सोमवार, 30 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - जेल में बैठा डॉन और विदेश से हैंडलिंग! अमृतसर में 4 तस्कर गिरफ्तार, DG गौरव यादव ने किया खुलासा

जेल में बैठा डॉन और विदेश से हैंडलिंग! अमृतसर में 4 तस्कर गिरफ्तार, DG गौरव यादव ने किया खुलासा

गिरफ्तार किए गए आरोपी विदेशी हैंडलर लखविंदर सिंह उर्फ़ बाबा लक्खा और जेल में बंद सहयोगी दया सिंह उर्फ़ प्रीत सेखों के इशारों पर कर रहे थे काम: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 14 दिसम्बर 2025
A A
0
punjab policee
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 14 दिसंबर (राज) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने विदेश आधारित तस्करों से जुड़े ड्रग सप्लाई मॉड्यूल के चार सदस्यों को 4 किलो हेरोइन, 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी और एक .32 बोर पिस्तौल, मैगज़ीन तथा पांच जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान युवराज सिंह निवासी रोडीवाल, अमृतसर; वरिंदर सिंह निवासी धौल कलां, अमृतसर; जग्गरूप सिंह निवासी संगना, अमृतसर और जुगराज सिंह निवासी सरकारिया एन्क्लेव, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उनके काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी-02-ईई-0627) और सफेद रंग की होंडा एक्टिवा (पीबी-02-ईएक्स-2265), जिनका उपयोग वे खेप की डिलीवरी के लिए कर रहे थे, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विदेशी हैंडलर लखविंदर सिंह उर्फ़ बाबा लक्खा के सहयोगी युवराज और वरिंदर ने अजनाला सेक्टर से हेरोइन की एक खेप प्राप्त की है और वे संभावित रूप से इस खेप को अमृतसर में गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास संदिग्ध जग्गरूप सिंह को डिलीवर करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने जाल बिछाया और तीनों आरोपियों को नशीले पदार्थों की खेप और पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी जग्गरूप सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह दया सिंह उर्फ़ प्रीत सेखों, जो इस समय श्री मुक्तसर साहिब की केंद्रीय जेल में बंद है, के निर्देशों पर काम कर रहा था और प्रीत सेखों ने उसे गुरुद्वारा मोर्चा साहिब के पास से हेरोइन की खेप प्राप्त करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History 30 March

Today in History 30 March: इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ, जानें पूरी डिटेल

सोमवार, 30 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी

सोमवार, 30 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा

सोमवार, 30 मार्च 2026
Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026

डीजीपी ने बताया कि आगे की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों—युवराज और वरिंदर—ने अपने एक अन्य साथी जुगराज सिंह के बारे में खुलासा किया, जिसे बाद में अमृतसर सिटी से 3.90 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में, एफआईआर नंबर 73 दिनांक 13.12.25 को थाना एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत दर्ज की गई है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब का जलवा! ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार में जीता देशभर में दूसरा स्थान, राष्ट्रपति मुर्मू से मिला सम्मान

Next Post

Rahul Gandhi ने Election Commission को दी खुली चेतावनी, कहा- कानून बदल देंगे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History 30 March

Today in History 30 March: इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ, जानें पूरी डिटेल

सोमवार, 30 मार्च 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी

सोमवार, 30 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 30 March 2026

Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: सोमवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा

सोमवार, 30 मार्च 2026
Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
rahul gandhi

Rahul Gandhi ने Election Commission को दी खुली चेतावनी, कहा- कानून बदल देंगे

Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi का ऐलान: हिम्मत है तो Ballot Paper से चुनाव लड़ो

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।