शुक्रवार, 13 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिला 16,518 करोड़ का चंदा…जानिए किस पार्टी के हिस्से लगी कितनी रकम?

इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिला 16,518 करोड़ का चंदा…जानिए किस पार्टी के हिस्से लगी कितनी रकम?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 15 फ़रवरी 2024
A A
0
इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिला 16,518 करोड़ का चंदा...जानिए किस पार्टी के हिस्से लगी कितनी रकम?

इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिला 16,518 करोड़ का चंदा...जानिए किस पार्टी के हिस्से लगी कितनी रकम?

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 15 फरवरी (The News Air) 15 फरवरी 2024 को, सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक घोषित करते हुए रद्द कर दिया. यह फैसला कई याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आया, जिन्होंने योजना की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठाया था. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि, इलेक्टोरल बॉन्ड योजना सूचना के अधिकार (RTI) का उल्लंघन करती है. यह योजना राजनीतिक दलों के लिए चंदे के स्रोतों को गुप्त रखने की अनुमति देती है.

इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत 16,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्राप्त हुई : विभिन्न राजनीतिक दलों को अब तक इलेक्टोरल बॉन्ड के तहत 16,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि प्राप्त हुई है, जिसमें से सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिलने का अनुमान है.निर्वाचन आयोग और चुनाव सुधार संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) के अनुसार, सभी राजनीतिक दलों को 2018 में इलेक्टोरल बॉन्ड योजना (अब रद्द की जा चुकी) की शुरुआत होने के बाद से पिछले वित्त वर्ष तक कुल 12,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि मिली और इसमें से सत्तारूढ़ भाजपा को करीब 55 प्रतिशत (6,565 करोड़ रुपये) मिले.

2023-24 के लिए राजनीतिक दलों के अलग-अलग आंकड़े : मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राजनीतिक दलों के अलग-अलग आंकड़े, साल के लिए उनके वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के बाद उपलब्ध होंगे. एडीआर ने मार्च 2018 और जनवरी 2024 के बीच इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री के जरिये जुटाई गई कुल राशि 16,518.11 करोड़ रुपये होने का अनुमान जताया है. औसतन, राजनीतिक दलों को प्राप्त कुल चंदे का आधे से अधिक हिस्सा बॉण्ड से प्राप्त राशि का है, हालांकि, अपने-अपने राज्यों में सत्तारूढ़ कुछ क्षेत्रीय दलों के मामले में यह आंकड़ा 90 प्रतिशत से अधिक है.

यह भी पढे़ं 👇

FSSAI Milk Licence

FSSAI Milk Licence: बिना लाइसेंस अब नहीं बेच पाएंगे दूध, सरकार का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
SC On OBC Reservation

SC On OBC Reservation: क्रीमीलेयर सिर्फ आय से तय नहीं होगा, Supreme Court का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Price Today

LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 महंगा, जानें अपने शहर का रेट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Donald Trump on Khamenei

Donald Trump on Khamenei: मुस्तबा खामनेई जिंदा हैं, ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

भाजपा की आय बढ़ती रही, कांग्रेस की आय गिरती रही : भाजपा के मामले में भी, इलेक्टोरल बॉन्ड इसे प्राप्त कुल चंदे का आधे से अधिक हिस्सा है. NDA-2 के कार्यकाल के अंतिम वर्ष से देश की सबसे अमीर पार्टी होने के मामले में भाजपा ने कांग्रेस की जगह ले ली. वित्त वर्ष 2013-14 में कांग्रेस की 598 करोड़ रुपये की आय की तुलना में भाजपा की कुल आय 673.8 करोड़ रुपये थी. तब से, बीच के कुछ वर्षों को छोड़कर, भाजपा की आय ज्यादातर बढ़ती रही है, जबकि कांग्रेस की आय में गिरावट देखी गई है.

2018-19 में बीजेपी की चंदे से आय दो-गुणी हो गई : इलेक्टोरल बॉन्ड की शुरुआत होने के बाद, पहला पूर्ण वित्तीय वर्ष 2018-19 था, जब भाजपा की आय (1,027 करोड़ रुपये से) दोगुनी से अधिक होकर 2,410 करोड़ रुपये हो गई, जबकि कांग्रेस की आय भी तीव्र वृद्धि के साथ 199 करोड़ रुपये से 918 करोड़ रुपये हो गई. पिछले वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, भाजपा की कुल आय 2,360 करोड़ रुपये थी, जिसमें से लगभग 1,300 करोड़ रुपये चुनावी बॉण्ड के माध्यम से आए थे. उसी वर्ष, कांग्रेस की कुल आय घटकर 452 करोड़ रुपये रह गई, जिसमें से 171 करोड़ रुपये चुनावी बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त हुए थे.

भाजपा को 2021-22 में मिले 1,033 करोड़ : भाजपा को 2021-22 में इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से प्राप्त होने वाला धन 1,033 करोड़ रुपये से बढ़ गया, जबकि कांग्रेस को प्राप्त राशि उस वर्ष 236 करोड़ रुपये से घट गयी. अन्य दलों में, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को पिछले वित्त वर्ष में इन बॉण्ड के माध्यम से 325 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जबकि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 529 करोड़ रुपये, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को 185 करोड़ रुपये, बीजू जनता दल (बीजद) को 152 करोड़ रुपये और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) को 34 करोड़ रुपये प्राप्त हुए. समाजवादी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को चुनावी बॉण्ड के रूप में एक भी रुपया नहीं प्राप्त हुआ.

चुनावी बॉण्ड में आधी से अधिक रकम कॉरपोरेट से प्राप्त हुई : चुनावी बॉण्ड में आधी से अधिक रकम कॉरपोरेट (निजी कंपनियों) से प्राप्त हुई, जबकि शेष राशि अन्य स्रोतों से आई. उच्चतम न्यायालय ने राजनीतिक वित्तपोषण के लिए शुरू की गई चुनावी बॉण्ड योजना को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया. न्यायालय ने कहा कि यह सूचना का अधिकार और संविधान में प्रदत्त भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन करता है.

Previous Post

पंजाब सरकार के प्रयासों से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर और भी सुधरा- बलकार सिंह

Next Post

सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

FSSAI Milk Licence

FSSAI Milk Licence: बिना लाइसेंस अब नहीं बेच पाएंगे दूध, सरकार का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
SC On OBC Reservation

SC On OBC Reservation: क्रीमीलेयर सिर्फ आय से तय नहीं होगा, Supreme Court का बड़ा फैसला

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
LPG Price Today

LPG Price Today: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 महंगा, जानें अपने शहर का रेट

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Donald Trump on Khamenei

Donald Trump on Khamenei: मुस्तबा खामनेई जिंदा हैं, ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Jewar Airport Inauguration

Jewar Airport Inauguration: 10 नवंबर तक तैयार होगा नोएडा एयरपोर्ट, रोज उड़ेंगी 150 फ्लाइट्स

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: 13 मार्च 2026 की हर बड़ी खबर

शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Next Post
सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

सरफराज खान ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

GST Collection in january 2024

भारत में ऑपरेशन कर रहीं 10 इंटरनेशनल एयरलाइन्स कंपनी को GST इंटेलीजेंस का समन

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।