जकार्ता, 26 जुलाई (The News Air)
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर भले ही कमज़ोर पड़ गई हो, लेकिन यहां तीसरी लहर ख़तरा अभी बना हुआ है। विशेषज्ञों ने कहा है कि तीसरी लहर का सबसे ज़्यादा असर बच्चों पर देखने को मिलेगा। भारत नें फ़िलहाल कोरोना प्रतिबंधों में छूट मिलनी शुरू हो गई है, लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जहां तीसरी लहर का ख़तरा पैदा हो गया है। इंडोनेशिया में सैकड़ों बच्चों की कोरोना से मौत हो रही है। मरने वाले कई बच्चों की उम्र 5 साल से भी कम थी। यहां केवल एक सप्ताह के अंदर ही 100 से ज़्यादा मासूमों की मौत हो गई।
इंडोनेशिया में इस महीने एक सप्ताह में 100 से ज़्यादा मौतें हुईं। इंडोनेशिया में फ़िलहाल कोरोना अपनी चर्म सीमा पर है। इंडोनेशिया में कोरोना अब बच्चों पर अपना कहर बरपा रहा है। यहां शुक्रवार को लगभग 50 हज़ार नए केस आए और 1,566 लोगों की मौत हो गई।
इंडोनेशिया में बाल रोग विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर देश के कुल मामलों में 12.5 प्रतिशत मामले बच्चों के हैं। ये पिछले महीने की तुलना में ज़्यादा है। अकेले 12 जुलाई के सप्ताह के दौरान कोरोना से 150 से अधिक बच्चों की मौत हो गई, इनमें से लगभग आधे बच्चे 5 साल से कम उम्र के थे। कुल मिलाकर, इंडोनेशिया में 3 लाख से अधिक मामले और 83,000 मौतें हुई हैं।
कोरोना महामारी शुरू होने से लेकर अब तक इंडोनेशिया में 18 साल से कम के 800 से ज़्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। लेकिन इनमें से ज़्यादातर मौतें पिछले महीने हुई हैं। यहां अस्पताल अपनी क्षमता से ज़्यादा भरे पड़े हैं। कोरोना से जूझ रहे बच्चों के लिए अलग अस्पताल स्थापित किए हैं। लगभग दो तिहाई कोरोना संक्रमित लोग गर पर क्वारंटाइन में है जिससे बच्चों के संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाती है।
अब बारिश के पानी पर देना होगा टैक्स! क्या है Rain Tax?
देश में इनकम टैक्स, हाउस टैक्स, टोल समेत कई ऐसे टैक्स हैं जो आम व्यक्ति की जेब पर एक बोझ...