GEPL CAPITAL, Vidnyan Sawant निफ्टी मंथली चार्ट पर करेक्शन के मोड में नजर आ रहा है। सितंबर-अक्टूबर 2021 से ही निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। वीकली चार्ट पर निफ्टी लोअर हाई और लोअर लो पैटर्न बना रहा है जो इंडेक्स में कमजोरी के संकेत है। डेली चार्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि पिछले 4 दिन से 15,930 का स्तर निफ्टी के लिए मजबूत रजिस्टेंस का काम कर रहा है जो कि 13 जून 2022 को बाजार 16,172–15,886 के जोन में बने गैप के साथ संयोग कर रहा है।
नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15,367 (स्विंग लो) और 15,183 (जून 2022 का लो) पर सपोर्ट नजर आ रहा है। हमें लगता है कि निफ्टी वर्तमान में 15,930 और 15,367 के सीमित दायरे में घूमता नजर आएगा और इसका रुझान निगेटिव रहेगा। अगर निफ्टी 15,367 का स्तर तोड़ता है तो फिर इसमें 15,183 का निचला स्तर देखने को मिल सकता है।
आज के 3 Buy कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Linde India: Buy | LTP: Rs 3,198 | इस स्टॉक में 2,651 के स्टॉपलॉस के साथ 4200 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसमें 2-3 हफ्ते में 31 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
TVS Motor Company: Buy | LTP: Rs 842 | इस स्टॉक में 765 के स्टॉपलॉस के साथ 1,000 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसमें 2-3 हफ्ते में 19 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।
ITC: Buy | LTP: Rs 273.5 | इस स्टॉक में 250 के स्टॉपलॉस के साथ 350 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। इसमें 2-3 हफ्ते में 28 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है।