सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - बेसमेट का व्यवसायिक इस्तेमाल आपराधिक गतिविधि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो- दुर्गेश पाठक

बेसमेट का व्यवसायिक इस्तेमाल आपराधिक गतिविधि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो- दुर्गेश पाठक

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 28 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
AAP Durgesh Pathak
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– राजेंद्र नगर समेत दिल्ली के कई इलाकों में लोग बेसमेंट का अवैध रूप से व्यवसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल कर रहे हैं- दुर्गेश पाठक

– नियम विरुद्ध बेसमेंट में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो भविष्य में कोई और घटना हो सकती है- दुर्गेश पाठक

– कोचिंग सेंटर में हुई घटना की पूरी पारदर्शिता से जांच हो और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए- दुर्गेश पाठक

– भाजपा ने 15 साल में दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम पर कोई काम नहीं किया, लेकिन हमें राजनीति में नहीं, इसके समाधान में जाना है- दुर्गेश पाठक

– मैंने डीजेबी के सीईओ व एमसीडी के अफसरों से मिलकर सीवर के ब्लाक होने और पाइप टूटने की शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 27 जुलाई (The News Air): आम आदमी पार्टी ने बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित व्यवसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की है। ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक का कहना है कि बेसमेट का व्यवसायिक इस्तेमाल एक आपराधिक गतिविधि है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पूरी दिल्ली में बहुत सारे लोग बेसमेंट का व्यवसायिक इस्तेमाल कर रहे हैं। नियम विरुद्ध बेसमेंट में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो भविष्य में कोई और घटना हो सकती है। इसलिए कोचिंग सेंटर में हुई घटना की पूरी पारदर्शिता से जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त है। भाजपा ने 15 साल में ड्रेनेज पर कोई काम नहीं किया। ड्रेनेज की सफाई व डी-सिल्टिंग को लेकर मैं डीजेबी के सीईओ और एमसीडी के अफसरों से मिला था और उनसे सीवर के ब्लाक होने और पाइप टूटने की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हमें राजनीति में नहीं पड़ना है, बल्कि इसका समाधान तलाशना है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि जिस कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से यह दुखद घटना हुई है, उस बेसमेंट से पानी को निकाल दिया गया है। लेकिन अब बहुत हो गया। केवल राजेंद्र नगर ही नहीं, बल्कि दिल्ली के बहुत सारे इलाकों में बहुत सारे लोग बेसमेंट को कमर्शियल गतिविधियों में इस्तेमाल कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस कोचिंग संस्थान में घटना हुई है, वहां जल भराव होता है। बेसमेंट में बच्चे पढ़ रहे थे। इस दौरान कोई गाड़ी वहां से गुजरी और उससे टक्कर लगकर बेसमेंट का दरवाजा टूट गया और बेसमेंट में पानी भर गया। सवाल यह है कि बेसमेंट में बच्चे पढ़ क्यों रहे थे। कोचिंग संस्थान ने बेसमेंट में लाइब्रेरी खोल रखी है, बच्चों को पढ़ा रहे हैं। यह पूरी तरह से आपराधिक गतिविधि है और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही, इसमें जिन अफसरों की मिलीभगत शामिल हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे तो पूरी दिल्ली बर्बाद हो जाएगी।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि नाले की डी-सिल्टिंग हुई है। फिर भी इसकी पूरी पारदर्शिता के साथ जांच होनी चाहिए। इसके लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं खुद 20 दिन पहले दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ और एमसीडी के अधिकारियों से मिला था। उनसे नालों की डी-सिल्ंिटंग और सफाई की बात की। सुपर शकर व डिक्की मशीनों की मांग कर रहा हूं, लेकिन जहां 10 मशीनें लगनी हैं, वहां दो मशीनें आ रही हैं। दो घंटे के लिए मशीनें आ रही हैं। उसमें कमी है। अगर नियम विरुद्ध बेसमेंट में चल रही व्यवसायिक गतिविधियों और कोचिंग संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, पूरा सिस्टम बर्बाद हो जाएगा। आज पानी भरने से घटना हुई, कल कोई और घटना हो सकती है।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली का ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त है। इसका कारण यह है कि एमसीडी में 15 साल भाजपा की सरकार रही। भाजपा ने ड्रेनेज के उपर कोई काम नहीं किया। पिछले एक साल से हमारी सरकार है और हम लोग ड्रेनेज पर काम कर रहे हैं। मैं किसी दोषारोपण में नहीं जाना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि इसकी निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो। भाजपा वाले राजनीति करेंगे, हमें उनकी राजनीति में नहीं जाना है। हमें समाधान पर जाना है। इसका समाधान यही है कि जब तक बेसमेंट में चल रही कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी। पूरी दिल्ली के अंदर जमीन पर उतरना होगा और एक-एक घर में जाकर देखना होगा। किसी भी घर के बेसमेंट में कमर्शियल गतिविधि हो रही है तो उसको सील करना पड़ेगा।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि हम मंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 20 दिन पहले मैं डीजेबी के सीईओ और एमसीडी के अफसरों से मिला हूं। कई जगह सीवर ब्लाक है, कई जगह पाइप लाइन टूटी हुई हैं, उनको बदलने की जरूरत है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मानक स्वास्थ्य सुविधाएं: मुख्यमंत्री ने 58 हाईटेक एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Next Post

न्यूयॉर्क के पार्क में फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, 6 अन्‍य घायल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
cliQ India Hindi

न्यूयॉर्क के पार्क में फायरिंग, एक व्यक्ति की मौत, 6 अन्‍य घायल

राशिफल

सिंह राशि वालों की कारोबार में विस्तार की बनेगी योजना, बनेंगे नए साझेदार

कोचिंग सेंटर हादसे के बाद हरकत में आए बिल्डिंग मालिक

कोचिंग सेंटर हादसे के बाद हरकत में आए बिल्डिंग मालिक

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।