Coronavirus Alert: दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले एकबार फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में Covid-19 संक्रमण 1042 नए मामले सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 965 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को संक्रमण की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान 757 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। शुक्रवार को भी पॉजिटिविटी रेट गुरुवार की तरह 4.64% रही। गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 4.71% थी। दिल्ली में कोरोनावायरस संक्रमण के एक्टिव मामले अब बढ़कर 3253 पहुंच गए हैं।
मास्क नहीं पहनने पर लगेगा फाइन
दिल्ली में लगातार बढ़ते केस को देखते हुए सरकार ने मास्क पहनना फिर अनिवार्य बना दिया है। मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही DMRC एक बार फिर आम जनता को Covid-19 के उचित व्यवहार (यानी फेस मास्क / कवर आदि पहनना) का सख्ती से पालन करने की सलाह दे रहा है।’ इसने आगे कहा, ‘Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए जारी उपायों में, फ्लाइंग स्क्वाड मौजूद रहेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि क्या ट्रेन के अंदर और मेट्रो स्टेशन पर यात्री कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं।’