनाशक दवाओं की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा और दोषी किसी भी कीमत पर क्षमा नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों को पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा सिफ़ारिश किए गए मानक बीज खरीदने के लिए जागरूक किया जाये, जोकि प्राकृतिक आपदाओं को बर्दाश्त कर सकने की क्षमता रखते हों।
धालीवाल ने आगामी गेहूँ के खरीद सीजन के लिए भी अधिकारियों को ख़ास निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को नाड़ न जलाने के लिए प्रेरित किया जाये और यह भी सुनिश्चित किया जाये कि भूसे का प्रयोग चारे के लिए ही किया जाये। उन्होंने किसानों के लिए जागरूक कैंप लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि कपास का एरिया बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार गंभीर यत्न कर रही है और कपास पट्टी के किसानों को 33 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि सब्सिडी पर बीज खरीदने और कपास लगाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक कपास पट्टी के किसानों को समय पर पानी दिया जायेगा।
इसके अलावा कृषि मंत्री ने हिदायत दी कि कम समय और कम पानी लेने वाली धान की पीआर 126 किस्म के बीजों को लगाने के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित किया जाये। उन्होंने कहा कि धान की पीआर 126 किस्म के अधीन इस साल अधिक से अधिक क्षेत्रफल लाने के लिए फील्ड अधिकारी अब से ही कोशिशें तेज़ कर दें। उन्होंने कहा कि जो इलाके धान की सीधी बिजाई के लिए ज़्यादा अनुकूल हैं, अधिकारी उन इलाकों का चयन करें और वहाँ के किसानों को सीधी बिजाई के लिए प्रेरित करें।
धालीवाल ने कहा कि किसानों के कल्याण और आर्थिकता को मज़बूत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य की कृषि नीति तैयार की जा रही है। इस मकसद के लिए आम लोगों से सुझाव माँगे गए हैं। उन्होंने फील्ड अफसरों को कहा कि यदि उनके इलाकों में कोई सफल या प्रोग्रेसिव किसान है तो उससे सुझाव भिजवाए जाएँ।
उन्होंने इस मौके पर पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति का ख़ास जि़क्र करते हुए कहा कि किसी भी भ्रष्ट या रिश्वतखोर अधिकारी या कर्मचारी को किसी भी कीमत पर बख़्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण हरेक अधिकारी और कर्मचारी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इस मौके पर कृषि विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर, डायरैक्टर गुरविन्दर सिंह, सभी जि़लों के मुख्य कृषि अफ़सर और मुख्य दफ़्तर के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Punjab Police Drug Raid

Punjab Police Drug Raid: नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 494 ठिकानों पर एक साथ रेड!

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
Odisha Homeguard Recruitment Exam

Odisha Homeguard Recruitment Exam: रनवे पर बैठकर 8000 युवाओं ने दी परीक्षा, बेरोजगारी की डरावनी तस्वीर!

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
Punjab School

Punjab Mega PTM: पंजाब के सरकारी स्कूलों में नया इतिहास, 23 लाख अभिभावकों ने मिलकर बदली शिक्षा की तस्वीर!

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
Egg Cancer Risk

Egg Cancer Risk Update: क्या अंडा खाने से होता है कैंसर? FSSAI ने बताई असली सच्चाई

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
Rajdhani Express Elephant Accident

Rajdhani Express Elephant Accident: 100 हाथियों के झुंड से टकराई राजधानी, बाल-बाल बचे 650 यात्री!

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
World's Most Expensive Chyawanprash

World’s Most Expensive Chyawanprash: 1.5 लाख रुपये किलो! आखिर क्या है इस ‘Action Prash’ में खास?

शनिवार, 20 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

GN Follow us on Google News

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR