गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Delhi Blast: Dr. Shaheen के 3 Passport, 3 बार Pakistan और 6 विदेश यात्राएं, जांच में बड़ा खुलासा

Delhi Blast: Dr. Shaheen के 3 Passport, 3 बार Pakistan और 6 विदेश यात्राएं, जांच में बड़ा खुलासा

जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल की सदस्य डॉक्टर शाहीन के पास मिले 3 अलग-अलग पते वाले पासपोर्ट, कानपुर से लखनऊ तक जांच में जुटी एजेंसियां।

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 17 नवम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
0
Dr. Shaheen
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Dr Shaheen Delhi Blast Jaish-e-Mohammed Module : दिल्ली बम धमाके और फरीदाबाद विस्फोटक मामले में पकड़ी गई डॉक्टर शाहीन को लेकर जांच में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद मॉड्यूल की अहम सदस्य बताई जा रही शाहीन के पास एक नहीं, बल्कि तीन-तीन पासपोर्ट होने की जानकारी मिली है, जिनसे वह तीन बार पाकिस्तान भी गई थी।

जांच एजेंसियों को मिले इन तीनों पासपोर्ट पर पते अलग-अलग दर्ज हैं। एक पासपोर्ट जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के पते पर है, जबकि दूसरे में लखनऊ और तीसरे में फरीदाबाद का पता दर्ज है।

‘हर पासपोर्ट पर अलग ‘अभिभावक’

चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी पासपोर्ट पर डॉक्टर शाहीन के अभिभावक के नाम भी अलग-अलग बताए जा रहे हैं। एक में पिता, दूसरे में पति और तीसरे में भाई को अभिभावक के तौर पर दिखाया गया है।

फरीदाबाद में विस्फोटक बरामदगी और दिल्ली बम धमाके के बाद पकड़ी गई डॉक्टर शाहीन ने अपने सबसे बाद वाले पासपोर्ट में भाई डॉक्टर परवेज अंसारी को अभिभावक दर्शाया है। इस पासपोर्ट में इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस का पता दर्ज है, जहां उसका भाई डॉक्टर परवेज नौकरी करता था।

‘कानपुर से लखनऊ तक पड़ताल’

इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां कानपुर मेडिकल कॉलेज से लेकर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कैंपस तक पड़ताल कर रही हैं। डॉक्टर परवेज से जुड़े दस्तावेजों को इकट्ठा कर उनका सत्यापन किया जा रहा है।

जांच एजेंसियां डॉक्टर शाहीन की सभी विदेश यात्राओं का पूरा विवरण खंगाल रही हैं।

‘3 बार पाकिस्तान, 6 बार दूसरे देश’

अलग-अलग पासपोर्ट के जरिए डॉक्टर शाहीन के तीन बार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और छह बार दूसरे देशों की यात्रा करने की जानकारी मिली है।

जांच में यह भी सामने आया है कि 2013 में कानपुर में नौकरी छोड़ने के बाद डॉक्टर शाहीन थाईलैंड गई थी। वहीं, वर्ष 2021 से पहले उसका भाई डॉक्टर परवेज भी तीन साल तक मालदीव में रहा था।

‘मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर भी रडार पर’

डॉक्टर शाहीन और डॉक्टर आरिफ का कनेक्शन आतंकी गतिविधियों में सामने आने के बाद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज भी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ गया है।

जिन डॉक्टरों की जीवन शैली में हाल ही में बदलाव आया है, वे सुरक्षा एजेंसी के रडार पर हैं। ऐसे दो से तीन डॉक्टरों की जांच भी शुरू हो गई है, जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं।

‘बदले व्यवहार की हो रही जांच’

जानकारी के मुताबिक, इन डॉक्टरों की यात्राओं, वे किस-किस तरह के आयोजनों में गए और उनसे मिलने कौन-कौन आता है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

इन डॉक्टरों के रहन-सहन के साथ ही उनके पहनावे और व्यवहार में भी परिवर्तन आया है। सूत्रों के मुताबिक, ये डॉक्टर पहले बहुत सामाजिक थे, लेकिन अब उतने नहीं रहे। एजेंसियों को शक है कि लोगों से कम मिलना-जुलना और इस बदलाव के पीछे कोई विशेष कारण हो सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
‘बच्चों को खबर से बचाने की जद्दोजहद’

आतंकी घटना में शामिल डॉक्टर शाहीन की काली करतूतों का असर उसके 18 और 15 वर्षीय दो बेटों पर न पड़ सके, इसके लिए उनके पिता जद्दोजहद कर रहे हैं।

कक्षा 12वीं और नौवीं में पढ़ने वाले बच्चों को कुछ दिन के लिए स्कूल से छुट्टी दिलाने के अलावा, बच्चों ने सोशल मीडिया और टीवी से भी दूरी बना ली है, ताकि उन्हें अपनी मां के बारे में कोई जानकारी न मिल सके।

बच्चों के पिता डॉक्टर जफर हयात उनकी परवरिश को लेकर इस कदर परेशान हैं कि वह खुद बीमार पड़ गए हैं और अस्पताल से छुट्टी ले ली है। साथ काम करने वाले डॉक्टरों का भी कहना है कि वह मिलनसार हैं और भले ही वह पत्नी से अलग हो गए हों, लेकिन इस घटना का असर उनके जीवन और स्वास्थ्य दोनों पर पड़ा है। वह ज्यादातर बच्चों को घर पर ही रख रहे हैं और उन्हें न्यूज चैनल व अखबार पढ़ने से भी बचा रहे हैं।

‘मुख्य बातें (Key Points)’
  • डॉक्टर शाहीन के पास 3 अलग-अलग पते और अभिभावकों वाले पासपोर्ट मिले।

  • इन पासपोर्ट से शाहीन ने 3 बार पाकिस्तान और 6 बार अन्य देशों की यात्रा की।

  • जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के 2-3 अन्य डॉक्टर भी बदले व्यवहार के चलते जांच के रडार पर।

  • शाहीन के पति अपने दोनों बेटों को मां की करतूतों की खबर से बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Saudi Bus Crash: 42 भारतीय हाजियों की मौत पर PM Modi ने जताया दुख, Owaisi ने की यह मांग

Next Post

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में ‘गंभीर’ हवा के बीच ‘शीतलहर’ का डबल अटैक, IMD का अलर्ट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026

Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% भाग्य का साथ

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Yuddh Nasheyan Virudh

Punjab Yuddh Nasheyan Virudh: 13 महीनों में 2458 किलो हेरोइन जब्त, 56 हजार गिरफ्तार

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab RC Driving Licence Backlog

Punjab RC Driving Licence Backlog खत्म करने के लिए सरकार का बड़ा एक्शन

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Delhi-NCR Weather

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में 'गंभीर' हवा के बीच 'शीतलहर' का डबल अटैक, IMD का अलर्ट

Delhi Blast Case

Delhi Blast Case: रोहतक की Dr. Priyanka हिरासत में, आतंकियों को Funding देने पर 2 और गिरफ्तार

bus strike

Punjab Bus Strike: PRTC, PUNBUS का अनिश्चितकालीन 'Chakka Jam', यात्री परेशान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।