नई दिल्ली,16 अगस्त (The News Air): कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया। डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी रहेगी। दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल सहित सभी बड़े अस्पतालों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। जिस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
AIIMS दिल्ली, SJH, MAMC सहित रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा एक व्यापक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। व्यापक चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिल्ली भर के सभी RDA 16 अगस्त, 2024 को दोपहर 2 बजे से निर्माण भवन, नई दिल्ली में एक संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगे। उधर, आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मेडिकल छात्रों ने ओपीडी बंद कराई और विरोध प्रदर्शन किया।







