झारखंड,15 अक्टूबर (The News Air): झारखंड में जल्द चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले नेताओं का एक से दूसरी पार्टी ज्वाइन करने का सिलसिला शुरू हो गया है। चुनाव आयोग आज दोपहर बाद चुनावों की तारीखों का ऐलान करने वाला है। इससे पहले आज कांग्रेस नेता मंजू कुमारी भाजपा में शामिल हो गईं।








