रविवार, 5 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Cyber fraud: साइबर धोखाधड़ी में कांगड़ा सहकारी बैंक को 7.79 करोड़ रुपये का लगा चूना

Cyber fraud: साइबर धोखाधड़ी में कांगड़ा सहकारी बैंक को 7.79 करोड़ रुपये का लगा चूना

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 24 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Cyber fraud | साइबर धोखाधड़ी में कांगड़ा सहकारी बैंक को 7.79 करोड़ रुपये का लगा चूना
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली (The News Air): साइबर अपराधियों द्वारा कांगड़ा सहकारी बैंक (Kangra Co-operative Bank) को चूना लगाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, साइबर धोखाधड़ी (Cyber fraud) में भारतीय रिजर्व बैंक के पास कांगड़ा सहकारी बैंक के चालू खाते से 7.79 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। यह धोखाधड़ी लगातार तीन दिन के दौरान तीन अलग-अलग लेनदेन में की गई है। पहली बार 19 अप्रैल, 2023 को कांगड़ा सहकारी बैंक के खाते से राशि निकाली गई। चूंकि बैंक की वित्तीय निगरानी आरबीआई द्वारा की जाती है और चालू खाता भी नियामक के पास ही है। ऐसे में इस धोखाधड़ी को लेकर शीर्ष अधिकारी अंधेरे में हैं। 

अधिकारी यह नहीं पता लगा पाए हैं कि किस व्यक्ति ने यह पैसा निकाला है। हालांकि, कांगड़ा बैंक के अधिकारियों ने कहा कि वे उन खातों की पहचान कर सकते हैं जिनमें यह राशि स्थानांतरित की गई है। कांगड़ा बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक (आईटी) सहदेव सांगवान ने दिल्ली पुलिस(Delhi Police) से शिकायत की है जिसके आधार पर मई के पहले सप्ताह में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच चल रही है। सांगवान ने अपनी शिकायत में कहा है कि कांगड़ा बैंक अपने ग्राहकों के लिए रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस), नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच), नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर, चेक ट्रंकेटेड सिस्टम जैसे बैंकिंग लेनदेन के लिए आरबीआई के पास चालू खाता रखता है।

कांगड़ा बैंक और आरबीआई द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया के अनुसार, बैंक ने नियामक को एक स्थायी निर्देश जारी किया है कि वह चालू खाते से हर रोज चार करोड़ रुपये एक निपटान खाते में स्थानांतरित करे ताकि वह अपने ग्राहकों को आरटीजीएस और एनएसीएच लेनदेन की पेशकश कर सके। दिन के अंत में या अगले दिन की शुरुआत में आरबीआई पूरे दिन के लिए निपटान खाते में होने वाले सभी लेनदेन के विवरण के साथ बैंक को एक ईमेल भेजता है और कांगड़ा बैंक के अधिकारी इसका मिलान करते हैं। शेष राशि निपटान खाते से वापस चालू खाते में भेज दी जाती है। जांच से जुड़े सूत्रों ने कहा कि 20 अप्रैल, 2023 को जब आरबीआई ने निपटान खाते में 19 अप्रैल को किए गए सभी लेन-देन के लिए विवरण भेजा, तो कांगड़ा बैंक के अधिकारियों को कुछ असामान्य लगा। उन्होंने पाया किया कि निपटान खाते से 3.14 करोड़ रुपये से अधिक की राशि में से काफी कम चालू खाते में स्थानांतरित हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026

शिकायत के अनुसार, बैंक अधिकारियों ने सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया लेकिन कोई भी इतनी बड़ी राशि का मिलान नहीं होने के कारण का पता नहीं लगा सका। यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। अगले दो दिन में चालू खाते को 2.40 करोड़ रुपये और 2.23 करोड़ रुपये निपटान खाते में कम प्राप्त हुए। तीन दिन में कथित धोखाधड़ी करीब 7.79 करोड़ रुपये बैठती है। सांगवान ने शिकायत में कहा है कि कांगड़ा बैंक ने रिजर्व बैंक के संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके अलावा यह भी बताया कि अन्य बैंकों के किन खातों में यह 7.79 करोड़ रुपये की राशि स्थानांतरित हुई है। हालांकि, जिस व्यक्ति ने यह राशि निकाली है उसकी पहचान नहीं हो सकी है। दिल्ली पुलिस इसे साइबर हैकिंग का मामला मान रही है क्योंकि आरोपियों की जानकारी बैंक को नहीं है।(एजेंसी)

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

युवक की गोलियां मारकर हत्या: बहन को भगाने की रंजिश में फायरिंग; हमलावरों ने खेल ग्राउंड में घेरा

Next Post

51 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आज धरती की ओर आ रहा 656 फीट का एस्टरॉयड! अब क्या होगा!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 4.13 किलो हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार, Europe से कनेक्शन

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Chandigarh Grenade Attack

Chandigarh Grenade Attack: पकड़े गए मुख्य आरोपी, ISI Handler ने दिया था 2 लाख का ऑफर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
World News

World News: Iran Attack में America के 4 जवान शहीद, Trump की कुर्सी खतरे में

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Rahul Gandhi

Khabar 20_20: Rahul Gandhi का वन स्टॉप सेंटर पर सवाल, Iran Attack की बड़ी खबर

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Weather Alert Update

Weather Alert Update: आंधी-बारिश का कहर, IMD ने 15 राज्यों को जारी किया अलर्ट

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Pakistan Attack on India

पाकिस्तान की धमकी: Kolkata पर हमले की बात, राजनाथ की चेतावनी का दिया जवाब

रविवार, 5 अप्रैल 2026
Next Post
NASA

51 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से आज धरती की ओर आ रहा 656 फीट का एस्टरॉयड! अब क्या होगा!

Vaibhavi Upadhyay: इतने करोड़ की मालकिन थी वैभवी, मौत के बाद एक्ट्रेस का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

Vaibhavi Upadhyay: इतने करोड़ की मालकिन थी वैभवी, मौत के बाद एक्ट्रेस का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan ने अपनी फैन की आखिरी ख्वाहिश की पूरी, दरियादिली देख खुशी से ‘झूम उठे ‘फैंस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।