The News Air- कृषि क़ानून रद्द करवाने के बाद पंजाब के चुनाव मैदान में उतरे किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा ने बुधवार को अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। लुधियाना कार्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान रुलदू सिंह मानसा, डॉ. सवैमान सिंह और अन्य नेताओं की तरफ़ से इसका ऐलान किया गया है।
पहली सूची में शामिल हैं ये नाम :
- उम्मीदवार – विधानसभा सीट
- बलवीर सिंह राजेवाल – समराला
- एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू – घनौर
- हरजिंदर सिंह टांडा – खडूर साहिब
- रवनीत सिंह बराड़ – मोहाली
- डॉ. सुखमनदीप सिंह – तरनतारन
- राजेश कुमार – करतारपुर
- रमनदीप सिंह – जैतो
- अजय कुमार – फिल्लौर
- बलराज सिंह ठाकुर – कादियां
- नवदीप संघा – मोगा
आप से टिकट नहीं मिली तो किसानों की पार्टी से उतरे संघा
आम आदमी पार्टी से मोगा विधानसभा हलक़े से अमनदीप कौर अरोड़ा को चुनाव मैदान से उतारा गया है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता नवदीप संघा ने पार्टी से किनारा कर लिया। अब वह संयुक्त समाज मोर्चा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
अगली लिस्टों में होंगे डॉक्टर, एडवोकेट और बुद्धिजीवी
किसान नेताओं ने जानकारी दी कि अगली लिस्ट सिर्फ़ किसान ही नहीं बल्कि एडवोकेट, डॉक्टर और बुद्धिजीवियों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। संयुक्त समाज मोर्चा के पास सैकड़ों आवेदन आए हैं। इसकी स्क्रीनिंग की जा रही है। किसान नेताओं ने बताया कि आम आदमी पार्टी समेत दूसरी कई पार्टियों के नेता संयुक्त समाज मोर्चा की टिकट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
अरविंद केजरीवाल पर फिर तंज़
किसानों ने फिर अरविंद केजरीवाल पर तंज़ कसा है, पत्रकार वार्ता के दौरान रुलदू सिंह मानसा और बोध सिंह मानसा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर तंज़ कसा। गठजोड़ संबंधी पूछने पर नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी में तो अभी पैसों का खेल चल रहा है। मोटे पैसे लेकर लोगों को टिकट दिया जा रहा है।