मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - डीडीए की लापरवाही ने ली मां-बेटे की जान तो लापता हो गए भाजपा के एलजी और सांसद- प्रियंका कक्कड़

डीडीए की लापरवाही ने ली मां-बेटे की जान तो लापता हो गए भाजपा के एलजी और सांसद- प्रियंका कक्कड़

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 2 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
एलजी और सांसद
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 02 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी ने मयूर विहार फेस तीन की दुखद घटना के बाद से गायब भाजपा के एलजी और सातों सांसदों पर तीखा हमला बोला है। ‘‘आप’’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि डीडीए की लापरवाही के चलते खुले नाले में गिरने से मां-बेटे की जान चली गई और एलजी व भाजपा के सारे सांसद लापता हो गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अभी तक एलजी साहब पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं गए। आखिर उनको वहां जाने से किस बात का डर लग रहा है? राजेंद्र नगर की घटना के बाद तो एलजी साहब वहां राजनीति करने गए थे। हालांकि यूपीएससी की तैयारी कर रहे छात्रों को उनका मकसद पता चल गया और उन्होंने ‘एलजी गो बैक’ के नारे लगाकर उनको वापस भेज दिया। ‘‘आप’’ की मांग है कि एलजी साहब पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा करें और नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें।

आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर दिल्ली के कोंडली विधानसभा में हुई दुखद घटना पर भाजपा सांसदों की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से भाजपा के सांसद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्या उनके लिए यह बड़ा मुद्दा नहीं है कि डीडीए के 15 फीट नाले में गिरकर एक ढाई साल के बच्चे और 23 साल की उसकी मां की जान चली गई। डीडीए के अधिकारियों ने लापरवाही दिखाते हुए उस नाले को ढंका तक नहीं था। अपने छोटे बच्चे को बचाने के लिए एक मां डीडीए के उस नाले में कूद गई। आधा किलोमीटर तक बहने के बाद उन दोनों के शव मिले। दोनों का शव एक दूसरे से चिपका हुआ था। लेकिन इन सबके बावजूद भाजपा की पुलिस मौके पर पहुंचकर मदद करने की बजाय इस बात पर लड़ रही थी कि वह इलाका किसके क्षेत्राधिकार में आता है। एलजी कहां हैं? क्या उनका काम केवल दिल्ली सरकार के कार्य रोकने का है? भाजपा के ओंछे प्रवक्ता हादसे के बाद उस नाले पर पहुंचकर कहते हैं कि ये पीडब्ल्यूडी का नाला है। इसलिए कम पढ़े-लिखों की इस सरकार को कभी-कभी किताबें और दस्तावेज भी देख लेने चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि इससे पहले जब राजेंद्र नगर की घटना में तीन छात्रों की मौत हुई तो एलजी साहब राजनीति करने लगे। जबकि 15 सालों तक भाजपा ने एमसीडी में राज किया। एलजी साहब उन छात्रों से मिलने गए, लेकिन वे यूपीएससी के छात्र हैं और उन्हें पता है कि एलजी साहब केवल राजनीति करने आए थे। उन्हें पता है कि दिल्ली पुलिस की मदद से वे बेसमेंट चल रहे थे। और उन्हें ये भी पता है कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार उनके साथ खड़ी है। भाजपा ने अपने 15 साल के एमसीडी के कुशासन में इन बेसमेंट में गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया। इसलिए, जब एलजी उनसे मिलने गए तो उन बच्चों ने ‘एलजी गो बैक’ के नारे लगाए।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि यह नाला एलजी के डीडीए के अधीन आता है तो अब एलजी साहब गायब हो गए हैं। क्या उन्हें पिटने का डर है? वो पीड़ित परिवार के लिए कोई आर्थिक सहायता की घोषणा क्यों नहीं करते? अगर उस परिवार में कोई आश्रित है तो वह उसके लिए नौकरी की घोषणा क्यों नहीं करते। एलजी अपने पद से हर वक्त क्यों चिपके रहना चाहते हैं? वह इस घटना के बाद इस्तीफा क्यों नहीं देते? क्या उनका काम केवल दिल्ली सरकार के काम रोकने का रह गया है? भाजपा के सातों सांसद कहां हैं? जो अब दिल्लीवालों के लिए आवाज नहीं उठा रहे हैं। भाजपा को अब ये गंदी और ओछी राजनीति छोड़नी होगी। भाजपा अरविंद केजरीवाल सरकार का काम रोकने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, हम फिर भी काम करते रहेंगे। वो हमारी शक्तियां छीन लें, लेकिन हम फिर भी दिल्लीवालों का कोई काम नहीं रुकने देंगे। एलजी के अधीन आने वाली एजेंसी की लापरवाही से दो निर्दाेष की मौत पर केंद्र सरकार क्यों नहीं एलजी के खिलाफ कोई कार्रवाई करती? किस नैतिकता के आधार पर एलजी इस पद पर बने रहना चाहते हैं?

प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि हमारे मंत्रियों को झूठे केस में फंसाकर बेल मिलने के बावजूद जेल में रखा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद वो लोग एमएलए फंड से अपने इलाकों में काम करवा रहे हैं। जेल के अंदर से भी वो दिल्लीवालों के काम कर रहे हैं। तो एलजी को क्या दिक्कत है। वो इस पर जवाब क्यों नहीं देते? क्या उनके लिए इन लोगों की जान की कोई कीमत नहीं थी। एलजी के ऊपर जांच बैठनी चाहिए। ये जांच पूरी होने तक उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। जनता भी भाजपा को बार-बार अपनी नाकामियां छिपाने का मौका न दे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

फिलीपींस में एक इमारत में लगी आग, जिंदा जले 11 लोग

Next Post

रिकार्ड प्लांट लोड फैक्टर पर चल रहा है गुरू अमरदास थर्मल प्लांट: हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: त्रिपुष्कर योग में बनेंगे चमत्कारी संयोग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Harbhajan Singh ETO

रिकार्ड प्लांट लोड फैक्टर पर चल रहा है गुरू अमरदास थर्मल प्लांट: हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

news

तैरते शहर : चेन्नई, वडोदरा, अगरतला, दावणगेरे...इन 4 सिटी ने दिखाया शहरी बाढ़ से कैसे निपटें

UP में अपराधियों के लिए सद्भावना एक्सप्रेस नहीं चलेगी ‘बुलेट ट्रेन’,

UP में अपराधियों के लिए सद्भावना एक्सप्रेस नहीं चलेगी 'बुलेट ट्रेन',

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।